खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
बुधवार को पानीटंकी व्यवसाय समिति की ओर से भारत -नेपाल के काकरभिट्ठा पूल को सामान्य करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नजदीकी प्रशासन को जमकर कोसा । प्रदर्शनकारियों ने कहा पानीटंकी भारत-नेपाल की सीमा से सटा हुआ है।नेपाली नागरिक भी हाट बाजार करने भारतीय इलाकों में आते हैं तो वहीं भारत क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोग रोजी रोटी के लिए नेपाल पर निर्भर है ।लेकिन कोरोना कि वजह से सीमा सील हुए करीब 18 महीनों हो गए हैं। इसके बाद भी अभी तक नहीं खुली है । जिससे ना सिर्फ रोजी रोटी बल्कि रिश्तों में भी दूरियां बढ़ी है ।

प्रदर्शनकारियों ने कहा काकरभिट्ठा पूल जबतक नहीं खुलेगी तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान पानीटंकी व्यवसाय समिति के सचिव दीपक चक्रवर्ती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब नेपाल सरकार ने अपना सीमा खोल दिया है तो भारत सरकार को भी भारत -नेपाल सीमा के काकरभिट्ठा पूल खोल देना चाहिए ताकि अपने रिश्तेदारों से खुल कर मिल सके और रोजगार के लिए भी आवागमन हो सके। लेकिन राज्य प्रशासन द्वारा किसी तरह की कोई सूचना बॉर्डर खुलने को लेकर नहीं दी जा रही है । जिससे परेशानी और बढ़ रही है ।
उन्होंने कहा भारत -नेपाल सीमा बंद हुए इतने दिन हो गए क्या भारत सरकार कुछ सरकारी गाइडलाइंस जारी करके बॉर्डर को सामान्य रूप से नहीं की जा सकती है ? जबकि भारत -नेपाल सीमा के सभी बॉर्डर खुल गए हैं। इसके बाद भी काकरभिट्ठा पूल नहीं खोला गया है । जिस वजह से सीमावर्ती इलाकों के लोगों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों का भारत व नेपाल से ही रोजी रोटी चलता है ।
उन्होंने कहा 18 महीनों से यहां सामान्य की तरह आवाजाही नहीं होने से पानीटंकी बाजार के 1200 दुकानदारों पर पूरी तरह से प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा दुर्गा पूजा के गिने चुने दिन ही शेष रह गए हैं । अगर बॉर्डर खुल जाएं तो इन सब दुकानदारों का थोड़ी बहुत स्तिथि ठीक हो जायेगी। साथ ही शिक्षा , होटल व्यवसाय क्षेत्र को भारी नुकसान से बचाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा सीमावर्ती इलाके और नेपाल में जिन भारतीयों का व्यापार है उनकी दिक्कतें बढ़ी है। उनका व्यापार भी कोरोना वायरस को लेकर ठप है। उन्होंने कहा अब अगर बॉर्डर नहीं खुली सीमावर्ती इलाके के लोगों को भूखे मरने की नौबत आ जाएगी।
उन्होंने कहा काकरभिट्ठा बॉर्डर को सामान्य करने की मांग को लेकर 07 . 09 .2021 को दार्जिलिंग जिले के डीएम एस पन्नाबल्लम के नाम से खोरीबाड़ी बीडीओ निरंजन बर्मन को को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन अबतक उनके ओर से न तो कोई आदेश आया और न ही किसी प्रकार की सूचना मिली।जबकि नेपाल सरकार ने अब सभी भारत -सीमा को खोलने का निर्णय भी ले चुके हैं । साथ ही नेपाल कैबिनेट की बैठक में इस निर्णय पर मुहर भी लग गयी है । जिससे भारत-नेपाल सीमा के सभी बॉर्डर भी खुल गयी है। बावजूद प्रशासन द्वारा पानीटंकी बॉर्डर को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है। इसके अलावा इस दिन उन्होंने पत्रकारों को कहा कि एसएसबी पर आरोप लगाते हुए कहा कि एसएसबी आने जाने वाले आमलोगों को भी सीमा पर रोककर काफी देर तक पूछताछ व चेकिंग करती है। उन्होंने कहा एसएसबी की चेकिंग का मैं सम्मान करता हूं , पर आमलोगों को भी काफी देर तक सीमा पर रोककर पूछताछ और चेकिंग करते हैं। जिसके कारण आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यह व्यवसायी समिति कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा आवाजाही करने वालों में कोई आपत्तिजनक हालत में दिखे तो एसएसबी की उससे घंटो पूछताछ करें, इससे पानीटंकी व्यवसाय समिति कोई आपत्ति नहीं है। इस मौके पर व्यवसाय समिति के अध्यक्ष विंदु भूषण बर्मन, जॉइंट सेक्रिटी होमनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष हंदरु उरांव, रामकुमार क्षेत्री, संजीव बर्मन , रोशन गोस्वामी गोस्वामी व संतोष सिंह सहित सैकड़ो प्रदर्शनकारियों मौजूद थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- अंडर-13 शतरंज में सुरोनोय करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्वकिशनगंज जिले के होनहार खिलाड़ी, मिलनपल्ली निवासी जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास एवं शिक्षिका श्रीमती सुनीता दत्ता दास के सुपुत्र तथा बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा … Read more
- एसएसबी-पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तारमुरलीधर झा/दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल … Read more
- महिला से मोबाइल छीन कर बाइक सवार बदमाश फरारसागर चंद्रा/ किशनगंज पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बाइक सवार बदमाशों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार को बदमाशों ने घर जा रही महिला को … Read more
- बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, रुपये और आभूषण ले गया चोरकिशनगंज/सागर चंद्रा अज्ञात चोरों के द्वारा बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। शहर के लहरा चौक अलफलाह नगर निवासी सोहेल अहमद बकरीद की नमाज … Read more
