राजेश दुबे
पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से ही हत्या , लूट,पलायन का दौर जारी है ।बंगाल में राजनैतिक हिंसा का पुराना इतिहास रहा है ।टीएमसी से पूर्व जब लेफ्ट सत्ता में थी ,उस समय भी अन्य पार्टियों का बंगाल में कार्य करना काफी कठिन होता था ।खुद वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कई बार लेफ्ट कार्यकर्ताओ के कोपभजन का शिकार होना पड़ा था ।लेफ्ट के साथ कठिन संघर्ष के बाद ममता बनर्जी सत्ता तक पहुंची और उन्होने भी लेफ्ट के ढर्रे पर ही काम करना शुरू कर दिया । ममता बनर्जी ने बंगाल में क्लबों के जरिए गुंडागर्दी सहित अन्य हथकंडों को अपना कर सत्ता पर मजबूत पकड़ कायम किया ।ममता बनर्जी के सत्ता में आने के बाद हिंसक घटनाओं ने जोर पकड़ा और अब तो राजनैतिक विरोधियों की हत्या आम बात हो चुकी है।
राजनैतिक विरोध की वजह से आए दिन बंगाल में बीजेपी समर्थकों की हत्या हो रही है।मीडिया रिपोर्ट पर अगर गौर करे तो 2019 से 2020 तक बंगाल में 135 से अधिक बीजेपी समर्थकों की हत्या कर दी गई । 2021 में चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद अभी तक 3 दर्जन से अधिक बीजेपी समर्थकों की हत्या हो चुकी है ।बहन ,बेटियो के साथ दुष्कर्म किया गया ,दुकानों , घरों में लूट की सैकड़ों घटनाएं बीते दो महीनो में घटी ।मौत के भय से बीजेपी समर्थक नेता और कार्यकर्ता अपने परिवार के साथ घर छोड़ कर असम में शरण लेने को मजबुर है। इन लोगो की गलती सिर्फ इतनी है कि इन्होने विधान सभा चुनाव में बीजेपी को अपना वोट दिया ।लोकतंत्र में आप किस दल को अपना समर्थन देते है वो आप पर निर्भर करता है ।लेकिन सत्ता धारी तृणमूल कांग्रेस को यह नागवार गुजरा की कोई व्यक्ति उनके शासन काल में बिना उनकी मर्जी के किसी अन्य पार्टी को अपना समर्थन कैसे दे सकता है ।
टीएमसी पार्टी ने चुनाव जीतने के बाद बंगाल में ऐसा डर का माहौल पैदा किया है कि चुनाव से पूर्व जो लोग बीजेपी में शामिल हुए थे वो अपनी गलती स्वीकार करते हुए दुबारा टीएमसी में शामिल होने के लिए गिड़गिड़ा रहे है ।बीजेपी के कथित समर्थक अपनी जान की भीख मांगते हुए अपनी गलती के लिए सर मुड़वा रहे है तो कहीं टीएमसी कार्यालय के सामने धरना दे रहे है कि उन्होने बीजेपी में शामिल होकर गलती किया था, माफ़ करके दुबारा पार्टी में शामिल कर लिया जाए, जिससे कि उनकी बहन बेटियां सुरक्षित रहे । बीजेपी को समर्थन देने के लिए सर मुड़वा कर प्रायश्चित किया जा रहा है ।टीएमसी के लोग उन्हे गंगा जल से शुद्ध कर पार्टी में शामिल करवा रहे है ।सोशल मीडिया पर बंगाल से जुड़ी जो तस्वीर सामने आ रही है वो सत्ता की कारगुज़ारियों का जीता जागता सबूत है ।खुद राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ कह रहे है कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसी हिंसा उन्होने पहले नहीं देखी । डर का ऐसा माहौल बंगाल में बना दिया गया है कि सुप्रीम कोर्ट की जज इंद्रा बनर्जी ने उस पीठ से खुद को अलग कर लिया जो पीठ बंगाल हिंसा से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही थी ।
राज्य की सीएम ममता बनर्जी को इन घटनाओं से कोई मतलब नहीं है ,हर घटना के बाद उनका रटा रटाया जवाब आता है कि मामला राजनीति से प्रेरित है , वो चुनाव जितने के पूर्व ही यह कह चुकी थी कि 2 मई के बाद सुरक्षा बलो के जवान वापस चले जाएंगे तब देखूंगी की कौन बचाता है और उन्होने जो कहा था वहीं हो रहा है ।लेकिन सवाल उठता है की जिस बीजेपी को जिताने के लिए इतने लोगो ने जान दिया ,घर से बेघर हुए वो बीजेपी क्या कर रही है ।केंद्र में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सत्ता में है , पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ ने खुले शब्दों में बंगाल में जारी हिंसा को लेकर ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है ,श्री धनखड़ ने गृह मंत्री श्री अमित शाह को हिंसा से जुड़ी रिपोर्ट भी सौंपी है ,परंतु बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व हर दिन होने वाली हत्याओं की रिपोर्ट ही एकत्रित करने में जुटा हुआ है ।केंद्रीय टीम को बंगाल भेज कर केंद्र रिपोर्ट तैयार करवा रही है दूसरी तरफ हर दिन एक नया मामला सामने आ जाता है ।
