पटना /संवादाता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया ।सीएम नीतीश कुमार ने हवाई सर्वेक्षण के पश्चात् 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में आपदा प्रबंधन विभाग एवं जल संसाधन विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर एवं सीतामढ़ी जिले के जिलाधिकारी भी जुड़े हुए थे।
बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान जिलावार प्रखंडों, नदियों की स्थिति की जानकारी दी।
बैठक में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर एवं सीतामढ़ी जिले के जिलाधिकारियों ने जिले में बाढ़ की अद्यतन स्थिति एवं इससे बचाव को लेकर जिले में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने आपदा राहत कार्यों के संबंध में जानकारी दी।मालूम हो कि समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जून में पहले कभी इतनी वर्षापात नहीं हुई थी। इस बार अधिक वर्षापात के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी।सीएम ने कहा आज हवाई सर्वेक्षण के दौरान वस्तु स्थिति से अवगत हुये। कई जगहों पर पानी का फैलाव है। खेतों में भी पानी फैला हुआ है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा कि जिलाधिकारियों को हवाई सर्वेक्षण के लिये हेलीकॉप्टर उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों की वास्तविक स्थिति की जानकारी लें और उसके आधार पर आकलन करें हवाई सर्वेक्षण के दौरान कृषि विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के भी अधिकारी मौजूद रहें। लोगों के रिलिफ के लिए हम सबको काम करना है, उन्हें हर प्रकार से मदद करनी है। हमने शुरू से ही कहा है कि सरकार के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। यह जरुरी है कि समय पर लोगों को सहायता उपलब्ध हो, इसके लिए संवेदनशीलता के साथ काम करें।
सीएम ने कहा एक-एक चीज का सही से आकलन होगा तो रिलिफ वर्क में और बेहतर ढंग से हो सकेगा। किसानों को कृषि कार्य में काफी नुकसान हुआ है। इसका ठीक से आकलन करें ताकि उन्हें सहायता पहुॅचायी जा सके जो राहत कँप बनाए गए हैं वहां पर कोरोना जांच और टीकाकरण कार्य अवश्य कराएं। जो कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं उनके रहने एवं देखभाल की अलग से व्यवस्था कराएं। अभी कोरोना का दौर भी है और बाढ़ की स्थिति भी है। इसको ध्यान में रखते हुए बचाव एवं राहत कार्य योजनाबद्ध ढंग से करें और आगे के लिए भी पूरी तैयारी रखें।
बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी तथा पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर एवं सीतामढ़ी जिले के जिलाधिकारी जुड़े हुए थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक की लहर दौड़ … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय शामिल हुए। … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। कटिहार में सांसद प्रतिनिधि … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक प्रत्याशी ने की। मौके … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर दी औरफरार हो गए। … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप महापौर मंजूर खान , … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। सावन में मनिहारी … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर लापता हो गया। घटना … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में मक्के की बुआई की … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव के बीच नदी का … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार को भी जब्त कर … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन विधायक कमरूल हुदा और जिला … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। गिरफ्तार … Read more

























