किशनगंज /देवाशीष चटर्जी
बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित पतलू चौक के समीप ट्रक एव मोटरसाइकिल में भिड़न्त हो जाने से मोटरसाइकिल चालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया जबकि मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बहादुरगंज अररिया मुख्य मार्ग एनएच 327ई मुख्य मार्ग पर पतलू चौक के समीप एलआरपी की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट मोटरसाइकिल आ जाने से मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई साथ ही साथ मोटरसाइकिल चालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार एव प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।जहां घायल मोटरसाइकिल चालक मजहर आलम पिता सतानु डोहर निवासी को इलाज के लिए पुलिस गाड़ी से बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया एवम मृतक सतानु पिता अब्दुल कादिर के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजवाकर अग्रतर कानूनी कार्यवाही में पुलिस टीम जुट गई है। आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा घटना के उपरांत मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर घण्टों रोष जताया गया।जिसे प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता एवम थानाध्यक्ष के द्वारा दिये गए आश्वाशन पर समझा बुझाकर शांत करते हुए मुख्य मार्ग पर आवागमन को पुनः चालू करवाते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक एवम मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना लाने का कार्य पुलिस टीम के द्वारा किया गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोचाधामन में नामांकन का खुला खाता,विवाहित महिला आरती बनी पहली नामांकित छात्रा, कॉलेज में खुशी का माहौलनामांकन के दूसरे दिन हुए आठ नामांकन नामांकन की अंतिम तिथि है 19 जून राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत किशनगंज जिला अंतर्गत नवसृजित राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोचाधामन में बुधवार को विवाहित महिला आरती … Read more
- बेतिया में अंचल कार्यालय का डाटा ऑपरेटर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तारबेतिया। पश्चिम चंपारण जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने अंचल कार्यालय में पदस्थापित डाटा ऑपरेटर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। … Read more
- KishanganjNews:सहयोग शिविर में पहुंचे डीएम विशाल राज, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसाविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के हाटगांव, धवेली एवं भोरहा पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित विशेष सहयोग शिविर का निरीक्षण करने किशनगंज के जिला पदाधिकारी विशाल राज भोरहा पंचायत पहुंचे। उनके आगमन … Read more
- BiharNews:किशनगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: एक सप्ताह में 51 अपराधी गिरफ्तार, 80 लाख की स्मैक-हेरोइन जब्त430 ग्राम हेरोइन के साथ कई वाहन किया गया जप्त प्रतिनिधि/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस … Read more
- KishanganjNews:कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 7 लोग घायल,दो की स्थिति गंभीरसंवाददाता/ किशनगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत एनएच 327ई पर दर्दनाक सड़क हादसा में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। सुखानी थाना क्षेत्र के सालगुड़ी चौक के पास ओवरब्रिज पर मक्का से लदे … Read more
- मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया, विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा कोहरामपिता ने लगाया हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप, ससुराल पक्ष के खिलाफ दी शिकायत राज कुमार/पोठिया: पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के छतरगाछ में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे … Read more
- किशनगंज में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: गलगलिया चेक पोस्ट से 204 लीटर विदेशी शराब के साथ मुजफ्फरपुर का तस्कर गिरफ्तारराहुल कुमार/किशनगंज बिहार में पूर्ण शराबबंदी को कड़ाई से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग एक्टिव मोड में है। शराब तस्करों और पियक्कड़ों के खिलाफ विभाग द्वारा लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा … Read more
- जन सहयोग एवं जनकल्याण शिविर का डीएम ने किया शुभारंभ,प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों में होगा निष्पादनडंडखोरा/कटिहार–बिहार सरकार के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रखंड मुख्यालय में जन सहयोग एवं जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा अपर समाहर्ता डाॅ. बिनोद कुमार ने दीप प्रज्वलित … Read more
- समेली प्रखंड मुख्यालय में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का शुभारंभसमेली /कटिहार-समेली प्रखंड मुख्यालय परिसर में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 16 जून से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आम जनता को … Read more
- कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने लाभुकों के बीच वितरित किए जॉब कार्ड,राशन कार्ड व प्रमाण पत्रकोढा/कटिहार-कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से “पंचायत सहयोग शिविर – समस्याओं का तेज समाधान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रखंड कार्यालय परिसर कोढ़ा, नगर पंचायत … Read more
- आंधी-तूफान से सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़,घंटों बाधित रहा आवागमनबिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान हसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत के महमदिया हाट काली स्थान समीप मुख्य सड़क में रात्रि आई तेज आंधी-तूफान में सड़क के बीचोंबीच एक विशालकाय कदम … Read more
- डीएम ने सहयोग शिविर का लिया जायजा,विभिन्न स्टालों का लिया जायजाहसनगंज /कटिहार -हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत में थाना प्रांगण एवं प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी विभागों का स्टॉल लगाया गया था। … Read more
- हरिनाम संकीर्तन को लेकर बुधवार को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के विजयर्धारी हनुमान मंदिर मरंगी में हरिनाम संकीर्तन को लेकर कलश शोभा यात्रा का आयोजन आज किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भोला पासवान … Read more
- घायल मिले विक्षिप्त व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत,शिनाख्त के प्रयास तेजफलका/कटिहार – फलका पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के मांगनपट्टी महादलित टोला के पास से घायल अवस्था में रेस्क्यू किए गए एक अज्ञात मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो … Read more
- जीएनएम छात्राओं के बीच जमीन पर बैठे डीएम,शिकायत सुनते ही प्राचार्य-शिक्षक बदलने का दिया आदेशकटिहार – जीएनएम स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही छात्राओं का आंदोलन समाहरणालय पहुंच गया। पहले सड़क जाम कर विरोध जता रहीं छात्राएं बाद में समाहरणालय परिसर पहुंचीं। जहां पहले … Read more
- सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़,राजस्व और पेंशन से जुड़े सबसे अधिक आवेदनबरारी /कटिहार – सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बरेटा पंचायत भवन में मंगलवार को एक दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर … Read more



