- दहेज की मांग कर पत्नी को घर से निकाला,दुधमुंहे बच्चे को छीना, पुलिस ने दिलाया वापससागर चंद्रा/किशनगंज शहर के धरमगंज में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं उसने महिला की गोद से … Read more
- कुर्की वारंट जारी होने के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया न्यायिक हिरासत मेंराज कुमार/पोठिया/किशनगंज: पोठिया थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत कुर्की वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित … Read more
- न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर कुर्की-जब्ती, दरवाजे-खिड़कियां समेत सामान जब्तबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत न्यायालय के निर्देश पर जारी कुर्की जब्ती आदेश के तहत बहादुरगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित दुलाली गावं के एक आरोपी के घर कुर्की जब्ती की कारवाई की। कुर्की … Read more
- किशनगंज:जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं,दिए जरूरी निर्देशसंवाददाता/ किशनगंज बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा आम जनमानस की … Read more
- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर,दो लोग घायलकिशनगंज /निशांत किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइक में टक्कर मार दिया जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना सोमवार शाम … Read more
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जिलाध्यक्ष का चुनाव में उमाकांत आनंद निर्विरोध चुने गयेकटिहार – शहर के जैन अतिथि भवन विनोदपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें उमाकांत आनंद को पुनः जिला अध्यक्ष के रुप में निर्विरोध चुना गया। … Read more
- कोढ़ा में कांग्रेस ने संगठन विस्तार का भरा हुंकार,प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर बनी रणनीतिकोढ़ा /कटिहार-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के आगामी 4 जून को कोढ़ा आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भटवारा स्थित कांग्रेस की पूर्व … Read more
- शिक्षक ने किया दूसरा विवाह:दूसरी पत्नी संग मिल पहली पत्नी को कर रहा प्रताड़ितपीड़िता भाई संग पहुंची थाना सुरक्षा की लगाई गुहार मनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के रतनपुर निवासी सरकारी शिक्षक पर उसकी पत्नी ने दूसरी पत्नी संग मिल उसे … Read more
- प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रमोद कुमार के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता ने रेलवे स्टेशन पर किया स्वागतकटिहार – बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री जिला प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रमोद कुमार के कटिहार आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं … Read more
- गेड़ाबाड़ी बाजार में जनसंवाद:दुकानदारों की पीड़ा सुनकर समाधान का दिया भरोसाकोढ़ा /कटिहार-कोढा के गेड़ाबाड़ी बाजार में सोमवार को जनप्रतिनिधियों और फुटकर दुकानदारों के बीच सीधा संवाद देखने को मिला। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे दुकानदारों ने अपनी … Read more
- जनता की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता- तारिक अनवरकाढ़ागोला स्टेशन के कायाकल्प कार्य का किया निरीक्षण बरारी/कटिहार – सांसद तारिक अनवर ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आम लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता … Read more
- टेढ़ागाछ में शुरू हुआ शर्मा प्योर वाटर प्लांट, अब घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजलटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के झुनकी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 07 स्थित टाटा भट्ठा के समीप सोमवार को शर्मा प्योर वाटर जल शोधन एवं वितरण केंद्र का भव्य … Read more
- स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान को सफल बनाने हेतु प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में सोमवार को स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान को सफल बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। … Read more
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फारबिसगंज में हुआ जोरदार स्वागत,भाजपा पर साधा निशानाअररिया/बिपुल विश्वास बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम का फारबिसगंज आगमन पर विधायक मनोज विश्वास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में … Read more
- बंद पड़े आरबीएचएम जुट मिल के जमीन पर नये सिरे से उद्योग लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनबियाडा क्षेत्र से फोरलेन सड़क को लिंक रोड से जोड़ा जाय – विकास कटिहार – बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर के विधायक बिहार विधानसभा की नवगठित आंतरिक संसाधन एवं … Read more
- ट्रैक्टर पलटने से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हालकुरसेला /कटिहार – एसएच-77 पर बल्थी महेशपुर चौक के समीप रविवार को ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कोशकीपुर … Read more



























