शनिवार ,10 जुलाई 2021,विक्रम सम्वत 2078, पक्ष :कृष्ण ,तिथि: अमावस्या 6:48:16 बजे तक ..पूरा पंचांग जानने के लिए आज के विस्तृत पंचाग को जरूर देखे
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष: इस वक्त आपका परीक्षा का दौर चल रहा है और इस वक्त आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज आपके कार्यों से आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। आज आय के नए मार्ग आपके सामने खुलेंगे और पुराने निवेशों में लाभ होगा। शाम को घर में अधिक समय बिताने से घरवालों को अच्छा लगेगा। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
वृषभ: आज के दिन आपका काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। शाम तक अच्छी खबरें मिलेंगी और आप फायदे में भी रहेंगे। प्रफेशनल मामले में सावधानी बरतने से होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है। इनवेस्टमेन्ट के मामले में आज फायदा उठाया जा सकता है। प्रेमी को अधिक समय न दे पाने की वजह से शिकायतों का दौर चलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कुछ नया सीखने को मिलेगा। स्वास्थ्य भी आपका सही रहेगा। आज भाग्य 79 फीसदी साथ देगा।
मिथुन: आज का दिन एक्साइटमेंट से भरा है। दोपहर तक आपको कोई ऐसी कॉल आ सकती है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। स्टूडेंट अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में लगाएं तो फायदा मिलेगा। बिजनसमैन अपने धंधे में नई तकनीक अपना सकते हैं। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा। आज परोपकार के कार्य करेंगे। आज भाग्य 85 फीसदी साथ देगा।
कर्क: आज का दिन आपके थोड़ा प्रतिकूल परिणाम देने वाला हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी नरम रहेगा। आर्थिक मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज काम के मामले में आपको थोड़े से दबाव का सामना करना पड़ सकता है। आज कोई रिस्क वाला कदम न उठाएं। आपके विरोधी फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठा पाएंगे। आप अपनी मेहनत से सफलता को प्राप्त करते रहेंगे। आज भाग्य 68 फीसदी साथ देगा।
सिंह: आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। दिल में कोई बात या नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें तो आपको फायदा जरूर होगा। रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर करने का समय है। दोस्तों के साथ रहने से फायदा हो सकता है। आज के दिन के लिए आपने पहले से जो भी प्लानिंग की थी वो पूरी हो जाएगी। प्रेमियों को आपस में किसी प्रकार की गलतफहमी में पड़ने से बचना चााहिए। आपके बीच अहम का टकराव हो सकता है। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।
कन्या: आज आपका दिन काफी बिजी कर देने वाला होगा और अपने साथ-साथ दूसरों के काम के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज दिमाग का प्रयोग करके किए गए काम से फायदा होगा और इसकी खुशी से मन को सुकून पहुंचेगा। पुराने समय से चली आ रही टेंशन भी कम हो जाएगी। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो आपकी मदद करने वाले भी आएंगे। ईमानदारी से जो काम करेंगे वह फलदायक रहेगा। आज भाग्य 87 फीसदी साथ देगा।
तुला: आज का दिन आपको शुभ परिणाम देने वाला है। आपको दिन के पहले हिस्से में फोन कॉल के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस के साथी भी टीमवर्क से खुश होंगे। लेनदेन और बिजनस में खतरा हो सकता है। कोई भी डील करने से पहले भली भांति विचार कर लें। हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। रोमांस के मामले में आज अच्छा दिन है। आज आपका किसी वजह से खर्च जरूर थोड़ा बढ़ सकता है। आज आप अपनी सुविधाओं पर भी थोड़ा धन खर्च कर सकते हैं। आज भाग्य 85 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक: आज का दिन थोड़ा सा दबाव वाला रहेगा। आज आपको दिन के पहले हिस्से में मेहनत कुछ ज्यादा ही करनी होगी। शाम तक मुनाफे के कई मौके आएंगे। घूमने-फिरने की भी योजना बन सकती है। संभव है कि आप किसी पार्टी में जाएं और किसी अच्छे और असरदार लोगों से मेल मुलाकात हो और कोई खास काम की चिंता भी खत्म होगी। परिवार को लेकर आज आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।
धनु: आज का आपका टाइम अच्छा है इसका पूरा फायदा उठाएं। ऑफिस में साथियों से किसी प्रकार की बहस में न उलझें तो काम करने में आसानी होगी। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। पैसों से जुड़े काम में अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा। आज कोई ऐसा कोई बड़ा बुजुर्ग आपको बड़ा फैसला लेने में मदद कर सकता है। आपको अपना पैसा कहां लगाना चाहिए, इस बारे में कोई भी फैसला लेने से बचें। आज भाग्य 87 फीसदी साथ देगा।
मकर: आज का दिन थोड़ा सा सावधानी से रहने वाला हे। आज आपकी किसी से अनबन न हो इस बात का ध्यान रखें। काम काज में आपकी स्थितियां बेहतर होंगी। बिजनस में मुनाफा बढ़ेगा और शादीशुदा जिंदगी में भी कामयाब होगी। आज आपको कौन से काम करने हैं और कौन से नहीं इस बारे में सोचने की जरूरत है। आपको अपने परिवार से बहुत सारा प्यार और स्नेह मिलेगा। बच्चों से संबंधित समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।
कुंभ: आज का दिन आपके लिए काफी सामान्य रहेगा। आज टीमवर्क से काम करने वाला दिन है। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। किसी भी प्रकार के विवाद से खुद को दूर रखें। बातचीत से कोई नया फायदे का आइडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त जेब का ख्याल रखें। आज जो लोग बीमारियों से जूझ रहे हैं, उनकी हालत भी सुधरेगी। आज भाग्य 75 फीसदी साथ देगा।
मीन: आज के दिन आपको हर काम में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। आहिस्ता-आहिस्ता आगे बढ़ने से ही फायदा हो सकता है। कोशिश जारी रखें तो अटके हुए काम भी बन जाएंगे। सतर्क होकर अपने काम में जुट जाएं शायद यह संघर्ष का आखिरी दौरा होगा। बाहर फिजूलखर्ची करने के बजाय घरवालों के साथ समय गुजारें क्योंकि आज आपके खर्च वैसे ही ज्यादा होंगे। आज भाग्य 69 फीसदी साथ देगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- मोहर्रम को लेकर बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजितबहादुरगंज (किशनगंज) प्रतिनिधि आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष … Read more
