- सुरक्षित गर्भपात सुविधा की जानकारी के लिए की गई समीक्षा बैठक
- सभी अस्पतालों में उपलब्ध है गर्भपात की सुविधा
- कम उम्र में गर्भधारण करना महिला व बच्चे के लिए नुकसानदायक
किशनगंज /प्रतिनिधि
सुरक्षित गर्भपात के लिए लोगों को सही समय एवं योग्य चिकित्सक की जानकारी का होना आवश्यक है। इसकी जानकारी लोगों को आशा द्वारा आसानी से मिल सकती है। अनचाहा गर्भ किसी भी दम्पति को मानसिक तनाव एवं परेशानी में डाल देता है। ऐसे में दंपत्तियों द्वारा अचानक से गर्भपात का जोखिम भरा फैसला लिया जाता है और आनन-फानन में किसी भी चिकित्सक से जल्द ही गर्भपात करा दी जाती है जो भविष्य में महिला के स्वास्थ्य में परेशानी का सबब बनती है। इसे दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष तैयारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी अस्पतालों में योग्य चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है जिसके द्वारा सुरक्षित गर्भपात कराया जा सकता है| जिससे सम्बंधित महिला को भविष्य में किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। लोगों तक इसी स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी पहुँचाने के लिए जिले के सदर अस्पताल में सदर अस्पताल उपधिक डॉ अनवर हुसैन की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। आई-पास डेवलपमेन्ट फाउंडेशन की ओर से विकास कुमार द्वारा सभी ओ टी एवं प्रसव कक्ष की सभी नर्स को सुरक्षित गर्भपात के लिए अस्पतालों में उपलब्ध योग्य चिकित्सक एवं गर्भपात के लिए सही समय की जानकारी दी गई। बैठक में महिला चिकित्सक डॉ शबनम यास्मिन , डी पी सी विश्वजीत कुमार ,अस्पताल कर्मी उपस्थित रहीं ।
कम उम्र में गर्भधारण करना महिला व बच्चे के लिए नुकसानदायक :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी परिवार नियोजन गाइडलाइन में इस बात की चर्चा भी की गयी है कि कम उम्र में गर्भधारण करना नुकसानदायक होता है। मातृ मृत्यु के 50 प्रतिशत मामलों में मृत्यु का कारण कम उम्र में मां बनना होता है। बीस वर्ष या उससे अधिक उम्र की तुलना में बीस वर्ष से कम उम्र की किशोरियों या महिलाओं में प्रसव आमतौर पर अधिक जटिल होता है। साथ ही कम उम्र की माताओं के शिशुओं की प्रथम वर्ष में ही मृत्यु की संभावना भी बनी रहती है। आशा कर्मियों को अपने क्षेत्रों में लोगों को गर्भपात की जानकारी देने के साथ ही अनचाहे गर्भ से सुरक्षित रहने के लिए परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के उपयोग की भी जानकारी देने का निर्देश दिया गया।
गर्भपात की सुविधा ,सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है:
बैठक में आई-पास डेवलपमेंट फाउंडेशन के प्रशिक्षक विकास कुमार ने बताया किसी भी दम्पति को गर्भपात प्रशिक्षित चिकित्सक से ही कराना चाहिए। जिले के सभी प्राथमिक अस्पताल में गर्भपात के लिए प्रशिक्षित चिकित्सक उपलब्ध हैं । कोई भी गर्भवती महिला प्रथम तिमाही यानी 12 सप्ताह में अपना गर्भपात करवा सकती है। अगर किसी कारणवश दम्पति प्रथम तिमाही में गर्भपात नहीं करा पाए तो उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। भारतीय कानून के एमटीपी एक्ट के अनुसार कोई भी दम्पति गर्भधारण के दूसरी तिमाही यानी 20 सप्ताह तक में गर्भपात करवा सकते हैं। लेकिन दूसरी तिमाही में गर्भपात थोड़ा कठिन होता है इसलिए इसके लिए अतिरिक्त चिकित्सकों की आवश्यकता होती है। जिले में यह सुविधा सदर अस्पताल, में उपलब्ध है।
बेहतर गर्भपात के लिए कैक सुविधा सदर अस्पताल में उपलब्ध है:
बैठक में महिला चिकित्सक डॉ शबनम यास्मिन ने बताया कि सदर अस्पताल में कैक सर्विस (कॉम्प्रीहेंशिव अबॉर्शन केयर) की उपलब्धता का साधन उपलब्ध है जिस कारण यदि कोई महिला कोविड-19 के कारण सुरक्षित गर्भपात नहीं करा सकी है और वह द्वितीय तिमाही में चली गई है तो उन्हें सदर अस्पताल में भेजा जा सकता है। जहां प्रशिक्षित चिकित्सक के द्वारा सुरक्षित गर्भपात संभव है। इसके साथ ही सभी अस्पतालों में गर्भपात के बाद स्वस्थ रहने के लिए जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध हैं ।
12 सप्ताह से 20 सप्ताह तक कानूनन वैध है गर्भपात की सुविधा:
सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनवर हुसैन ने कहा 12 से 20 सप्ताह तक सुरक्षित गर्भपात की सुविधा कानूनन वैध है। इसके लिए लोगों को किसी भी अप्रशिक्षित चिकित्सक से गर्भपात कराने की जरूरत नहीं है। अप्रशिक्षित चिकित्सक से कराए गए गर्भपात भविष्य में महिला के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर दिखा सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के कारण बहुत से ऐसे दम्पति हैं जो अनचाहे गर्भ से मुक्त होना चाहते हैं। ऐसे लोगों को सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध गर्भपात की सुविधा की जानकारी होना आवश्यक है जो आशा कर्मियों द्वारा सम्भव है। आशा को अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करना चाहिए जिससे लोग सरकारी अस्पतालों में योग्य चिकित्सकों से ही गर्भपात करा सके।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- पहचान पत्र के बिना नेपाल में एंट्री बंद,नए नियम से बढ़ी परेशानीजोगबनी (अररिया)अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार से अचानक बढ़ी सख्ती ने सीमावर्ती इलाकों में हलचल तेज कर दी है। नेपाल प्रशासन ने अब नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए पहचान पत्र … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ नेपाल के बीच संयुक्त गश्ती एवं समन्वय बैठक आयोजितकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल 12वीं वाहिनी किशनगंज के “ई” समवाय माफिटोला में शनिवार को सीमा सुरक्षा एवं आपसी समन्वय को लेकर संयुक्त पेट्रोलिंग तथा समन्वय … Read more
- एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्रों व ग्रामीणों को योग अपनाने का संदेशटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन द्वारा गुरुवार को “ई” समवाय माफ़ीटोला सीमा चौकी फतेहपुर अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय खाताबस्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग … Read more
- कटिहार रेल मंडल में तीन दिवसीय मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान से हड़कंप705 बेटिकट यात्री पकड़े गये 4 लाख 90 हजार से अधिक जुर्माना किया गया वसूल कटिहार – कटिहार रेल मंडल में चलाए गए तीन दिवसीय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में कुल 705 बेटिकट यात्रियों … Read more
- घर से बुलाकर युवक के साथ मारपीट, नगदी और चेन छीनने का आरोप,जांच में जुटी पुलिसबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर गांव में एक युवक को घर से बुलाकर बहियार में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और नगदी व चांदी की चेन छीन लेने का मामला सामने … Read more
- लायंस क्लब कटिहार की ओर से मुफ्त नेत्र जांच और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजितकटिहार – लायंस क्लब कटिहार की ओर से स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों का मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन आदर्श आवासीय मध्य विद्यालय शादपुर रजवाड़ा में किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन काजल महासेठ ने … Read more
- बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकदवा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग की छापेमारी में अवैध रुप से विद्युत उपभोग करते सात लोगों को पकड़ा गया है। मामले को लेकर विद्युत विभाग की ओर से कदवा थाना में आवेदन … Read more
- कटिहार:जिला व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनविभिन्न लंबित मामलों का हुआ निष्पादन कटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय परिसर के एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार … Read more
- प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को तकनिकी समस्या होने पर फिल्ड ट्रेनर से संपर्क करे – बीडीओबारसोई /कटिहार -जनगणना के संदर्भ में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण निर्देश है कि यदि फिल्ड में किसी भी प्रकार की कोई तकनिकी, प्रक्रियात्मक अथवा एचएलओ ऐप से संबंधित कोई समस्या आ … Read more
- कटिहार:भाजपा महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से मिलकर दी बधाईकटिहार के बेहतर विकास की रखी मांग कटिहार – बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के गठन के बाद पूर्व के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल को बिहार सरकार के राजस्व … Read more
- पंचायत चुनाव की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरूफलका /कटिहार – प्रखंड के पंचायत में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव 2026 का प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरू हो गई है और पंचायत चुनाव 2026 का प्रपत्र एक का प्रकाशन भी … Read more
- निशांत कुमार का विधिवत राजनीतिक प्रारंभ सुखद एवं उत्साहवर्धक — डॉ. एसके सुमनकटिहार – जनता दल यू के वरिष्ठ नेता डॉ. एसके सुमन ने इंजीनियर निशांत कुमार के सक्रिय राजनीतिक जीवन में प्रवेश को बिहार की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक,सकारात्मक एवं दूरगामी पहल बताया है। उन्होंने … Read more
