नवादा/ रामजी प्रसाद संग कुमार विश्वास
नवादा मंडल कारा के बंदी गुड्डू कुमार की मौत में जांच पूरी कर ली गई है। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी यश पाल मीणा को सौंप दी है। जिसमें जेल के अंदर से बंदी की मौत सामने आई है। अब इस रिपोर्ट के बाद जेल अधिकारियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। जेल अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। टीम के अधिकारियों ने बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें गवाहों के बयान की वीडियोग्राफी की सीडी भी दी गई है। गवाहों का बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत कुल 70 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पीलिन रैप्चर्ड की बात सामने आई है। इससे साफ है कि जेल के अंदर निर्ममता पूर्वक पिटाई की गई है। जिससे उसकी मौत हुई है।
खराब कर दिया सीसीटीवी फुटेज
अधिकारियों की जांच में जेल प्रशासन की कलई खुल गई है। टीम ने जो अपनी रिपोर्ट साैंपी है, वह काफी चौंकाने वाली है। जिलाधिकारी यश पाल मीणा ने बताया कि 6 सितंबर को गुड्डू की मौत को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच कराई गई थी। टीम में सदर एसडीएम उमेश कुमार भारती, एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद, एसीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार मोहन व डीआइयू के राजीव कुमार शामिल किया गया था। जांच टीम ने मंडल कारा पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पाया कि 5 सितंबर को 11.50 बजे के बाद कोई फुटेज नहीं है। ऐसे में साफ है कि जेल अधिकारियों ने राज उजागर होने के भय से सीसीटीवी को खराब कर दिया।
75 बंदियों का लिया बयान
जांच टीम ने मंडल कारा में बंद 70-75 बंदियों से अलग-अलग बयान लिया है। जिसमें उन बंदियों ने जांच अधिकारियों को अलग-अलग जानकारी दी है। किसी बंदी ने कहा है कि तबीयत बिगड़ने पर वार्ड के भीतर ही गुड्डू का इलाज किया गया तो किसी ने बताया कि वार्ड के बाहर। किसी ने सेल में इलाज करने की बात कही तो किसी ने जेल अस्पताल में। ऐसे में “जांच टीम ने मंडल कारा में बंद 70-75 बंदियों से अलग-अलग बयान लिया है। जिसमें उन बंदियों ने जांच अधिकारियों को अलग-अलग जानकारी दी है। किसी बंदी ने कहा है कि तबीयत बिगड़ने पर वार्ड के भीतर ही गुड्डू का इलाज किया गया तो किसी ने बताया कि वार्ड के बाहर। किसी ने सेल में इलाज करने की बात कही तो किसी ने जेल अस्पताल में। ऐसे में सवाल लाजिमी है कि एक ही वार्ड में बंद लोग आखिर किस परिस्थिति में अलग-अलग बयान दे रहे हैं। बंदियों के बयान में गुड्डू के बीमार होने और उसके इलाज के समय में भी काफी अंतर पाया गया।
छह सितंबर को हुई थी मौत
जांच में पाया गया कि बंदी की तबीयत बिगड़ने पर 6 सितंबर की अहले 3:10 बजे उसे एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। जबकि अस्पताल में अहले 3:50 बजे चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। जांच टीम ने इसमें साफ तौर पर जेल प्रशासन की संलिप्तता को माना है। चूंकि सुबह के वक्त शहर में ट्रैफिक की समस्या नहीं होती है और जेल से सदर अस्पताल की दूरी महज दो किलोमीटर है। ऐसे में इतना समय लगना कहीं न कहीं कुछ और इशारा करता है।
जेल अधीक्षक पर कार्रवाई के लिए की अनुशंसा
जांच अधिकारियों ने रजौली थाना से लेकर मंडल कारा में सीसीटीवी फुटेज की जांच की। 2 सितंबर को गुड्डू को पकड़ा गया था। उस वक्त से लेकर हाजत से बाहर निकालने वक्त तक की फुटेज की जांच की गई। इसके बाद मंडल कारा में 3 सितंबर को प्रवेश के दौरान की फुटेज की जांच की। इस क्रम में अधिकारियों ने पाया कि उसके कलाई पर बांधने का कोई निशान नहीं है। हाजत में वह काफी आराम से रहा। वह किसी प्रकार की दर्द से चीख-चिल्ला नहीं रहा था। जिलाधिकारी यश पाल मीणा ने बताया कि प्रशासनिक जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले की न्यायिक जांच के लिए जिला जज को पत्र लिखा गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को जांच के लिए पत्राचार किया गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किसान ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार,पुलिस पर भूमाफियाओं की मदद का लगाया आरोप कटिहार – कोलासी पुलिस शिविर कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित मिलीभगत से एक किसान के खेत में लगी तैयार मकई की फसल को भू-माफियाओं द्वारा लूटने और जब्त किए गए ट्रैक्टर और अनाज को … Read more
- नदी-तटीय समुदायों को लेकर गंगा संवाद का आयोजनजल अधिकारों और समावेशी नदी बेसिन शासन के मुद्दों पर व्यापककटिहार – बिहार में गंगा घाटी मंच एवं अभिलाषा परिवार स्वयंसेवी संस्था की ओर से आयोजित गंगा संवाद” में नदी-तटीय समुदायों के पर्यावरणीय न्याय, सामुदायिक जल अधिकारों और समावेशी नदी बेसिन शासन के मुद्दों पर व्यापक … Read more
- पिकअप वाहन ने डेढ़ साल के मासूम बच्ची को कुचला,हुई मौतमनसाही/कटिहार – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामारेखा में दरवाजे पर खेल रहे एक डेढ़ साल की बच्ची श्रेया सिंह को एक अनियंत्रित तेज गति से आ रही पिकअप ने कुचल दिया जिससे उस बच्ची की मौके … Read more
- शिशु सभा गठन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखा लोकतंत्र का पाठकटिहार – शहर के अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए शिशु सभा का भव्य गठन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी वर्गों … Read more
- वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन की हुई शुरुआतमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफलागंज भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिराम संकीर्तन की शुरुआत पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई।हरिनाम संकीर्तन को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। … Read more
- कटिहार:मंत्रिमंडल के गठन पर जदयू पदाधिकारी ने दी बधाईकटिहार – बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद में निशांत कुमार, और लेशी सिंह सहित सभी मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में सम्मिलित किए जाने पर जदयू नेता डॉ. सुशील कुमार सुमन ने तहेदिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।डॉ. … Read more
- अवैध दवा कारोबार की सूचना पर मेडिकल स्टोर और घर में छापा,संचालक गिरफ्तारबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के बरारी हाट-सिवाना रोड स्थित जीवन ज्योति मेडिकल स्टोर में गुरुवार को औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार … Read more
- केबी झा कॉलेज महाविद्यालय में किया गया सम्मान समारोह का आयोजनकटिहार – राज्य सरकार के सात निश्चय-3, 2025-30 के चतुर्थ निश्चय उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के अंतर्गत पूर्णियाँ विश्वविद्यालय,पूर्णियाँ के क्षेत्राधीन कुल 21 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना की जा चुकी है। उक्त महाविद्यालयों … Read more
- योग महोत्सव में 800 छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने किया योगाभ्यासबरारी /कटिहार – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 45 वें काउंटडाउन के तहत गुरुबाजार स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सौजन्य से शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इण्डिया की गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय बरारी परिसर … Read more
- मनिहारी के हर पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर,लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधानमनिहारी /कटिहार – अनुमंडल प्रशासन की ओर से आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर बड़ी पहल की गई है। गुरुवार को प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल … Read more
- कटिहार:नहरों में पानी नहीं रहने से किसानों को हो रही है परेशानीफलका/ कटिहार – प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत में चारों ओर नहरों का जाल बिछा हुआ है लेकिन विडंबना यह है कि इन नहरों में पानी नहीं रहने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का योग जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेशविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में लगातार योग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” से 100 दिन … Read more
- शादी से पहले उजड़ गई चांदनी की जिंदगी: घर में घुसकर युवती को मारी गोली, फारबिसगंज में सनसनीसंवाददाता : अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। घर में सो रही एक 17 वर्षीय युवती … Read more
- लापता व्यक्ति मुंबई से सकुशल हुआ बरामद, आरोपों को बताया निराधारसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के कागजिया बस्ती चूड़ी पट्टी से बीते दिनों लापता व्यक्ति शकुशल घर पहुंच गया है ।मालूम हो कि मोहम्मद चुन्ना उर्फ चांद जो कि शाहबाज नामक व्यक्ति के साथ मुंबई गया था, अचानक … Read more
- KishanganjNews:208 ग्राम संभावित ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल जब्तसंवाददाता/ किशनगंज जिले में मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है । पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते … Read more
- पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार,भेजा गया जेलछोटी हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार ,भेजा गया जेल सागर चंद्रा/किशनगंज शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी निवासी छोटी की हत्या मामले की जांच कर रही टाउन थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। … Read more
- KishanganjNews:100.02 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार ,भेजा गया जेलसागर चंद्रा /किशनगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के खगड़ा तीन नंबर गुमटी निवासी शाहजहां (19) पिता यूसुफ आलम के … Read more
- बंगाल के मदरसे से लापता छात्र का शव बरामद, परिजनों के चित्कार से गूंजा गांवठाकुरगंज/किशनगंज/मो मुर्तुजा पौआखाली थाना क्षेत्र के बरचोंदी पंचायत अंतर्गत गोलाबस्ती वार्ड संख्या-8 निवासी 14 वर्षीय छात्र हाफिज मुशनिफ रेजा का शव पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में तिस्ता कैनाल से बरामद होने के बाद पूरे इलाके … Read more
- डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने ली मंत्री पद की शपथ,बनाए गए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री समर्थकों में उत्साहडॉ दिलीप कुमार जायसवाल को भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री बनाया गया । मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा संवाददाता/किशनगंज डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर किशनगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह … Read more
- किशनगंज में वाहन चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत कोचाधामन थाना क्षेत्र के धनपुरा पिकेट स्थित मस्तान चौक पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जांच के दौरान काले रंग … Read more





























