खानाबदोश आदिवासी, भिखारी सहित मानसिक रोगियों को चिह्नित कर लगाया जायेगा टीका
कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग सचेत
कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करें: सिविल सर्जन
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में कोरोना महामारी की दूसरी लहर लगभग थम चुकी है। जो वर्तमान में सिर्फ 07 ही मरीज संक्रमित हैं | हालांकि संक्रमण फिलहाल पूरी तरह नहीं टला है। विशेषज्ञ संक्रमण की तीसरे लहर की आशंका जाहिर कर रहे हैं। लिहाजा संक्रमण से आम लोगों के बचाव के लिये जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। गौरतलब है कि कोरोना से बचाव के लिये टीकाकरण एक महत्वपूर्ण हथियार साबित हुआ है। फिर भी जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सावधान है और किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। जिला में सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं और अब शिक्षण संस्थान भी लंबे अन्तराल के उपरांत खुल चुके हैं| रविवार को छोड़कर सभी दिन सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और माँल, रेस्टुरेंट आदि भी खुल चुके हैं|
खानाबदोश, भिखारी सहित मानसिक रोगियों को चिह्नित कर लगाया जायेगा टीका
जिले में लगातार टीकाकरण अभियान संचालित किये जा रहे हैं। बावजूद इसके जिले की अधिकांश आबादी अब भी टीकाकरण से वंचित हैं। इसमें खासतौर पर ऐसे लोगों की संख्या अधिक है जिनके पास टीकाकरण के लिये कोई वैध पहचान पत्र उपलब्ध नहीं हैं। जिले में खानाबदोश आदिवासी, इधर-उधर घूम कर जीवनयापन करने वाले साधु-महात्मा, भीख मांग कर गुजारा करने वाले लोग या सड़क किनारे जीवनयापन करने वाले भिखारी, जेल में बंद कैदी व पुनर्वास केंद्र में रह रहे 18 साल से अधिक उम्र के लोगों तथा पुनर्वास केंद्र में रहे रहे लोग सहित मानसिक रोगियों की एक बड़ी आबादी अब भी टीकाकरण से वंचित है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि कोरोना महामारी को जड़ से खत्म करने के लिये शतप्रतिशत लोगों का टीकाकरण जरूरी है। इन्हें चिह्नित कर जरूरी दस्तावेज नहीं होने वाबजूद टीकाकरण करवाया जायेगा ।
गाइडलाइंस का करें पूर्ण पालन:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई तो है परंतु संक्रमण कम नहीं हुआ है। पर्व त्योहार में भी हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करें। जिन लोगों ने संक्रमण से बचाव को लेकर टीका लिया है वे लोग भी नियमों का पालन जरूर करें। जिसमें घर से बाहर निकलते ही मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग और हैंड सैनिटाइजर अति आवश्यक है। बाजारों में लग रही अनावश्यक भीड़ संक्रमण को फिर बढ़ा सकती है | लोग भीड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने से भी परहेज कर रहे हैं | लोगों को समझने की जरूरत है कि संक्रमण के आंकड़ों में कमी आई है, संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है| अभी भी सभी को कोविड अनुरूप व्यवहार को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में समाहित करने की जरूरत है|
कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग सचेत:
सिविल सर्जन ने बताया राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर सचेत है| देश के कुछ राज्यों में नए स्ट्रेन के मरीज पाये गए हैं और सभी को सतर्कता बरतने की जरूरत है| जिला में अभी तक नये स्ट्रेन की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन विभाग अपनी तरफ से सारे बंदोबस्त कर रहा है| अस्पतालों में बेड की क्षमता बढ़ाई जा रही है और मरीजों की सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है| नये स्ट्रेन अथवा तीसरी लहर को रोकने का सबसे सशक्त माध्यम कोविड का टीका लगवाना और सभी को कोविड अनुरूप आचरण का पालन हर समय करते रहना है।
अधिक से अधिक जांच के आदेश
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि कोरोना जांच सेंटर पर अधिक से अधिक जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावे रेंडम जांच भी करने के निर्देश दिए गए हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सब्जी बाजार में भी लोगों की जांच करने के निर्देश दिए गए है। सिविल सर्जन ने कोरोना से बचाव के लिए कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील आम लोगों से की। उन्होंने कहा कि हाथ की सफाई बराबर करते रहें । जो भी कोरोना प्रभावित राज्यों से आए हैं वे लोग कोरोना की जांच जरूर करावें ताकि उनका परिवार और समाज सुरक्षित रहे ।
संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए, टीकाकरण के साथ –साथ व्यवहार परिवर्तन भी है जरूरी- सिविल सर्जन
सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कुल संक्रमित में से 10,169 व्यक्ति संक्रमण से ठीक भी हुए है| जिले की रिकवरी रेट 99.2 प्रतिशत है लेकिन अभी भी सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है | संक्रमण की धीमी रफ़्तार को देखते हुए इस समय और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। जिले में 10 लाख 98 हजार लोगों का टीकाकरण लक्ष्य के आलोक में 3,70,050 लोगों को प्रथम एवं 57,534 को दूसरा डोज दिया जा चुका है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ नेपाल के बीच संयुक्त गश्ती एवं समन्वय बैठक आयोजितकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल 12वीं वाहिनी किशनगंज के “ई” समवाय माफिटोला में शनिवार को सीमा सुरक्षा एवं आपसी समन्वय को लेकर संयुक्त पेट्रोलिंग तथा समन्वय बैठक … Read more
- एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्रों व ग्रामीणों को योग अपनाने का संदेशटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन द्वारा गुरुवार को “ई” समवाय माफ़ीटोला सीमा चौकी फतेहपुर अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय खाताबस्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम … Read more
- कटिहार रेल मंडल में तीन दिवसीय मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान से हड़कंप705 बेटिकट यात्री पकड़े गये 4 लाख 90 हजार से अधिक जुर्माना किया गया वसूल कटिहार – कटिहार रेल मंडल में चलाए गए तीन दिवसीय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में कुल 705 बेटिकट यात्रियों से … Read more
- घर से बुलाकर युवक के साथ मारपीट, नगदी और चेन छीनने का आरोप,जांच में जुटी पुलिसबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर गांव में एक युवक को घर से बुलाकर बहियार में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और नगदी व चांदी की चेन छीन लेने का मामला सामने आया … Read more
