देश /एजेंसी
सूचना और प्रसारण मंत्रालय की पत्रकार कल्याण योजना के मौजूदा दिशा-निर्देशों की समीक्षा और उनमें उपयुक्त बदलावों की सिफारिशें करने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रसिद्ध पत्रकार और प्रसार भारती के सदस्य श्री अशोक कुमार टंडन की अध्यक्षता में एक दस-सदस्यीय समिति का गठन किया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की मीडिया के इको स्पेस में हुए कई बदलावों, जिसमें कोविड-19 के कारण बड़ी संख्या में पत्रकारों की मृत्यु हो गई थी और “श्रमजीवी पत्रकार” की परिभाषा का व्यापक आधार होना शामिल है, के दिशा में इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया की पत्रकार कल्याण योजना, जो कि पिछले कई वर्षों से अस्तित्व में है, को इस देश के पत्रकारों के हित में भविष्य की दृष्टि से लाभकारी बनाने और उसके कवरेज को व्यापक आधार देने की जरूरत है।
ऑक्यूपेशनल, सेफ्टी, हेल्थ और वर्किंग कंडीशन कोड 2020 के अधिनियमन के साथ पारंपरिक और डिजिटल मीडिया, दोनों, में काम करने वाले पत्रकारों को इसके दायरे में शामिल करने के लिए श्रमजीवी पत्रकार की परिभाषा को व्यापक बनाया गया है। इसके अलावा, इस योजना के तहत कल्याण और लाभ प्राप्त करने की दृष्टि से मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों के बीच संभावित समानता को भी जरूरी समझा गया।
वहीं बताया गया की सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने हाल के दिनों में उन पत्रकारों के परिवारों को अनुग्रह राशि देने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं, जिनकी दुर्भाग्य से कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई। मंत्रालय द्वारा 100 से अधिक मामलों में प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता दी गई है।
समिति द्वारा दो महीने के भीतर समयबद्ध तरीके से अपनी रिपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। इसकी सिफारिशों से सरकार को पत्रकारों के लाभ के लिए नए सिरे से दिशा-निर्देश तैयार करने में मदद मिलेगी।
श्री अशोक कुमार टंडन की अध्यक्षता वाली इस समिति में द वीक के स्थानीय संपादक श्री सच्चिदानंद मूर्ति, स्वतंत्र पत्रकार श्री शेखर अय्यर, न्यूज 18 के श्री अमिताभ सिन्हा, बिजनेस लाइन के श्री शिशिर कुमार सिन्हा, जी न्यूज के विशेष संवाददाता श्री रविंदर कुमार, पांचजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर, हिंदुस्तान टाइम्स की सुश्री स्मृति काक रामचंद्रन, टाइम्स नाउ के श्री अमित कुमार, इकोनॉमिक टाइम्स की सुश्री वसुधा वेणुगोपाल और पत्र सूचना कार्यालय में एडिशनल डीजी श्रीमती कंचन प्रसाद शामिल हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 1076 पदों पर होगी बहालीबिहार सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बड़े पैमाने पर नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग में कुल 1076 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके तहत राज्य के सभी प्रखंडों … Read more
- किशनगंज: 24 घंटे से लापता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम तब सनसनी फैल गई जब खकुआ नदी घाट पर एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव की पहचान बिशनपुर … Read more
- जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्षपटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। … Read more
- अल करीम विश्वविद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसकटिहार –अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अल करीम विश्वविद्यालय के खेल मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कुलपति प्रो.सैयद मोइद अहमद, प्रशासनिक अधिकारियों सहित अधीनस्थ कालेज एवं विद्यालयों के प्राचार्य,शिक्षक,कटिहार … Read more
- मनिहारी के लाल प्रशांत कुमार यादव बने एसडीएम,बधाई देने वालो का लगा तांतामनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के छोटी हंसवर गांव निवासी अनंत कुमार यादव के सुपुत्र प्रशांत कुमार यादव ने बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 154 वीं रैंक प्राप्त कर अनुमंडलाधिकारी का … Read more
- ठनका के चपेट में आने से एक की मौत,आधा दर्जन से अधिक घायलआजमनगर /कटिहार – शनिवार की रात्रि मेघ गर्जन तथा ठनका के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो … Read more
- संघर्ष और सेल्फ स्टडी से रची सफलता की कहानी,बारसोई की बेटी ऐश्वरी बनी बीपीआरओबारसोई /कटिहार – 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के अंतिम परिणाम में बारसोई की बेटी ऐश्वरी कुमारी ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऐश्वरी को 4325वीं … Read more
- अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसकटिहार – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं दीप-ज्योति वंदना के … Read more
- KatiharNews:मो. लुतफूर रहमान ने एसडीएम पद पर चयनित होकर जिला का नाम किया रोशनआजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के निमौल पंचायत के करार निमौल गांव के मो. लुतफूर रहमान पिता स्वर्गीय मो. वसीऊददीन ने 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में 144वीं रैंक के साथ एसडीएम पद … Read more
- भारत स्काउट एवं गाइड एवं एकलक्ष्य भारत संस्था की ओर से 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजितकटिहार – एकलक्ष्य भारत संस्था एवं भारत स्काउट एवं गाइड जिला कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन एसआरएन पब्लिक स्कूल नवनीत नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर … Read more
- बीपीएससी में 526 वीं रैंक लाकर जिला नियोजन पदाधिकारी बने मनोरंजन कुमार,क्षेत्र का बढ़ाया मानबरारी /कटिहार – प्रखंड के सेमापुर क्षेत्र के अमीनाबाद मिल टोला निवासी बाल किशोर सिंह के पुत्र मनोरंजन कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 526वीं रैंक हासिल कर जिला … Read more
- कटिहार रेल मंडल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारणस्वास्थ्य का दिया संदेश कटिहार – एनएफ रेलवे के कटिहार मंडल में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोशी अधिकारी क्लब एवं फणीश्वर नाथ रेणु प्रेक्षागृह में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम … Read more
- बीपीएससी परीक्षा में सफल होकर बरारी के कुमार गौरव सैनी बने अंचल पदाधिकारी,क्षेत्र में खुशी की लहरबरारी/कटिहार – बरारी नगर पंचायत के एक होनहार युवा ने बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अंचल पदाधिकारी सीओ पद की पात्रता हासिल कर अपने परिवार समाज … Read more
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोढ़ा में सामूहिक योगाभ्यास,जनप्रतिनिधियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेशकोढा / कटिहार- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोढ़ा नगर पंचायत स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा के प्रांगण में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम … Read more
- मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से ‘स्वास्थ्यम’ पहल कार्यक्रम आयोजितकटिहार – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से ‘स्वास्थ्यम’ पहल के अंतर्गत बस्तौल स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह शुरू … Read more
- यातायात थाना पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर निकाली गई जागरूकता रैलीकिशनगंज/प्रतिनिधि नशे की लत से बचने के लिए यातायात थाना की पुलिस आम लोगों को जागरूक कर रही है।इसके तहत लोगों से नशे की लत से बचने व शराब के नशे से … Read more
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ठाकुरगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में हुआ सामूहिक योगठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को ठाकुरगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मियों को योग के प्रति … Read more
- किशनगंज में 206 प्रशिक्षु सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, पूर्ण पुलिस बल में हुए शामिलप्रतिनिधि/किशनगंज जिले के खगड़ा स्थित शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम परिसर में रविवार को पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। परेड के बाद 206 प्रशिक्षु रंगरूटों को पूर्ण पुलिस का … Read more
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर का हुआ आयोजनबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने योगाभ्यास किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बहादुरगंज … Read more





























