- प्रशिक्षण का उद्देश्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना
- ट्रेनिंग में मिले ज्ञान को शालीनतापूर्वक ग्रहण करने के बाद कार्य रूप में उतारें जीएनएम नर्सें -सिविल सर्जन
किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज जिले में नवनियुक्त जीएनएम के लिए चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन के द्वारा की गयी | यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सुरक्षित एवं स्वस्थ प्रसव को लेकर सदर अस्पताल में केयर इंडिया के सहयोग से कराया जा रहा है। जिसमें सामान्य प्रसव से स्वस्थ्य बच्चे के जन्म से लेकर उचित देखभाल के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है। इसमें जिले के पोठिया, छतरगाछ सामुदायिक अस्पताल एवं सदर अस्पताल के जीएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण केयर की ट्रेनर गुंजन छेत्री एवं डॉ सनोज दे रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया प्रशिक्षण मातृत्व और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को नवनियुक्त जीएनएम के कार्यकौशल में बढ़ोतरी व क्षमता संवर्द्धन में सहायक सिद्ध होगा| इससे जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने व प्रसव के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने व प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा के सही देखरेख को बढ़ावा मिल सकेगा| उन्होंने प्रशिक्षण में भाग लेने व इससे प्राप्त अनुभव को कार्य के दौरान बेहतर इस्तेमाल करने के लिये प्रतिभागियों को प्रेरित किया| इस क्रम में अस्पताल प्रबंधक ने कहा कि नवनियुक्त जीएनएम के सेवा में आने से अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना आसान होगा| इससे मरीजों की जांच व उपचार बेहतर तरीके से हो सकेगा।
प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को कम करना है –
जिला कार्यक्रम प्रबन्धक डॉ मुनाजिम ने बताया प्रशिक्षण में बतायी जा रही विधियों को अमल में लाकर सुरक्षित प्रसव कराना स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आसान होगा। प्रशिक्षण में एएनएम और जीएनएम को प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं की जानकारी देकर उन्हें इतना सशक्त करना है कि आकस्मिक स्थिति में वे किसी भी परिस्थिति को संभाल सकें। साथ ही मातृत्व और शिशु मृत्यु दर को कम करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो।
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं मातृत्व और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है प्रशिक्षण का उद्देश्य :
इंडक्शन ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनर द्वारा बताए गए ज्ञान को शालीनता पूर्वक ग्रहण करने के बाद जीएनएम नर्सें इसे कार्यरूप में उतारें| तभी इस ट्रेनिंग की सार्थकता सिद्ध हो सकती है। उक्त बातें मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में आयोजित जीएनएम इंडक्शन ट्रेनिंग कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए किशनगंज के सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने कही। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य निदेशालय के निदेशक प्रमुख डॉ. कौशल कुमार के निर्देशानुसार 23 से 26 अगस्त तक नई जीएनएम नर्स के लिए चार दिवसीय जीएनएम इंडक्शन ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्सिंग कर्मियों का गैर संचारी रोग तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर स्किल प्रशिक्षण करवाने के आलोक में जिला के सभी प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित जीएनएम का मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधित स्किल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मातृत्व और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है. । प्रशिक्षण कार्यक्रम में जीएनएम को सुरक्षित प्रसव को लेकर सैद्धांतिक बात बताई गयी। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान नवजात शिशु के पुनर्जीवन प्रक्रिया जन्म के 15 मिनट बाद कैसे की जाती है इसकी भी जानकारी दी गयी ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीपीएम, डीएस सहित कई गणमान्य लोग थे मौजूद ।
केयर इंडिया की डीटीओएफ डॉ. सनोज ने बताया कि जीएनएम इंडक्शन ट्रेनिंग के उद्घाटन के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन के अलावा डीपीएम डॉ मुनाजिम , सदर अस्पताल के अस्पताल उपाधीक्षक डॉ.अनवर आलम , और जीएनएम नर्स मौजूद थी। उन्होंने बताया कि बुनियादी प्रशिक्षण की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई और चार दिनों तक चलने वाले इस बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान जीएनएम नर्स को रोल्स एंड रेस्पोंसबलिटी, जॉब डिस्क्रिप्शन, नर्सिंग एथिक्स एंड प्रोफेशनल कंडक्ट के साथ -साथ कॉम्युनिकेशन यूसिंग एसबीएआर, हैंडलिंग डिफिकल्ट सिचुएशन/प्रॉब्लम सॉल्विंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- नया प्राथमिक विद्यालय बड़ा बिरुवा की प्रधान शिक्षिका द्वारा प्रस्तुत टीएलएम की अधिकारियों ने की सराहनाकोचाधामन ( किशनगंज)सरफराज आलम राज्य शिक्षा सोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय टीएलएम मेला 3.0 में प्रखंड के पाटकोई कला पंचायत के नया प्राथमिक विद्यालय बड़ा बिरुवा की … Read more
- किशनगंज:218.60 लीटर शराब किया गया जप्त,दो गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज उत्पाद टीम ने बुधवार की रात्रि को रामपुर चेक पोस्ट से एक पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा 218.60 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है।शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार … Read more
- टेढ़ागाछ के विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2026 शुरू, कुंवाड़ी विद्यालय में 303 परीक्षार्थी शामिल।विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में गुरुवार से वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण वातावरण में शुरू हो गई। हालांकि इस बार छात्र छात्राओं को प्रश्न पत्र की कॉपी नहीं … Read more
- किशनगंज:अपहृता को पुलिस ने सकुशल किया बरामदपौआखाली/रणविजय जियापोखर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण के एक मामले में कांड संख्या 11/26 की अपहृता काल्पनिक नाम रेखा कुमारी, थाना जियापोखर को किशनगंज बस पड़ाव से सकुशल बरामद कर लिया … Read more
- पुलिस सभागार में एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की क्राइम मीटिंगपर्व त्योहार को लेकर सतर्कता बरते जाने का दिया निर्देशकिशनगंज /प्रतिनिधि पुलिस सभागार परिसर में गुरुवार को को एसपी संतोष कुमार ने थानाध्यक्षों के साथ क्राइम बैठक आयोजित की। बैठक करीब डेढ़ बजे शुरू हुई जो देर शाम तक चली।एसपी श्री कुमार … Read more
- राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण का दिया गया प्रशिक्षणप्राणपुर/कटिहार – बिहार सरकार एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बीएसडीएमए के तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय के प्राणपुर सभागार में भूकंपरोधी भवन निर्माण हेतु10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । … Read more
- संघर्ष से शिखर तक:फलका के लाल सन्नी राज सन्नी का आईएएस बनने पर भव्य अभिनंदनफलका /कटिहार – फलका प्रखंड के हथवाड़ा पंचायत स्थित फुलडोभी गांव के साधारण किसान कन्हैया सिंह के पुत्र सन्नी राज सन्नी ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में अपने प्रथम प्रयास में ही … Read more
- कटिहार:प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय का बीईओ ने किया औचक निरीक्षणस्टूडेंट की उपस्थिति कम रहने पर बिफरे बीईओ आजमनगर /कटिहार – स्थानीय बाजार के निकट स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद मुमताज आलम ने की। विद्यालय में … Read more
- मुर्गा फॉर्म से उठने वाली दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे -77 की जामफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के बरेटा कोशकीपुर टोला गांव समीप मुर्गी फॉर्म से उठने वाली दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर करीब एक घंटे के लिए स्टेट हाइवे-77 पर अगजनी … Read more
- प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के छात्र – छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन का हुआ शुभारंभमनसाही/कटिहार – प्रखंड के क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय छोटी बथना मूसहरी टोला एवं प्राथमिक विद्यालय बीच चित्तौड़िया सहित विभिन्न विद्यालय में अध्यनरत छात्र – छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन का शुभारंभ … Read more
