किशनगंज: पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की शुरुआत, कार्यकर्ताओं को संगठन और सोशल मीडिया का दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:


किशनगंज। भारतीय जनता पार्टी किशनगंज ग्रामीण मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की शुरुआत रविवार (15 मार्च 2026) को स्थानीय औधरा घाट काली मंदिर प्रांगण में की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने, वंदे मातरम् और प्रशिक्षण वर्ग गीत के साथ हुई।


महाप्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण किया गया तथा उन्हें सरल ऐप डाउनलोड कराया गया। इस दौरान जिला सोशल मीडिया सह मंडल प्रभारी सुबोध माहेश्वरी ने सोशल मीडिया के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए एआई, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के उपयोग की जानकारी दी।


जिला उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सोनू ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला, जबकि भाजपा नेता सह व्यापार मंडल चेयरमैन मो. अमानुल्लाह ने केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान और मूल मंत्र के बारे में बताया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव नारायण यादव ने संगठनात्मक संरचना की जानकारी दी, वहीं जिला मंत्री गौरव गुप्ता ने ‘मन की बात’ और सरल ऐप के बारे में विस्तार से बताया।


महाप्रशिक्षण अभियान में संजय राम, मंडल महामंत्री अजय सिंह, सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, प्रमुख, सभी बूथ अध्यक्ष और मंडल कमिटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी ने किया, जबकि अंत में मंडल अध्यक्ष पांडव महतो ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई