• घुमंतु भिखारी व गरीब व्यक्तियों जिनके पास पहचान पत्र नहीं है उनको भी दिया जायेगा वैक्सीन
• जेल में बंद कैदियों को भी लगाया जायेगा टीका
• राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने जारी किया निर्देश
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में वैश्विक महामारी से सुरक्षा प्रदान करने तथा तीसरी लहर की संभावनाओं से निपटने को लेकर टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चल रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति को टीकाकरण किया जाना आवश्यक है। विभाग का प्रयास है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाये। इसी कड़ी में विभाग ने एक नयी पहल की शुरुआत की है। अब बिना पहचान पत्र वाले लाभार्थियों का भी टीकाकरण किया जायेगा। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वैसे नागरिक जिनके पास कोविड टीकाकरण हेतु निर्धारित पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है तथा खानाबदोश श्रेणी अर्थात् साधु संत, जेल में कैद कैदी, मानसिक रोग संस्थानों में इलाज करवा रहे मानसिक रोगी, सड़क किनारे भिखारी, वृद्धाश्रम एवं पुनर्वास केन्द्रों में रह रहे लोग एवं अन्य चयनित योग्य लाभार्थियों को टीकाकृत किया जायेगा।
तैयार की जायेगी लाइन लिस्टिंग:
पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि जिलान्तर्गत 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के साधु संत, जेल में कैद कैदी, मानसिक रोग संस्थानों में इलाज करवा रहे मानसिक रोगी, सड़क किनारे भिखारी, वृद्धाश्रम एवं पुनर्वास केन्द्रों में रह रहे लोगों के साथ-साथ वैसे सभी गरीब व्यक्ति, घुमन्तु, भिखारी एवं अन्य व्यक्ति जिनके पास कोविड टीकाकरण के लिए निर्धारित पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, उन सभी टीकाकरण कराने को उनको चिह्नित कर लाइन लिस्ट तैयार की जाय।
विभिन्न संस्थाओं से ली जायेगी मदद :
इस अभियान में विभिन्न विभागों, संस्थाओं यथा: सोशल वेलफेयर, स्थानीय स्तर पर कार्यरत गैर सरकारी स्वैच्छिक संस्थाओं आदि का सहयोग प्राप्त किया जाय| तैयार लाइन लिस्ट के अनुसार निर्देश का अनुपालन कर कोविन पोर्टल पर सत्र निर्धारित कर टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही इस श्रेणी के लाभार्थियों के टीकाकरण के आच्छादन का सभी स्तर पर अनिवार्य रूप से अनुश्रवण कर संलग्न प्रपत्र में प्रत्येक 15 दिनों पर राज्य को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।
टीकाकरण के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान:
18 आयुवर्ष से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक के लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। क्योंकि कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा के लिहाज़ से यही एक मात्र साधन है। इसके साथ ही नियमित रूप से हर आधा घण्टे पर अपने हाथों को रगड़-रगड़ कर अनिवार्य रूप से धोते रहना है।
इन लाभार्थियों को बिना पहचान पत्र के लगेगी वैक्सीन:
• साधु संत
• जेल में कैद कैदी
• मानसिक रोग संस्थानों में इलाज करवा रहे मानसिक रोगी
• सड़क किनारे भिखारी
• वृद्धाश्रम एवं पुनर्वास केन्द्रों में रह रहे लोगों
• वैसे सभी गरीब व्यक्ति,
• घुमन्तु
• भिखारी
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक की लहर … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय शामिल … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। कटिहार में सांसद … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक प्रत्याशी ने की। … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर दी औरफरार हो … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप महापौर मंजूर खान … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। सावन में … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर लापता हो गया। … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में मक्के की बुआई … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं तथा … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनके … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव के बीच नदी … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार को भी जब्त … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन विधायक कमरूल हुदा और … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। … Read more
- डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा और तार, चालक पर मुकदमा हुआ दर्जबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए … Read more
- वेतन वृद्धि व स्थायी नौकरी की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सड़क पर फेंका कचरा; नप कार्यालय का घेरावसंवाददाता/किशनगंज नगर परिषद के सफाईकर्मी बुधवार को वेतन वृद्धि, सेवा स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने डेमार्केट रोड पर कचरा फेंककर प्रदर्शन किया और बाद में … Read more
- बहादुरगंज में पंचायत समिति की बैठक आयोजित,योजनाओं की हुई समीक्षानिसार अहमद/बहादुरगंज सरकारी योजनाओं के पारदर्शी व सुचारू संचालन को लेकर बुधवार को बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. सरकारी अधिकारियों एवम मुखिया व समिति सदस्यों की उपस्थिति … Read more

























