किशनगंज :बहादुरगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,100 किलोग्राम गांजा पुलिस ने किया जप्त

SHARE:

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

बहादुरगंज पुलिस ने गुरुवार को एलआरपी चौक के समीप एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में गांजा के खेप को जब्त करने में सफल हुई है ।हालाकि तस्कर मौके से फरार हो गए ।प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों सीमापवर्ती क्षेत्र बंगाल एवम नेपाल के रास्ते आए दिन नशीले पदार्थों की खेप माफियाओं के द्वारा चोरी छिपे किशनगंज जिले के रास्ते बिहार के अलग-अलग जिलों में भेजने का कार्य किया जा रहा है।






इसी कड़ी में बंगाल के रास्ते गलगलिया की ओर से आ रही एक पिकअप वैन पर गांजा लाये जाने की गुप्त सूचना बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार को मिली।सूचना प्राप्त होते ही गुरुवार की अहली सुबह थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार अपने दलबल के साथ एलआरपी चौक पहुँचे जहां पुलिस बल के द्वारा सभी वाहनों को रोककर तलाशी लेने का कार्य प्रारंभ किया गया। पुलिस के द्वारा वाहनों की जांच होते देखकर गांजा की खेप को लेकर जा रहे तस्करों ने पिकअप को एलआरपी चौक के समीप सड़क किनारे खड़ा कर मौके से भाग निकले।काफी देर तक पिकअप वैन wb63b1168को सड़क किनारे खड़े देख पुलिस बल के द्वारा जब वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन के अंदर मछली रखने वाले बर्फ के डब्बे में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।






थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि जब्त किए गए गांजा का वजन लगभग 100 केजी के आसपास है।पुलिस जब्त किए गए गांजा एवम पिकअप वैन के जरिये आरोपियों की तलाश में जुट गई है।जल्द ही मामले में संलिप्त आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें जेल भेज दिया जायेगा।






आज की अन्य खबरें पढ़े :




सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!