- नाबालिग लड़की के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकीप्रतिनिधि/ किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज निवासी ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी शनिवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की शनिवार की शाम … Read more
- बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में अमावस्या पर हुई पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के लाइन मोहल्ला स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में रविवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गई।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ … Read more
- हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा किशनगंज स्टेशन, केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवानाप्रतिनिधि/किशनगंज रविवार को किशनगंज से श्रद्धालुओं का एक जत्था उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। स्थानीय रेलवे स्टेशन से जब यह जत्था ट्रेन पकड़ने के लिए आगे बढ़ा, तो पूरा … Read more
- आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, खरीफ कर्मशाला में दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारीठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खरीफ मौसम की खेती के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय शारदीय … Read more
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : डॉ. दिलीप जायसवालराजेश दुबे/किशनगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के धर्मगंज मांझिया स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के राजस्व एवं भूमि … Read more
- रेतुआ नदी पर बनी चचरी पुल बारिश में क्षतिग्रस्त,50 हजार की आबादी प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया रेतुआ नदी पर ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया बांस-बल्ले का चचरी पुल रविवार को नदी के बढ़ते जलस्तर की भेंट चढ़ गया। … Read more
- भोरहा पंचायत सरकार भवन में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियां तेजकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की भोरहा पंचायत सरकार भवन में आगामी 16 जून (मंगलवार) को आम जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से एक विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया … Read more
- जन्मदिन की तैयारियों के बीच घर में पसरा मातम, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौतठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह ठाकुरगंज नगर के कॉलेज मोड़ स्थित रानी सती मंदिर के समीप शनिवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर … Read more
- दस केंद्रों में संचालित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल परीक्षा में 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति,5060 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के दस केंद्रों में रविवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में … Read more
- सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था,जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्था का लिया जायजाकिशनगंज जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केंद्रों परसिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक … Read more
- अभियान बसेरा-3 जल्द होगा शुरू, भूमिहीनों को मिलेगा अपना आशियाना,किशनगंज में मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा ऐलानबिहार के भूमिहीन परिवारों को जल्द ही अपना आशियाना मिलने वाला है।राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है । … Read more
- KishanganjNews :युवती का शव मिलने से सनसनी, पिता ने नौ लोगों के खिलाफ दिया आवेदनराज कुमार/पोठिया/किशनगंज: किशनगंज जिले में हत्या और संदिग्ध मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्था पंचायत के कोल्था गांव से सामने आया है, जहां … Read more
- समाजसेवी नरोत्तम जोशी के असमायिक निधन पर सांसद ने शोक जताया,कहा – जिला के लिए अपुरणीय क्षतिकटिहार – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह सांसद तारिक अनवर ने कटिहार के प्रमुख समाजसेवी,नवमनोनीत अध्यक्ष कटिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन पर दुख जताते हुए … Read more
- जाम से निजात पाने के लिए ई- रिक्शा चालक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय – विकास सिंहनिगम की ओर से अस्थायी पार्किग की व्यवस्था कटिहार – शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम परिसर में ई- रिक्शा चालक संघ के टोटो चालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक … Read more
- बिजली पोल गिरने से युवक की मौत,विधायक प्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकातशोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता व हरसंभव मदद का कोढा /कटिहार-कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर पंचायत के मकईपुर गाँव निवासी स्वर्गीय छोटू कुमार के आकस्मिक निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। … Read more
- पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, डेढ़ साल की दोस्ती और अवैध संबंध बना मनीष की मौत का कारणफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मोहजान गांव में विगत दिन मनीष कुमार मंडल (22 ) की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस … Read more
- सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट,दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन,सुरक्षा के घेरे में रहा कटिहार जंक्शनकटिहार – केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों … Read more



























