• आम लोगों ने टीका लगवाकर खुद व समाज की सुरक्षा के प्रति निभायी जिम्मेदारी
• सेकेंड डोज के लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर दिया गया टीका
• टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के उद्देश्य से सोमवार को महा-अभियान 2.0 का आगाज किया गया।सुबह 7 बजे से हीं टीकाकरण का कार्य शुरू किया गया। जिसमें सुबह से ही लोगो में टीकाकरण के लिए भारी उत्साह दिखा। बुजुर्ग से लेकर युवा सभी ने टीकाकरण उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों में टीका लगवाने का जुनून इस कदर था कि कई केंद्रों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। इस अभियान के दौरान सेकेंड डोज लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया गया। कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी पूरी तरह से गंभीर रहा। इसको लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम पूरे दिन अलग-अलग प्रखंडों में निगरानी करती रही। 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों को कोविड-19 टीकाकरण से आच्छादित करने हेतु छह माह छह करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
आमजनों ने टीका लगवाकर निभायी जिम्मेदारी:
जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि आम लोगो ने भी टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाकर खुद और समाज को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी निभाई है। वैक्सीनेशन की गति यूं ही बरकरार रही तो तीसरी लहर आने से पहले हम सभी लोगों को टीका लगाने में पूर्ण कामयाब भी होंगे। कोविड टीकाकरण अभियान के दौरान सेकेंड डोज पर विशेष जोर दिया गया। सेकेंड डोज से वंचित लाभार्थियों को विशेष रूप से टीकाकरण किया गया। टीकाकरण केंद्रों पर अधिक से अधिक सेकेंड डोज के ड्यू लाभार्थियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस बीच सिविल सर्जन से लेकर डीपीएम, डीआईओ, डीपीसी व प्रभरी चिकित्सा पदाधिकारी तक लगातार अभियान की मॉनिटरिंग करते रहे। सत्रों का प्रत्येक स्तर पर सघन अनुश्रवण किया गया। इसके लिउ प्रति 3 सत्र पर एक पर्यवेक्षक तथा 10 सत्र स्थलों पर एक सेक्टर पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए थे।
मोबाइल पर कॉल करके लाभार्थियों को दी गयी सूचना:
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को कोविड- 19 वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के साथ-साथ कॉल के माध्यम से सूचित भी किया गया। टीकाकरण महा अभियान में कोविड-19 टीका के दूसरा डोज को विशेष प्राथमिकता देने के लि आंगनवाड़ी सेविका /सहायिका आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदियों के द्वारा उपलब्ध कराई गई डीयू लिस्ट के अनुसार डोर डोर टू डोर संपर्क स्थापित कर उन्हें मोबलाइज्ड किया गया।
टीकाकरण के डोज के अंतराल का रखना है ध्यान:
सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कि ऐसे लाभार्थी जिन्होंने कोविडशील्ड टीकाकरण की पहली डोज के बाद 84 दिन या कोवैक्सीन की पहली डोज के बाद 28 दिन पूरे कर लिए हैं, उन्हें ससमय दूसरे डोज से अच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिन लाभार्थियों ने 8 जुलाई से पहले कोविशील्ड और 2 सितंबर से पहले कोवैक्सीन की प्रथम खुराक ली है, उन्हें ससमय दूसरी खुराक देने का लक्ष्य है।कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लेने से लोग कोरोना वायरस से संक्रमण से पूर्ण तौर पर सुरक्षित हो जाते हैं। उनके शरीर में कोविड- 19 वैक्सीन पहली डोज से विकसित रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्तर बना रहे, जिसके लिए सभी लोगों को कोविड- 19 वैक्सीन की दूसरी डोज लेना बहुत जरूरी है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- फुलवरिया हाट में जलजमाव से नाराज दुकानदारों का सड़क जाम, नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शनसंवाददाता:बिपुल विश्वास नाला के गंदे पानी के जल जमाव से परेशान फुलवरिया हाट के दुकानदारों ने सड़क जाम कर नप प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन।इस दौरान नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। फारबिसगंज … Read more
- पुल निर्माण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ,ग्रामीणों में उमड़ी खुशी की लहरसंवाददाता:बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास रामपुर दक्षिण पंचायत में पुल निर्माण कार्य की शुरुआत किया.यह पुल अंसारी चौक से इस्लामपुर मार्ग पर बनाया जाएगा, जो लंबे समय से स्थानीय लोगों … Read more