- काशलता शिव मंदिर में श्री श्री 108 अष्टयाम का आयोजन, 48 घंटे का अखंड संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल।किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झुनकी मुसहरा पंचायत स्थित काशलता शिव मंदिर परिसर में श्री श्री 108 अष्टयाम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 48 घंटे … Read more
- आग लगने से एक दर्जन घर जलकर राख,लाखो का हुआ नुकसानमनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के वार्ड संख्या चार रेलवे मैदान के निकट गुरूवार की अहले सुबह आग लगने से ग्यारह परिवार के घर जल गये। आग लगने की … Read more
- दूध से लदी बोलोरो पिकअप और बाइक में हुई टक्कर,बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायलफलका /कटिहार – थाना क्षेत्र में कुरसेला से फारबिसगंज जाने वाली स्टेट हाईवे 77 पर तेज रफ्तार से आ रही लगभग सुबह 11 बजे गुरुवार को कुरसेला की ओर से आ रही दूध … Read more
- मनिहारी में 23 मार्च से भागवत कथा का आयोजन ,बहेगी भक्ति धारामनिहारी /कटिहार – नगर क्षेत्र स्थित हाई स्कूल मैदान में 23 मार्च से 30 मार्च तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारी जोर-शोर से … Read more
- बिहार में कानून का राज स्थापित है-उपमुख्यमंत्रीप्राणपुर/कटिहार-एनडीए की राज्य सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर कृतसंकल्प है।सरकार चुनाव में किये गये वादों को पूरा करने में विश्वास रखती है।राज्य में कानून का … Read more
- किशनगंज जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी रोकने हेतु धावा दल गठितकालाबाजारी करने वाले पर होगी कठोर कार्रवाई किशनगंज/प्रतिनिधि वर्तमान में घरेलू ईंधन संकट को लेकर फैल रही विभिन्न भ्रामक सूचनाओं के संदर्भ में पेट्रोलियम एजेंसियों द्वारा स्पष्ट किया गया है कि राज्य सहित … Read more
- सेप्टिक टैंक में गिरने से युवक की मौत,दो सफाईकर्मी बाल-बाल बचेबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के पूर्वी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित हाशिमपुर सीज टोला में गुरुवार को सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान एक 35 वर्षीय युवक की दम … Read more
- शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली एवं सड़कों के विकास में बिहार अग्रणी: सीएम नीतीश कुमारजाति,धर्म और लिंग का भेदभाव किये बना कराया गया समावेशी विकास–सीएम समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा बड़झल्ला नितीश कुमार ने गिनाया बिहार सरकार के काम तो पिछली सरकारों पर कसा … Read more
- किशनगंज:22 लीटर विदेशी शराब के साथ दम्पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अग्रतर कार्यवाही जारीबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत दारुल उलूम चौक के समीप विभिन्न ब्रांड की 22 लीटर विदेशी शराब के साथ बहादुरगंज थाना की पुलिस ने एक पति पत्नी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त किया है। गिरफ्तार … Read more
- सीएम नीतीश कुमार ने अररिया को दी 546 करोड़ की योजनाओं की सौगातसमृद्धि यात्रा में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार • 68 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास • फारबिसगंज में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा अररिया / प्रतिनिधि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी समृद्धि यात्रा … Read more
- मिट्टी की कमी से आवास निर्माण व ईंट भट्टों का काम प्रभावितबरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में मिट्टी नहीं मिलने से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, ट्रैक्टर चालकों और ईंट भट्टा संचालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मिट्टी की किल्लत के कारण … Read more
- कटिहार:सीएम नीतीश के आगमन को लेकर उत्साह,सौगात मिलने की उम्मीदकरेंगे योजनाओं की समीक्षा और जनसंवादतीनगछिया बाजार समिति और प्राणपुर के बडझल्ला में लोकार्पण के साथ करेंगे संवाद कटिहार– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा को लेकर आज 12 मार्च को प्रखंड अंतर्गत … Read more
- अग्नि प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का हुआ वितरणअमदाबाद /कटिहार -अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित बीच टोला में बीते 2 मार्च को रोजा की इफ्तारी की तैयारी के दौरान लगी आग में सभी प्रभावित परिवारों के बीच बुधवार … Read more






























