- जिलाधिकारी ने मिशन 11 हजार की सफलता को लेकर जिलावासियों के प्रति जताया आभार
- टीकाकरण के प्रति लोगों में दिखा उत्साह, जिले में पूरी तरह सफल साबित हुआ महाअभियान
-अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ संबंधित विभागों का एकजुट प्रयास
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में मेगा अभियान की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने इसके लिये स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, जीविका सहित संबंधित अन्य विभागों के प्रयासों को सराहा है । जिलाधिकारी ने अभियान में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाने के लिये आम जिलावासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा जिले के शतप्रतिशत लोगों का टीकाकरण माह दिसम्बर तक संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शुमार है। डीएम ने कहा अभियान के दौरान तमाम पूर्वाग्रहों को पीछे छोड़ते हुए आम लोगों में टीकाकरण का लेकर गजब का उत्साह दिखा। सत्र का संचालन शुरू होने से पहले ही कुछ एक स्थानों पर टीकाकरण को लेकर आम लोगों की लंबी कतारें दिखी। ज़िले से कोरोना संक्रमण वायरस को जड़ से मिटाने के उद्देश्य से सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक भवन, स्कूल एवं महाविद्यालयों में मेगा टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। जिले में शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। मेगा टीकाकरण अभियान की सभी नोडल पदाधिकारी के द्वारा प्रत्येक प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जानकारी ली गई और ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण अभियान में शामिल हो सके इसका निर्देश दिया गया।
शाम 04 बजे तक 7 हजार से अधिक लोगों को लगाया गया टीका: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के आलोक में मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मेगा टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम व बीसीएम सहित अन्य चिकित्साकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अलग-अलग टास्क दिए जा चुके हैं। शाम 04 बजे तक जिले में 7 हजार से अधिक लोगों द्वारा टीका लगाया गया है जिसमें कोचाधामन में 1010, किशनगंज ग्रामीण में 780, किशनगंज शहरी में 215, बहादुरगंज में 930, ठाकुरगंज में 1190, दिघलबैंक में 1125, पोठिया में 1266, टेढ़ागाछ में 562, शाम 04 बजे तक जिला द्वारा 7077 व्यक्ति का टीकाकरण लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। अभी भी बहुत क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य जारी है।
कोविड-19 को जड़ से मिटाने में अपनी भूमिका का करें निर्वहन: जिलाधिकारी
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा सरकार द्वारा उपलब्ध कोविड-19 का टीका संक्रमण से बचाव के लिए बहुत ज़्यादा कारगर होने के साथ ही पूरी तरह से सुरक्षित है। कोरोना संक्रमण वायरस से बचाव एवं सुरक्षा के लिए टीकाकृत होना एक मात्र उपाय है। टीके लगाने से अभी तक किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं हुई है। बल्कि टीका लेने वाले लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि होने के साथ ही संक्रमण से जल्द ही उबरने में सहायक भी है। इसलिए जिलेवासियों से अपील है कि आप सभी अपने-अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों पर जाकर कोविड-19 का टीका जरूर लगाएं।
शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए कार्यरत हैं स्वास्थ्य विभाग: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे राज्य में प्रत्येक महीने एक करोड़ लोगों को टीकाकृत करने का संकल्प लिया गया हैं। मेगा टीकाकरण अभियान के दिन जिले में कुल 11 हजार लोगों के टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया है जिसे जिले में 252 सत्र स्थलों के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। जिले में सभी स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने हेतु भरपूर प्रयास किया जा रहा है और उनके प्रयासों से जिला अपने निर्धारित लक्ष्य को जरूर पूरा कर सकेगा। लोगों को भी टीकाकरण अभियान में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य को कोविड-19 से सुरक्षित रखना चाहिए।
सामूहिक सहयोग से हुआ अभियान सफल :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने अभियान की सफलता में जिलाधिकारी के सहयोग व मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की अगुआई में पूरे अभियान का कुशल प्रबंधन संभव हो सका। इसका नतीजा है कि निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक उपलब्धि हासिल करने में हम सफल साबित हुए। सिविल सर्जन अभियान को सफल बनाने में सभी स्वास्थ्य कर्मी, आईसीडीसी, जीविका सहित पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय धर्म गुरुओं से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। अभियान की सफलता में सामूहिक सहयोग को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- भारत भूषण तिवारी मामले में फूटा जनआक्रोश, सर्व समाज ने निकाला कैंडल मार्च; निष्पक्ष जांच की उठी मांगअररिया (फारबिसगंज) अरुण कुमार फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने जन आक्रोश मार्च एवं कैंडल मार्च निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग की। इस … Read more
- भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बीओपी फतेहपुर में समन्वय बैठक आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी के बीओपी फतेहपुर में बुधवार को सीमा सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व एसएचक्यू डीसी श्री शैलेश … Read more
- किशनगंज:सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शननिसार अहमद/बहादुरगंज विकास के दावों के बीच बहादुरगंज प्रखंड के समेश्वर पंचायत के वार्ड संख्या-6 के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यहां के लोगों का जीवन कठिनाइयों के … Read more
- जिला पदाधिकारी ने पोठिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देशइरफान /पोठिया किशनगंज के नवपदस्थापित जिलाधिकारी नवीन कुमार बुधवार को पोठिया पहुंचे। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से प्रखंड कार्यालय परिसर में कर्मियों के बीच हलचल मच गई। जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित सरकारी योजनाओं और आम जनता को उपलब्ध कराई … Read more
