किशनगंज /संवादाता
अलग अलग विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा
जिलाधिकारी,डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा तकनीकी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में की गई।साथ ही,खनन टास्क फोर्स की बैठक भी सम्पन्न हुई।जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि समीक्षा बैठक में विभिन्न निर्माण विभाग यथा पथ निर्माण,विद्युत,भवन निर्माण,पुल निर्माण निगम, वुड़को,बाढ़ नियंत्रण व निस्तारण ,ग्रामीण कार्य प्रथम,ग्रामीण कार्य द्वितीय,एनएचएआई,एलएइओ, नगर परिषद,किशनगंज ,नगर निकाय,बहादुरगंज व ठाकुरगंज के संबंधित कार्यपालक अभियंता व कार्यपालक पदाधिकारियों के स्तर से करवाए जा रहे सभी प्रकार के निर्माण कार्य की गहन समीक्षा की गई।सर्वप्रथम विद्युत विभाग की समीक्षा कर कार्यपालक अभियंता को विद्युत आपूर्ति को ठीक ढंग से बहाल रखने का निर्देश दिया गया। बाढ़ के मद्देनजर क्षतिग्रस्त पुल,निर्माणाधीन सड़क ,भवन को त्वरित कार्य कराते हुए निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। नदियों में बढ़े हुए पानी बहाव के कारण हो रहे कटाव कार्य को लेकर किए जाने वाले कार्य की समीक्षा में कार्यपालक अभियंता,बाढ़ नियंत्रण व जल निस्सरण को सख्ती से निर्देश दिया गया कि ग्रामीण कार्य विभाग व सड़क निर्माण विभाग ,अन्य विभागीय अभियंता के समन्वय से फ्लड फाइटिंग कार्य त्वरित गति से कराए और वलनारबल प्वाइंट को चिन्हित कर क्षति को रोकें।साथ ही,लगातार क्षेत्र में भ्रमण करें।
एलएईओ, एनएचएआई ,कल्याण विभाग व अन्य सभी विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि अपने निर्धारित विभागीय दायित्वों का नियमानुसार निर्वहन करना सुनिश्चित करें ।किशनगंज के एनएच पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर को दिसंबर माह तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।इसी प्रकार भवन निर्माण विभाग को उत्पाद भवन,परिवहन कार्यालय के बाहर वाई जंक्शन बनवाने,गलगलिया चेक पोस्ट,बाढ़ आश्रय स्थल का कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी,डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को नए सड़क निर्माण के दौरान रेट्रोरिफ्लेक्टिव साइनेज लगवाने तथा क्षतिग्रस्त रोड की मरम्मती त्वरित गति से कराने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के स्तर से कराए जा रहे कब्रिस्तान घेराबंदी की अपूर्ण योजनाओ के शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।भारत नेपाल सीमा सड़क में अधिगृहीत भूमि में उत्पन्न भूमि विवाद के निराकरण कराकर कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया।
साथ ही,तकनीकी समीक्षा बैठक के उपरांत खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। जिलांतर्गत बालू घाट बंदोबस्त,बालू घाट पर घर्मकांटा उपलब्धता,प्रतिबंधित गाड़ियों से बालू परिवहन,अवैध उत्खनन,अवैध परिवहन, ईट भट्ठा संचालन,जांच,अवैध संचालकों पर कार्रवाई , रॉयल्टी संग्रहण, माइनिंग ईनफोर्समेंट हेतु वन के अधिकारियों से समन्वय आदि के बिन्दु पर गहन समीक्षा हुई। खान निरीक्षक – सह – सक्षम पदाधिकारी को जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि लगातार क्षेत्र भ्रमण कर अवैध खनन पर छापामारी करें तथा इस सभी 28 बालू घाट पर पर्यावरण सुरक्षा हेतु निर्धारित पौधा लगवाना,राजस्व संग्रहण ,अवैध इट भट्ठा पर नियमानुसार कार्रवाई करें। जिला खनन कोष (डीएमएफ) से नियमानुसार व्यय करना,घाट का खनन प्लान तैयार करना सुनिश्चित करें।डीएम ने निर्देश दिया कि जहा भी इट भट्ठा का संचालन कमर्शियल रूप से हो रहा है,उस जमीन का संपरिवर्तन एसडीएम के माध्यम से निश्चित रूप से करवाए।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- पोठिया लूटकांड का खुलासा कुख्यात अपराधी सूरज महलदार समेत 4 गिरफ्तारकोढ़ा – जिले के पोठिया पुलिस ने बीते दिनों कार सवार परिवार के साथ हुई लूटपाट की घटना का सफल उदभेदन कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया … Read more
- कटिहार में तीसरे दिन गणित की हुई वार्षिक मूल्यांकनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के ठाकुर राधा सुरेश मंडल प्राथमिक विद्यालय चकमन में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा जारी हैं। इस कड़ी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभय कुमार ने बताया कि 12 मार्च से वार्षिक … Read more
- डूमर अग्निकांड में दो घर जलकर राखअग्निपीड़ितों के बीच राशन सामग्री का वितरणसमेली/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के डूमर पंचायत के वार्ड संख्या 2 में बीती रात भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई । जिसमें दो परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग लगने से पूरे … Read more
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में 21 गर्भवती महिलाओं की हुई जांचमनसाही/कटिहार – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में प्रसव पूर्व 21 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस मौके पर आशा के द्वारा लाए गए गर्भवती महिलाओं को एएनएम के द्वारा रजिस्ट्रेशन … Read more
- गेहुं फसल की बर्बादी करने के मामले मे सरपंच पागल यादव को भेजा जेलमनिहारी/कटिहार – दियारा के खेत मे लगे गेहुं की फसल बर्बाद करने के आरोप मे बघार पंचायत के सरपंच रामनिवास यादव उर्फ पागल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । थानाध्यक्ष पंकज … Read more
- पांच पियक्कड़ को गिरफ्तार कर भेजा गया जेलप्राणपुर /कटिहार – नशा के खिलाफ छापामारी अभियान में पांच पियक्कड़ों को हो – हल्ला एवं मारपीट करते हुए प्राणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक … Read more
