देश /डेस्क
महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा में अधिक सुधार लाने के उद्देश्य से और महिलाओं की समग्र बेहतरी की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों के अनुरूप, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी ने आज राष्ट्रीय महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर – 7827170170 का शुभारम्भ किया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि इस हेल्पलाइन का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को पुलिस, अस्पतालों, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण और मनोवैज्ञानिक सेवाओं आदि के उपयुक्त अधिकारियों से जोड़कर रेफरल के माध्यम से 24/7 ऑनलाइन सहायता प्रदान करना है।
वर्चुअल माध्यम से हेल्पलाइन का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इरानी ने इस पहल के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग-एनसीडब्ल्यू को बधाई दी और नई हेल्पलाइन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल हेल्पलाइन महिलाओं को संदेश देती है कि जब भी उन्हें जरूरत होगी, उनकी सरकार और उनका आयोग उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने विशेष रूप से महामारी के दौरान महिलाओं की मदद करने के “शानदार” प्रयासों के लिए पूरी एनसीडब्ल्यू टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनसीडब्ल्यू और डब्ल्यूसीडी के बीच साझेदारी संकट में महिलाओं की मदद के लिए एक सहज हस्तक्षेप सुनिश्चित करने में एक लंबा सफर तय करती है।
इस अवसर, एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष सुश्री रेखा शर्मा ने कहा कि हेल्पलाइन मौजूदा शिकायत तंत्र को मजबूत करती है और हेल्पलाइन सहायता और परामर्श की आवश्यकता वाली महिलाओं को समय पर सहायता प्राप्त करने के लिए सक्षम करेगी। उन्होंने कहा, “हम हमेशा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित होते हैं जो महिलाओं की बेहतरी के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण से लेकर महिला नेतृत्व वाले सशक्तिकरण तक, हमने उनके सक्षम नेतृत्व में कई बदलाव देखे हैं जो हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।
मालूम हो कि हेल्पलाइन का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को पुलिस, अस्पतालों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोवैज्ञानिक सेवाओं जैसे उचित अधिकारियों से जोड़कर 24 घंटे के लिए एक समान नम्बर द्वारा शिकायत और परामर्श सेवाएं प्रदान करना और देश भर में महिलाओं से संबंधित सरकारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
मालूम हो कि प्रशिक्षित विशेषज्ञों की एक टीम के साथ हेल्पलाइन काम करेगी। नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग के परिसर से संचालित होने वाली इस हेल्पलाइन पर 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की कोई भी लड़की या महिला कॉल करके मदद ले सकती है।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी ने वर्चुअल माध्यम से 24/7 हेल्पलाइन नंबर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सचिव, डब्ल्यूसीडी, श्री इंदीवर पांडे और एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष सुश्री रेखा शर्मा के डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ निदेशक (अनुसंधान), श्री विनय ठाकुर और आयोग के सदस्य उपस्थिति थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक की लहर … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय शामिल … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। कटिहार में सांसद … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक प्रत्याशी ने की। … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर दी औरफरार हो … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप महापौर मंजूर खान … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। सावन में … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर लापता हो गया। … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में मक्के की बुआई … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं तथा … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनके … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव के बीच नदी … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार को भी जब्त … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन विधायक कमरूल हुदा और … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। … Read more
- डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा और तार, चालक पर मुकदमा हुआ दर्जबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए … Read more
- वेतन वृद्धि व स्थायी नौकरी की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सड़क पर फेंका कचरा; नप कार्यालय का घेरावसंवाददाता/किशनगंज नगर परिषद के सफाईकर्मी बुधवार को वेतन वृद्धि, सेवा स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने डेमार्केट रोड पर कचरा फेंककर प्रदर्शन किया और बाद में … Read more
- बहादुरगंज में पंचायत समिति की बैठक आयोजित,योजनाओं की हुई समीक्षानिसार अहमद/बहादुरगंज सरकारी योजनाओं के पारदर्शी व सुचारू संचालन को लेकर बुधवार को बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. सरकारी अधिकारियों एवम मुखिया व समिति सदस्यों की उपस्थिति … Read more
- राजकीय डिग्री कॉलेज कोचाधामन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 पर परिचर्चा, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सापूर्णिया विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो (डॉ.) विवेकानन्द सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोचाधामन में अखिल भारतीय शिक्षा समागम–2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शैक्षणिक … Read more
- फारबिसगंज में शराब तस्करों पर बड़ा प्रहार, पांच दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई; 30 लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तारफारबिसगंज।अरुण कुमार जिले में मध्य निषेध अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बीते पांच दिनों में तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए एएलटीएफ और फारबिसगंज थाना पुलिस … Read more

























