खोरीबाड़ी में प्रधानमंत्री का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन, किए गए मरीजों में फल वितरित

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

खोरीबाड़ी प्रखंड में हर्षोल्लास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया । सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की भगवान से प्रार्थना भी की। मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए कार्य किया गया है। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार में विकास एवं योजनाओं क गरीब व मध्यम परिवारों को भी लाभ मिला है ।






इस मौके पर महासचिव महेंद्र मेजर , उपाध्यक्ष जयंत राय, खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह ,अर्जुन बर्मन व विक्रम राय नवनीत झा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला एससी मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 71 वीं जयंती मनाई गयी। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा खारीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में मरीजों , कल्याण आश्रम के छात्रों व जरूरतमंदों लोगों के बीच फल का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष , राजेन केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ , खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल कल्याण कुमार प्रसाद, उपाध्यक्ष अरुण दास, रानीगंज -बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा, रानीगंज-बिन्नाबाड़ी महिला मोर्चा के अध्यक्ष मनीषा सरकार मौजूद थीं।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :






खोरीबाड़ी में प्रधानमंत्री का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन, किए गए मरीजों में फल वितरित