आखिर केंद्र सरकार की ऐसी कौन सी मजबूरी है कि वो बंगाल सरकार पर अंकुश लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। बीजेपी को जिन लोगो ने 3 सीट से 77 सीट तक पहुंचा दिया क्या उनके जान माल की रक्षा की जवाबदेही बीजेपी नेतृत्व की नहीं है ।सत्ता की महक में केंद्र को बंगाल के लोगो की दुर्दशा आज नहीं दिख रही है । 56″ का मजबूत प्रधानमंत्री अपने कार्यकर्ताओं की मौत पर एक शब्द तक नहीं कहता ।
60 साल की महिला का दुष्कर्म उसके पोते के सामने हो जाता है ,नाबालिग युवती के साथ मुर्शिदाबाद में गैंग रैप की वीभत्स घटना होती है ,जो प्रधानमंत्री अपने चुनावी भाषणों में टोला बाजों और सिंडीकेट को जेल भेजने की बात कहते थे वो अब खून रोती आंखो वाली मां के लिए सांत्वना के एक शब्द नहीं बोल रहे है । हिंसा पीड़ितो को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है ।केंद्र सरकार चाहे तो बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगा सकती है ,जिसके पर्याप्त कारण है ।बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व अगर समय रहते बंगाल के कार्यकर्ताओ की सुधि नहीं लेता तो जिस तरह 77 सीट तक पहुंचने में 40 से अधिक वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा पुनः बंगाल में बीजेपी गर्त में चली जाएगी और इसकी पूरी जवाबदेही पार्टी की होगी क्योंकि आज वो अपने समर्थकों को सुरक्षित रखने में पूरी तरह नाकाम है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं, … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक की लहर दौड़ गई। … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक होगा। … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय शामिल हुए। अनुसूचित … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। कटिहार में सांसद प्रतिनिधि सुनील … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक प्रत्याशी ने की। मौके पर … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर दी औरफरार हो गए। घायल … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप महापौर मंजूर खान , नगर … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। सावन में मनिहारी जाने … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर लापता हो गया। घटना के … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में मक्के की बुआई की जा … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव के बीच नदी का कटाव … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार को भी जब्त कर लिया … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन विधायक कमरूल हुदा और जिला पदाधिकारी … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों … Read more
- डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा और तार, चालक पर मुकदमा हुआ दर्जबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाने … Read more
- वेतन वृद्धि व स्थायी नौकरी की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सड़क पर फेंका कचरा; नप कार्यालय का घेरावसंवाददाता/किशनगंज नगर परिषद के सफाईकर्मी बुधवार को वेतन वृद्धि, सेवा स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने डेमार्केट रोड पर कचरा फेंककर प्रदर्शन किया और बाद में नगर परिषद … Read more
- बहादुरगंज में पंचायत समिति की बैठक आयोजित,योजनाओं की हुई समीक्षानिसार अहमद/बहादुरगंज सरकारी योजनाओं के पारदर्शी व सुचारू संचालन को लेकर बुधवार को बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. सरकारी अधिकारियों एवम मुखिया व समिति सदस्यों की उपस्थिति में चले … Read more

























