आरा /प्रतिनिधि
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आरा के नागरिक प्रचारणी सभागार में एक गोष्ठी को संबोधित किया. इस दौरान श्री सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को देश के हर नागरिक तक पहुंचाने की बात कही ।
श्री सिंह ने कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा पूरे देश भर में चल रही है. जितने भी मंत्री हैं सभी निकले हुए हंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका मॉनीटरिंग कर रहे हैं. सभी राज्य मंत्री निकले हुए हैं और सब जगह ऐसे ही उत्साह देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा, “जितना मैं विद्युत विभाग के बारे में जानता हूं कोई दूसरा उतना नहीं जानता. चाहे वह पदाधिकारी ही क्यों ना हो. दूसरे लोगों की तरह नहीं हूं कि पदाधिकारी बताते हैं तब काम करते हैं. मैं उनको बताता हूं कि यह काम ऐसे होगा और ऐसे करना चाहिए.”

श्री सिंह ने कहा कि बिजली पहुंचाने में दिक्कत नहीं है. पूरे देश को हमने एक ग्रिड में जोड़ दिया है. 142,000 किलोमीटर हमने ग्रिड बनाए हैं और पूरे देश को हमने एक ग्रेड में जोड़ दिया है. जो व्यवस्था सुदृढ़ करनी है उसके लिए हमने 22 हजार करोड़ दे दिया है. जहां कोई पुराना तार छूट गया हो बदल दीजिए, कोई और सब स्टेशन बनाना हो बना दीजिए. हम पैसा देने को तैयार हैं, लेकिन हमको 24 घंटे बिजली चाहिए. 24 घंटे बिजली रहे इसके लिए एक और चीज जरूरी है कि बिजली का भुगतान करें. अगर भुगतान नहीं करेंगे तो हम बिजली नहीं देंगे. यह साफ है सभी राज्यों को हमने साफ कर दिया है. जो राज्य भुगतान नहीं करता है उसका हम बिजली टाइट कर देते हैं. आजकल उत्तर प्रदेश की बिजली टाइट कर रहे हैं क्योंकि उनका भुगतान नहीं आया है.
आरके सिंह ने मंच से ठेकेदारों को भी हड़काया और कहा कि यहां रोड बनाने में हमारे पास सबका आशीर्वाद था. जो रोड बना वैसा कभी ना बना है ना बनेगा क्योंकि, हमने डंडा मारकर बनवाया और उसमें चोरी नहीं होने दी. बिजली में भी उसी तरह से काम होगा. जितने ठेकेदार हैं उन्हें यह स्पष्ट हो जाए कि अब हम जांच भी कराने वाले हैं. बिजली का पोल लगाएं तो ठीक से लगाएं, जितना मटेरियल देना है वह दें.
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह सरकार जितना मजबूत निर्णय ले सकती है उतना कोई नहीं ले सकता. कश्मीर से 370 हटाकर और जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर सरकार ने यह दिखा दिया है. इतनी ईमानदार सरकार शायद ही देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस सरकार को आपका आशीर्वाद चाहिए इसीलिए वह सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे हैं.इससे पहले श्री सिंह का धमार मोड़ पर कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से स्वागत किया वहीं आरा (कुंडेसर, शाहपुर, बिहियाँ) में भी कार्यकर्ताओ द्वारा श्री सिंह का जोरदार स्वागत किया गया ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं, … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक की लहर दौड़ गई। … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक होगा। … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय शामिल हुए। अनुसूचित … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। कटिहार में सांसद प्रतिनिधि सुनील … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक प्रत्याशी ने की। मौके पर … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर दी औरफरार हो गए। घायल … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप महापौर मंजूर खान , नगर … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। सावन में मनिहारी जाने … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर लापता हो गया। घटना के … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में मक्के की बुआई की जा … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव के बीच नदी का कटाव … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार को भी जब्त कर लिया … Read more

