- बहादुरगंज में छलका बांध पर प्रशासन ने लगाई रोक, चौकीदार तैनातनिसार अहमद/बहादुरगंज बहादुरगंज प्रखंड के झीगाकाटा पंचायत अंतर्गत स्थित छलका बांध का निरीक्षण करने बुधवार को बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में … Read more
- ट्रेन यात्रा के दौरान युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में बढ़ी चिंताटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआरी गांव निवासी एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवार के लोगों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुवाड़ी, पोस्ट– मटियारी थाना- … Read more
- KishanganjNews:4.70 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.357 किलोग्राम स्मैक/हेरोइन जैसा अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में … Read more
- नशा मुक्ति को लेकर प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजनकिशनगंज। नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं बच्चों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में … Read more
- वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द को वॉइस ऑफ मीडिया की दोहरी कमान!— “जब निष्ठा अडिग हो, जमीर जिंदा हो और कलम में सिंह जैसी हुंकार हो, तो संगठन का नेतृत्व स्वतः ही स्वाभिमान के हाथों में आ जाता है। वॉयस ऑफ मीडिया बिहार में अब पत्रकार हित का एक नया इतिहास … Read more
- कनकई नदी पर पुल नहीं, 1000 से अधिक परिवारों की जिंदगी बदहाल; चचरी पुल और नौका के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीणकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के पुरन्दाह पंचायत के नदी पार पश्चिम पुरन्दाह स्थित कनकई नदी पर पूल नहीं होने से लोगों को काफी पीड़ा झेलना पड़ता। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल नहीं होने से यहां लोग साल … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत शांति समिति के सदस्यों के … Read more
- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देशपटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं, छात्र कल्याण कार्यक्रमों तथा विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की … Read more
- किशनगंज में लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार को एक रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (14037) के सामने अचानक रेलवे ट्रैक पर दो गाय आ गईं। ट्रेन धर्मगंज … Read more
- किशनगंज:अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना,जेवर और नकदी ले उड़े चोरकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूईधासा दासपाड़ा में एक बंद घर में बदमाशों ने छह लाख रुपए के गहने सहित नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी अनिकेत कुंदन ने मंगलवार को चोरी की घटना की प्राथमिकी किशनगंज सदर … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 13.46 केजी गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तारखगड़ा हवाई अड्डा रोड के पास हुई कार्रवाई किशनगंज /प्रतिनिधि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस के द्वारा सोमवार की देर रात्रि को कार्रवाई की गई है। सदर थाना क्षेत्र … Read more
- बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा वाहन एनएच पर पलटा, चालक फराररणविजय /पौआखाली: पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करते ही पौआखाली थाना क्षेत्र के पेटभरी चौक स्थित एनएच-327ई पर बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा डब्लूबी 71बी 5468 निबंधित डाक पीएसीएल लिखा एक वैन अनियंत्रित होने के बाद … Read more
- नल-जल, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है रसिया पंचायत का महादलित टोलानल तो लगे हैं, लेकिन पानी नहीं, स्वास्थ्य भवन निर्माण में भूमि विवाद ने फंसाया पेंच रणविजय /पौआखाली: एक ओर राज्य सरकार महादलित मिशन के तहत महादलित टोलों के उत्थान के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए करोड़ों … Read more
- भारी बारिश से धंसे पुल की हुई मरम्मत, छोटे वाहनों का आवागमन बहाल; स्थायी समाधान की उठी मांगमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज)। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण ठाकुरगंज-मुरालीगच्छ मुख्य मार्ग पर मानिकपुर के समीप धंसे पुल की प्रशासन द्वारा तत्काल मरम्मत करा दी गई है। मरम्मत के बाद छोटे वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया … Read more
- सड़क के लिए सड़कों पर उतरे आदिवासी ग्रामीण, बेलवा रामगंज मार्ग 4 घंटे रहा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारग्रामीणों का छलका दर्द, बोले, आजादी के दशकों बाद भी बांस की चचरी पुल के सहारे जिंदगी, हमारे हक की सड़क दूसरी जगह ले जाना अन्याय एमएमजीएसवाई विशेष योजना के तहत प्रस्तावित सड़क मार्ग बदलने का आरोप, अधिकारियों के आश्वासन … Read more
- महानंदा नदी में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातमठाकुरगंज/किशनगंज: ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की बुढ़नई पंचायत के खानकी बोदीभिठा गांव निवासी 8 वर्षीय मासूम मो. सैफ आलम की महानंदा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार से लापता बच्चे का शव घर से लगभग 10 किलोमीटर दूर … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर ठाकुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज, किशनगंज। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवपदस्थापित थानाध्यक्ष अंजय अमन ने की। बैठक में … Read more
- मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक तथा भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजितकटिहार–जिले में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक तथा भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा आरक्षी अधीक्षक परिचय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिला एवं … Read more
- समेली में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित,विकास योजनाओं की हुई समीक्षासमेली /कटिहार- प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति की प्रमुख अनुकंपा कुमारी ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की … Read more



