- सीमेंट लोड ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला,गंभीर रूप से घायलप्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के सिरण्डा गांव में दोपहर बाद 10 वर्षीय नूर सलाम नमाज पढ़ कर मस्जिद से घर आ रहा था। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान सीमेंट से लदा … Read more
- फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक पर पड़ा महंगाबरारी /कटिहार – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर देश के नेताओं के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अनर्गल टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मामले में कार्रवाई करते हुए सेमापुर पुलिस … Read more
- कटिहार:परिसीमन और आरक्षण को लेकर मुखिया संघ ने की बैठकमांगे पूरी नहीं हुई तो पंचायत चुनाव का करेंगे विरोध आजमनगर /कटिहार – प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन के सभाकक्ष में प्रखंड के 28 पंचायतों के मुखिया की अहम बैठक आयोजित की गई। जिसकी … Read more
- कटिहार:प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की हुई जांचमनसाही/कटिहार – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में शनिवार को प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र से लाए आशा के द्वारा गर्भवती महिलाओं … Read more
- कटिहार रेल क्षेत्र में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई,ट्रेन पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार21 अवैध हॉकर भी दबोचे गए कटिहार – कटिहार रेल क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल की लगातार कार्रवाई से अपराधियों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। एक ओर चलती … Read more
- पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण – संजय कुमार सिंहटीआरई-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस का हमला, कहा युवाओं के साथ हो रहा छल कटिहार – बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने में लगातार … Read more
- पीएम आवास लाभुकों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप,जांच की मांगबरारी /कटिहार – प्रखंड की रौनिया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नाम जोड़ने और जियो टैग करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत की लाभुक सीमादेवी, उषादेवी, … Read more
- कटिहार में गूंजा ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’संविधान जागरूकता के लिए युवाओं ने लिया संकल्पकटिहार – राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस के ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ के तहत सीमांचल के चार जिलों कटिहार,पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में एक साथ एक दिवसीय ‘बुनियादी कैंप’ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कटिहार स्थित … Read more
- वेतनमान की मांग को लेकर अनुकंपा कर्मियों का हुंकार, बोले – “सड़क से कोर्ट तक जारी रहेगी लड़ाई”अररिया/अरुण कुमार शनिवार को पुराने जिला शिक्षा कार्यालय परिसर के समीप अनुकंपा पर बहाल लिपिक एवं परिचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वेतन विसंगति, समय पर वेतन भुगतान नहीं होने, सरकार … Read more
- किशनगंज:शो रुम के बाहर से बाइक उड़ा ले गए चोर,सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैदसंवाददाता/ किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली से पल्सर बाइक की चोरी का मामला सामने आया है।इस संबंध में बाइक मालिक मो मारूफ आलम निवासी इमली गोला पश्चिम पल्ली ने थाना में आवेदन देकर … Read more
- KishanganjNews:कोयला लोड ट्रक को किया गया जप्त ,माफियाओं में हड़कंपकिशनगंज/प्रतिनिधि सीमावर्ती किशनगंज जिले में इंट्री माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राज्य कर उपायुक्त व पुलिस के द्वारा शुक्रवार … Read more
- पुलिस अधीक्षक ने एक साथ 70 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादलाकिशनगंज/संवाददाता पुलिस अधीक्षक संतोष के द्वारा जिले में कार्यरत डायल 112 ईआरएसएस (आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली) को अत्यधिक प्रभावी बनाने के लिए अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक और पीटीसी स्तर के 70 पुलिस पदाधिकारी को … Read more



























