नक्सलबाड़ी :एसएसबी ने सीमावर्ती इलाकों में चलाया पेट्रोलिंग अभियान

SHARE:

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

भारत – नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी रानीडांगा अंतर्गत भातगांव बी कम्पनी के इंचार्ज इंस्पेक्टर सत्यनारायण राम के नेतृत्व में गुरुवार को एसएसबी जवानों ने सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोलिंग किया। इस संबंध में एसएसबी की बी कंपनी के इंस्पेक्टर सत्यनारायण राम ने बताया ग्रामीणों से समन्वय स्थापित करने व सीमा पर किसी भी प्रकार के गलत मंसूबों को बल देने वालों के मनोबल को कुचलने को लेकर पेट्रोलिंग किया गया है। ताकि भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी तत्व किसी गलत कार्य को अंजाम न दे सके। उन्होंने बताया कोरोना को लेकर भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह से सील है, लेकिन खुली सीमा होने की वजह से चोरी छिपे लोग आवाजाही कर रहे ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के लिए एसएसबी लगातार सक्रिय है।






उन्होंने ने कहा कि भारत- नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी जवान पूरी तरह से मुस्तैद है। दोनों देशों के बीच कोरोना महामारी (कोविड- 19 ) के चलते आवाजाही पर प्रतिबंध है। असामाजिक तत्व और तस्करी करने वालों को सबक सिखाने के लिए एसएसबी जवानों द्वारा गश्त की जा रही है। इसके अतिरिक्त बॉर्डर के सभी पगडंडियों रास्तों पर निगरानी भी रखी जा रही है । उन्होंने कहा भारत नेपाल सीमा क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है और सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। साथ ही अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तरह से सख्त पहरा रखा जा रहा है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!