देश /डेस्क
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में लाखों परिवारों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क राशन मिल रहा है। यह निःशुल्क राशन गरीबों के संकट को कम करता है और उन्हें आत्मविश्वास देता है। उन्होंने कहा कि गरीब नागरिकों को यह महसूस करना चाहिए कि कैसी भी आपदा आ जाए, देश सदैव उनके साथ है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज़ादी के बाद से ही करीब-करीब हर सरकार ने गरीबों को सस्ता भोजन देने की बात कही थी। सस्ते राशन की योजनाओं का दायरा और बजट साल दर साल बढ़ता गया, लेकिन उसका जो प्रभाव होना चाहिए था, वह सीमित ही रहा था। देश के खाद्य भंडार बढ़ते गए, लेकिन भुखमरी और कुपोषण में उस अनुपात में कमी नहीं आ पाई। इसका बड़ा कारण था, प्रभावी डिलीवरी सिस्टम का न होना। इस स्थिति को बदलने के लिए 2014 के बाद नए सिरे से काम शुरू किया गया। उन्होंने कहा, नई तकनीक का उपयोग करके करोड़ों फर्जी लाभार्थियों को वितरण प्रणाली से बाहर कर दिया गया और राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ा गया। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिली कि सदी की सबसे बड़ी आपदा के बावजूद कोई भी नागरिक भूखा न रहे, वह भी ऐसे समय में जब लॉकडाउन के कारण आजीविका और व्यापार प्रभावित हुए थे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को दुनिया ने स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महामारी के दौरान 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के खर्च के साथ 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया है।
प्रधानमंत्री ने आज कहा कि प्रत्येक लाभार्थी को गेहूँ 2 रुपये प्रति किलोग्राम, चावल 3 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से निर्धारित खाद्यान्न के अलावा 5 किलो गेहूँ और चावल मुफ्त दिया जा रहा है। यानी राशन कार्ड धारकों को इस योजना के शुरू होने से पहले की तुलना में लगभग दुगनी मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना दिवाली तक जारी रहने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी गरीब भूखा नहीं सोएगा। उन्होंने प्रवासी मजदूरों की देखभाल करने के लिए, वन नेशन वन राशन कार्ड पहल के उद्देश्य को पूरा करने के लिए गुजरात सरकार की प्रशंसा की।प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश बुनियादी ढांचे पर लाखों करोड़ रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन साथ ही आम इंसान के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए इज ऑफ लिविंग के नए मानक भी स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज गरीबों के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है क्योंकि 2 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को घर मिला है, 10 करोड़ परिवारों को शौचालय मिला है। इसी तरह, जब वे जन-धन खाते के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में शामिल हो जाते हैं, तो वे सशक्त हो जाते हैं|
प्रधानमंत्री ने कहा कि सशक्तिकरण के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सुविधाएं और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आयुष्मान योजना, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण, सड़कें, मुफ्त गैस और बिजली कनेक्शन, मुद्रा योजना, स्वनिधि योजना जैसी योजनाएं गरीबों के सम्मानजनक जीवन को दिशा दे रही हैं और उनके सशक्तिकरण का माध्यम बन रही हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात सहित पूरे देश में ऐसे अनेक काम हैं, जिनके कारण आज हर देशवासी का, हर क्षेत्र का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और ये आत्मविश्वास ही है जो हर चुनौती से पार पाने का, हर सपने को साकार करने एक बहुत बड़ा सूत्र है।उन्होंने भारत के ओलंपिक दल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बार ओलंपिक में भारत के अब तक के सबसे अधिक खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है। याद रहे ये हमने 100 साल की सबसे बड़ी आपदा से जूझते हुए किया है। कई तो ऐसे खेल हैं जिनमें हमने पहली बार क्वालीफाई किया है। सिर्फ क्वालीफाई ही नहीं किया बल्कि कड़ी टक्कर भी दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का जोश, जुनून और जज़्बा आज सर्वोच्च स्तर पर है। ये आत्मविश्वास तब आता है जब सही टैलेंट की पहचान होती है, उसको प्रोत्साहन मिलता है। ये आत्मविश्वास तब आता है जब व्यवस्थाएं बदलती हैं, पारदर्शी होती हैं। ये नया आत्मविश्वास न्यू इंडिया की पहचान बन रहा है।