- मौसम के बदलते मिजाज से बढ़ा बीमारियों का ग्राफ, सदर अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़संवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज जिले में मौसम के बदलते मिजाज ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव कभी तेज धूप तो कभी अचानक ठंड के कारण … Read more
- मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर: आरटीका वाहन ने तीन लोगों को रौंदा, मौके पर मौतमुंगेर: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बनहोदा पुल के पास सड़क किनारे काम कर रहे एक ट्रक मिस्त्री, ट्रक चालक और हेल्पर को एक अनियंत्रित आरटीका वाहन … Read more
- मिरदौल की माटी में उतरा ‘मिथिला’ का वैभव: जब संस्कारों की ‘यज्ञ-शाला’ बना दिलीप-सुनील ठाकुर का आंगनसीनियर जर्नलिस्ट/ प्रवीण गोविंद मिरदौल (अररिया): मंगलवार की वह भोर मिरदौल के लिए केवल एक नई सुबह नहीं थी, बल्कि सनातन की उन जड़ों की ओर वापसी थी, जहां ‘संस्कार’ और ‘संकल्प’ का संगम होता … Read more
- सूखे नशे का धंधेबाज हैदर चढ़ा अररिया पुलिस के हत्थे,एक महीने में 600 से अधिक तस्कर भेजे गए जेलसंवाददाता: अरुण कुमार अररिया में पुलिस के द्वारा सूखे नशे के धंधेबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है ।उसी क्रम में पुलिस ने सूखे नशे के शातिर धंधेबाज हैदर को गिरफ्तार करने में … Read more
- घर से निकली महिला हुई लापता,दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के मझिया रोड की रहने वाली एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।लापता महिला विवाहिता है। मामले में 25 अप्रैल को महिला के लापता होने की प्राथमिकी … Read more
- बरामदा पर बैठने से किया मना तो महिला के साथ की गई मारपीट,जांच में जुटी पुलिसमहिला ने मारपीट का लगाया आरोप किशनगंज/प्रतिनिधि महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।सदर थाना क्षेत्र के शास्त्री मार्ग की रहने वाली महिला ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप … Read more
- किशनगंज:दो अलग अलग स्थानों से विद्युत सामग्री की हुई चोरीकिशनगंज/प्रतिनिधि विद्युत विभाग के द्वारा शुक्रवार की रात्रि को दो अलग अलग स्थानों से विद्युत सामग्री की चोरी की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई गई है।प्राथमिकी शनिवार को सहायक विद्युत अभियंता अमित विजय के … Read more
- KishanganjNews:बच्चों के बीच टाई- बेल्ट का किया गया वितरणकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के डुमरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच सोमवार को टाई- बेल्ट का वितरण किया गया।टाई- बेल्ट का वितरण वार्ड पार्षद दीपाली सिंह की मौजूदगी में स्कूल की प्रधान शिक्षिका डॉ पुष्पांजलि … Read more
- बारिश में तालाब बनती सड़क से त्रस्त लोग, फुलवरिया बाजार मार्ग पर जल्द निर्माण की मांग तेजविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत में विकास के दावों की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। फुलवरिया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क हल्की बारिश होते ही … Read more
- KishanganjNews:छेड़खानी का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा की रहने वाली एक युवती ने खगड़ा के एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।पीड़ित युवती के आवेदन पर रविवार को … Read more
- विद्यालय का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजामबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत थाना क्षेत्र के भाटाबाड़ी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खटियाटोली में अज्ञात चोरों ने विद्यालय कक्ष का ताला काटकर तीन सीलिंग फैन की चोरी कर ली है। घटना की लिखित शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक … Read more
- “सोमवार-शुक्रवार जनता दरबार अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई”संवाददाता/किशनगंज बिहार सरकार के ‘सात निश्चय–3’ के तहत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ योजना को प्रभावी बनाने के लिए जिला पदाधिकारी विशाल राज ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। डीएम ने … Read more
- शराब कांड का फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थेरणविजय/पौआखाली: शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुखानी पुलिस को एक कामयाबी मिली है. पुलिस ने करीब एक साल पूर्व एनएच 327ई पर भारी मात्रा में शराब बरामदगी … Read more
- फर्जी दाखिल-खारिज में ठाकुरगंज की तत्कालीन सीओ दोषी, दो वेतन वृद्धि रोकी गईसंवाददाता/ठाकुरगंज ठाकुरगंज अंचल की तत्कालीन अंचल अधिकारी (सीओ) सुचिता कुमारी को दाखिल-खारिज मामले में अनियमितता बरतने के आरोप में विभागीय दंड दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जांच में आरोप सही पाए … Read more

