- लायंस क्लब कटिहार की ओर से मुफ्त नेत्र जांच और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजितकटिहार – लायंस क्लब कटिहार की ओर से स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों का मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन आदर्श आवासीय मध्य विद्यालय शादपुर रजवाड़ा में किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन काजल महासेठ ने बताया … Read more
- बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकदवा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग की छापेमारी में अवैध रुप से विद्युत उपभोग करते सात लोगों को पकड़ा गया है। मामले को लेकर विद्युत विभाग की ओर से कदवा थाना में आवेदन देकर … Read more
- कटिहार:जिला व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनविभिन्न लंबित मामलों का हुआ निष्पादन कटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय परिसर के एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के … Read more
- प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को तकनिकी समस्या होने पर फिल्ड ट्रेनर से संपर्क करे – बीडीओबारसोई /कटिहार -जनगणना के संदर्भ में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण निर्देश है कि यदि फिल्ड में किसी भी प्रकार की कोई तकनिकी, प्रक्रियात्मक अथवा एचएलओ ऐप से संबंधित कोई समस्या आ रही … Read more
- कटिहार:भाजपा महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से मिलकर दी बधाईकटिहार के बेहतर विकास की रखी मांग कटिहार – बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के गठन के बाद पूर्व के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल को बिहार सरकार के राजस्व एवं … Read more
- पंचायत चुनाव की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरूफलका /कटिहार – प्रखंड के पंचायत में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव 2026 का प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरू हो गई है और पंचायत चुनाव 2026 का प्रपत्र एक का प्रकाशन भी हो … Read more
- निशांत कुमार का विधिवत राजनीतिक प्रारंभ सुखद एवं उत्साहवर्धक — डॉ. एसके सुमनकटिहार – जनता दल यू के वरिष्ठ नेता डॉ. एसके सुमन ने इंजीनियर निशांत कुमार के सक्रिय राजनीतिक जीवन में प्रवेश को बिहार की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक,सकारात्मक एवं दूरगामी पहल बताया है। उन्होंने कहा … Read more
- सीमेंट लोड ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला,गंभीर रूप से घायलप्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के सिरण्डा गांव में दोपहर बाद 10 वर्षीय नूर सलाम नमाज पढ़ कर मस्जिद से घर आ रहा था। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान सीमेंट से लदा ट्रैक्टर … Read more
- फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक पर पड़ा महंगाबरारी /कटिहार – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर देश के नेताओं के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अनर्गल टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मामले में कार्रवाई करते हुए सेमापुर पुलिस ने … Read more
- कटिहार:परिसीमन और आरक्षण को लेकर मुखिया संघ ने की बैठकमांगे पूरी नहीं हुई तो पंचायत चुनाव का करेंगे विरोध आजमनगर /कटिहार – प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन के सभाकक्ष में प्रखंड के 28 पंचायतों के मुखिया की अहम बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता … Read more
- कटिहार:प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की हुई जांचमनसाही/कटिहार – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में शनिवार को प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र से लाए आशा के द्वारा गर्भवती महिलाओं का … Read more
- कटिहार रेल क्षेत्र में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई,ट्रेन पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार21 अवैध हॉकर भी दबोचे गए कटिहार – कटिहार रेल क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल की लगातार कार्रवाई से अपराधियों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। एक ओर चलती ट्रेन … Read more
- पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण – संजय कुमार सिंहटीआरई-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस का हमला, कहा युवाओं के साथ हो रहा छल कटिहार – बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने में लगातार हो … Read more
- पीएम आवास लाभुकों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप,जांच की मांगबरारी /कटिहार – प्रखंड की रौनिया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नाम जोड़ने और जियो टैग करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत की लाभुक सीमादेवी, उषादेवी, सकीना … Read more
- कटिहार में गूंजा ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’संविधान जागरूकता के लिए युवाओं ने लिया संकल्पकटिहार – राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस के ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ के तहत सीमांचल के चार जिलों कटिहार,पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में एक साथ एक दिवसीय ‘बुनियादी कैंप’ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कटिहार स्थित राजेंद्र … Read more
- वेतनमान की मांग को लेकर अनुकंपा कर्मियों का हुंकार, बोले – “सड़क से कोर्ट तक जारी रहेगी लड़ाई”अररिया/अरुण कुमार शनिवार को पुराने जिला शिक्षा कार्यालय परिसर के समीप अनुकंपा पर बहाल लिपिक एवं परिचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वेतन विसंगति, समय पर वेतन भुगतान नहीं होने, सरकार की … Read more
- किशनगंज:शो रुम के बाहर से बाइक उड़ा ले गए चोर,सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैदसंवाददाता/ किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली से पल्सर बाइक की चोरी का मामला सामने आया है।इस संबंध में बाइक मालिक मो मारूफ आलम निवासी इमली गोला पश्चिम पल्ली ने थाना में आवेदन देकर कारवाई … Read more



