- एनएच-31 पर ट्रक-हाइवा की टक्कर में चालक घायलकुरसेला/कटिहार – एनएच-31 पर देवीपुर ढाबा सुतारा के समीप सोमवार की सुबह ट्रक और हाइवा के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया तथा ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी … Read more
- तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल सवार को मारा धक्का, हुआ फरारसड़क दुर्घटना में दो महिला हुई घायल एक की स्थिति गंभीर मनसाही/कटिहार- नारायणपुर – पूर्णियाँ फोर लेन सड़क के एनएच 131 ए के मनसाही थाना क्षेत्र के कजरा चौक पर मनिहारी से कटिहार की ओर जा … Read more
- बड़ी कामयाबी: किशनगंज में 945 लीटर विदेशी शराब बरामद, ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तारकिशनगंज /राहुल कुमार बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में किशनगंज जिले के गलगलिया चेक पोस्ट पर विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी … Read more
- तख्त श्री पटना साहिब में नेताओं ने टेका मत्था, गुरु का लिया आशीर्वाद, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने किया सम्मानसोमवार को को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय मिश्रा, भाजपा नेता भिखूभाई दलसानिया तथा विधायक रत्नेश्वर कुशवाहा ने मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दिल्ली … Read more
- राष्ट्र निर्माण और समाज सुधार का संकल्प,गायत्री परिवार की कार्यशाला में बना रोडमैपकिशनगंज। संवाददाता शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित जन शताब्दी वर्ष 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत तेघरिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में “शताब्दी अनुयाज कार्यशाला” का आयोजन दिव्यता व भव्यता के साथ किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता … Read more
- 1152 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तारउत्पाद विभाग की टीम ने रामपुर चेक पोस्ट पर की कारवाई संवाददाता। किशनगंज किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम ने कारवाई कर शराब की खेप को जब्त किया है। कार्रवाई रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर … Read more
- नाबालिग लड़की से दुष्कर्म,मामला दर्ज कर कारवाई में जुटी पुलिसनाबालिग ने महिला थाना में दर्ज करवाई दुष्कर्म की प्राथमिकी आरोपी और परिजन पीड़िता को दे रहे है धमकी किशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया … Read more
- सड़क एवं नाला निर्माण की मांग को लेकर मुहल्ले वासियों ने किया रोड जाम,जमकर हंगामासंवाददाता/ किशनगंज किशनगंज शहर के उत्तर पल्ली महावीर नगर में सड़क एवं नाला का निर्माण नहीं होने से स्थानीय मोहल्लेवासियों ने किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और नगर परिषद के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन … Read more
- पुलिस ने 1684.8 लीटर विदेशी शराब किया जब्त, कंटेनर चालक गिरफ्तारसंवाददाता/ किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने शनिवार की रात्रि बस स्टैंड के पास से एक कंटेनर में लोड 1684.8 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है।जप्त शराब के साथ कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया है।पकड़ा … Read more
- बौलिया मे विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनमनिहारी /कटिहार – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश के आलोक मे रविवार को बौलिया पंचायत में ग्रामीणों के बीच मुफ्त,पक्का, और सुलभ न्याय को लेकर विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। पैनल वकील … Read more
- कटिहार में रेल कर्मचारियों की मांगों को लेकर कल से करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़तालकटिहार – एनएफ रेलवे इम्प्लाइज यूनियन कटिहार मंडल की ओर से रेल कर्मचारियों की लंबित समस्याओं एवं मांगों के समाधान को लेकर सोमवार, 16 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जा रही है। यह भूख … Read more
- मेरा युवा भारत कटिहार की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजनकटिहार- मेरा युवा भारत कटिहार की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हवाई अड्डा खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माय … Read more
- सात समंदर पार अपनों’ के लिए ढाल बनी मारवाड़ी युवा मंच टीम,यूएई संकट के बीच 3000 चेहरों पर लौटाई मुस्कानसेवा और समर्पण की मिसाल कटिहार – अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया ने जानकारी दिया कि जब आपदा की घड़ियाँ मानवता की परीक्षा लेती हैं, तब निस्वार्थ सेवा ही आशा की … Read more
- जबरन फसल बर्बाद करने के आरोपी कुख्यात पगला यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलमनिहारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के दक्षिणी काटांकोश पंचायत के दो किसानों मोती लाल यादव एवं रामगोपाल यादव ने अलग अलग लिखित शिकायत कर रामनगर मौजे की तकरीबन … Read more
- शराब पीकर हंगामा करना पड़ा महंगा,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी नगर पंचायत के पूर्व उप मुख्य पार्षद मुस्तफा अंसारी ऊर्फ पप्पु अंसारी शराब पीकर हुडदंग करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के नशे में … Read more
- संगीता कुमारी चयनित हुई टीचर ऑफ द् मंथ,हर्ष का माहौलडंडखोरा/कटिहार–डंडखोरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मोहनी पिपरा में कार्यरत शिक्षिका संगीता कुमारी टीचर्स ऑफ द मंथ अवार्ड के लिये चयनित हुई हैं।अपर मुख्य सचिव व प्राथमिक शिक्षा निदेशक के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्गत इस आशय का … Read more




