प्रधानमंत्री ने लोगों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई और देश के टीकाकरण अभियान में भी इस विश्वास को जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने वैश्विक महामारी के इस माहौल में लगातार सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि जब देश 50 करोड़ लोगों के टीकाकरण के पड़ाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है, तब गुजरात भी 3.5 करोड़ टीका खुराक के पड़ाव के पास पहुंच रहा है। उन्होंने टीकाकरण, मास्क पहनने और जितना संभव हो भीड़ का हिस्सा बनने से बचने की आवश्यकता पर बल दिया।प्रधानमंत्री ने देशवासियों को राष्ट्र निर्माण की नई प्रेरणा जगाने का संकल्प दिया। उन्होंने लोगों से आजादी के 75वें वर्ष पर, आजादी के अमृत महोत्सव में यह पवित्र संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन संकल्पों में गरीब, अमीर, पुरुष और महिलाएं, दलित, सभी की बराबर हिस्सेदारी है।
गौरतलब है कि पिछले साल लगभग 948 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न आवंटित किया गया था जो कि कोविड-19 के दौरान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सामान्य वर्ष में किए जाने वाले आवंटन से 50% अधिक है। 2020-21 के दौरान खाद्य सब्सिडी पर लगभग 2.84 लाख करोड़ रुपये का खर्च किया गया।गुजरात में 3.3 करोड़ से अधिक पात्र लाभार्थियों को पांच हजार करोड़ से अधिक की सब्सिडी राशि के खर्च के साथ 25.5 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया गया।मालूम हो की प्रवासी लाभार्थियों के लिए खाद्य सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से, अब तक 33 राज्यों/ केंद्रशासित क्षेत्रों में एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना लागू की जा चुकी है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- पत्रकारिता के नाम पर दलाली करने वालों की अब खैर नहीं! दलाल पत्रकारों को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे: प्रवीण गोविन्दन्यूज लेमनचूस, पटना/किशनगंज/सुपौल। “हम वो चुभते हुए सवाल पूछते हैं, जिनसे दलाल और बिकाऊ पत्रकारों की रातों की नींद हराम हो गई है!” वॉयस ऑफ मीडिया (Voice of Media) और वॉयस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल के … Read more
- रामपुर रेतूआ नदी पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौतटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के रामपुर चौक स्थित रेतूआ नदी पुल पर शनिवार की संध्या हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू … Read more
- अकीदत और परंपरा के साथ संपन्न हुआ पहलाम,ताजिये की जुलूस को लेकर स्थानीय प्रशासन रही मुस्तैदनगर मुख्य पार्षद लाखो यादव ने भी तिजिये की जुलूस मे शामिल होकर दिया भाईचारे का संदेश मनिहारी/कटिहार – मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में अकीदत और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ … Read more
- दिशा की बैठक में मुख्य पार्षद लाखो यादव ने मुखरता से रखी मांगेकटिहार ग्रामीण – सांसद तारिक अनवर की अध्यक्षता में आयोजित कटिहार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की समीक्षात्मक बैठक में मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार ऊर्फ लाखो यादव ने भी … Read more
- मुहर्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न,जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्थाडीएम एवं एसपी ने शहर के विभिन्न जगहों का लगातार जायजा लेते रहे हर एक गतिविधि पर रखी गई पैनी नजर कटिहार – मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के … Read more
- कटिहार रेलवे यार्ड में चोरी का हुआ खुलासा,आरपीएफ ने चोरी की गई कॉपर वायर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारकटिहार – रेल सुरक्षा बल ने कटिहार रेलवे यार्ड में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजल लोकोमोटिव से चोरी की गई कॉपर वायर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इस संबंध … Read more
- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व पैदल यात्री गंभीर रूप से जख्मी,एक रेफरफलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर चोचला मोड़ के समीप शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक … Read more
- डीईओ ने तीन शिक्षक को किया निलंबितकटिहार – जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुलचंद्र चौधरी ने विद्यालय अवधि में छात्रों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराये जाने को कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय तामगंज, चिलमारा … Read more
- मोहर्रम जुलूस में शामिल दो युवक घायल, हायर सेंटर रेफरफलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग -अलग मोहर्रम जुलूस के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया … Read more
- दो बाइक के टक्कर में एक युवक की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाफलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र के फलका- गेराबाड़ी मार्ग भरसिया सड़क किनारे दो बाइक के टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई । जानकारी के अनुसार दो बाइक के टक्कर में भरसिया … Read more
- KatiharNews:स्नान के दौरान महानंदा नदी में डूबने से बच्ची की मौत,परिजनों में पसरा मातमअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के कमरुद्दीन टोला के पास महानंदा नदी के स्पर संख्या-42 के समीप शनिवार को स्नान के दौरान नौ वर्षीय एक बच्ची की डूबने से मौत हो जाने का … Read more
- फुटबॉल लीग मैच आयोजन को लेकर बैठक आयोजितकटिहार – जिला फुटबाल लीग मैच आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक सौरभ कुमार मालाकार जिला महामंत्री सह वार्ड संख्या 41 निगम पार्षद प्रतिनिधि के निवास पर किया गया । 2 जुलाई से शुरू होने … Read more
- सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल रेफरअमदाबाद /कटिहार – थाना क्षेत्र के मुर्ली राम टोला के समीप शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को एंबुलेंस से अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। … Read more
- मुहर्रम में सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम, शांतपूर्ण माहौल में त्यौहार संपन्न सालमारी /कटिहार – मुहर्रम के मौके पर कर्बला मैदान में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली दल बल के साथ दिन भर गस्ती पर रहे। एसडीओ राजु कुमार,एसडीपीओ अजय कुमार पल पल … Read more
- भू विवाद में आरोपियों ने दूसरे पक्ष का उजाड़ा घर और दुकान,पुलिस की गाड़ी पर पथरावमनसाही/कटिहार – भू विवाद में प्रशासनिक सहयोग फेल होने से पक्ष और विपक्ष को न्याय मिलना अब कठिन हो गया और ऐसे लोग कानून हाथ में लेने से भी नहीं डर रहे हैं। ताजा मामला … Read more
- मनसाही परिक्षेत्र में मुहर्रम के दौरान दर्जन पर लोग हुए घायलमनसाही/कटिहार – मनसाही परिक्षेत्र में मुहर्रम के दौरान दर्जनों लोगों के घायल हुये। गंभीर रूप से घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर मदरसा टोला निवासी मो. मुराद हैं। जिसे तेज हथियार के प्रहार से … Read more
- पंप सेट में छिपे सांप ने किसान को डंसा, परिजन पीड़ित और सांप लेकर पहुंचे सदर अस्पताल, मचा हड़कंपसागर चंद्रा/किशनगंज डॉक्टर साहब इसी जहरीले सांप ने मेरे भाई को काट लिया है। इतना कहते ही एक व्यक्ति ने प्लास्टिक की जार में बंद सांप को डॉक्टर के सामने रख दिया। जार में भी … Read more
- किशनगंज:हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से युवक झुलसा ,अस्पताल में भर्तीकिशनगंज/सागर चंद्रा हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ जाने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। फरसाडांगी गांव में घटित घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने स्थानीय लोगों … Read more
- पॉकलेन चालक की संदेहास्पद मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाकिशनगंज/सागर चंद्रा फोरलेन सड़क निर्माण में लगे एक पॉकलेन चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित विशनपुर महुआरी निवासी … Read more
- अभिषेक सिंह को मिली किशनगंज मंडल कारा उपाधीक्षक की कमानसागर चंद्रा/ किशनगंज बिहार सरकार के गृह विभाग (कारा) ने राज्य की विभिन्न जेलों में तैनात 30 उपाधीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत अभिषेक कुमार सिंह को किशनगंज … Read more
- ठाकुरगंज में मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेशठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह ठाकुरगंज नगर में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस पूरी श्रद्धा, अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण में निकाला गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकले जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। नगर के विभिन्न … Read more
- ड्युटी के दौरान मोबाइल का उपयोग करना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, एसपी ने किया निलंबितकिशनगंज/सागर चंद्रा मुहर्रम पर्व के दौरान ड्यूटी में तैनात एक महिला सिपाही को मोबाइल फोन का उपयोग करना महंगा पड़ गया। एसपी संतोष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला सिपाही अनुप्रिया कुमारी … Read more


























