- कोविड -19 के संशोधित दिशा निर्देशों पर हुई गहन चर्चा
- प्रोनिंग के बारे में विस्तार से दी गयी जानकारी
- संक्रमण की दूसरी लहर पहली लहर से काफी अलग
किशनगंज /प्रतिनिधि
संक्रमण काल के दूसरी लहर में पहले संक्रमण काल की तुलना में में काफी बदलाव हुएहैं. इसके लिए काफी जरुरी हो गया है कि चिकित्सकों को भी इसके बारे में वृहद जानकारी हो. यद्यपि, पहले भी कई माध्यमों से चिकित्सकों का उन्मुखीकरण संक्रमण ली रोकथाम के लिहाज से किया गया है. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को चिकित्सा पदाधिकारियों का कोविड -19 के टेस्टिंग, ट्रीटमेंट एवं वैक्सीनेशन के कार्यों को लेकर उन्मुखीकरण किया गया, जिसमें उन्हें इन मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यशाला की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने की ने की। कार्यशाला में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों को कोरोना वायरस की उत्पत्ति, फैलाव व पीड़ित मरीज की जांच के सैंपल लेने की विस्तार से जानकारी दी गई।
सिविल सर्जन ने बताया जिले में वर्तमान में 147 व्यक्ति संक्रमित है तथा अब तक कुल 10003 व्यक्ति संक्रमित पाए गये जिसमें 9829 व्यक्ति संक्रमण से न्विजय हासिल कर सकुशल हुए हैं. वहीं, संक्रमण से 65 लोगों की मौत भी हुई है।
प्रोनिंग के बारे में विस्तार से बताया गया:
अभिमुखीकरण कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों को यह जानकारी दी गयी कि यदि संक्रमण काल मंक कोरोना मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही हो और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही हो तो उस समय ऐसे मरीजों को प्रोनिंग की सलाह दी जानी चाहिए. यदि कोई मरीज होम आइसोलेशन में हो तो समय-समय पर उन्हें अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करने की सलाह देनी चाहिए। होम आईसोलेशन में मरीज अपना बुखार, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर भी समय-समय पर मापते रहें। समय पर सही प्रक्रिया के साथ प्रोनिंग कई लोगों की जान बचाने में मददगार है। प्रोनिंग प्रक्रिया के लिए मरीज को पेट के बल लिटा दें तथा गर्दन के नीचे एक तकिया रखें फिर एक या दो तकिए छाती और पेट के नीचे बराबर रखें और दो तकिए पैर के पंजे के नीचे रखें।इसके बाद 30 मिनट से लेकर 2 घंटे तक इस पोजीशन में लेटे रहने से मरीज को फायदा मिलता है।ध्यान रहे हर 30 मिनट से दो घंटे में मरीज के लेटने के पोजिशन को बदलना जरूरी है।
कोविड -19 ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल की भी जानकारी दी गयी
कार्यशाला में कोरोना के विभिन्न स्टेज के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ट्रीटमेन्ट प्रॉटोकॉल के अनुसार मरीजों के टेस्टिंग से पूर्व कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मास्क का प्रयोग,पीपीई किट पहनने एवं उसको उतरना एवं हाथ धोने के 11 तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गयी.
कोरोना के विभिन्न चरणों की दी जानकारी:
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों को सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कोरोना संक्रमण के प्रसार और लक्षण एवं पहचान के विषय में विस्तार से बताया. उन्होंने कोरोना के विभिन्न प्रकारों के लक्षणों एवं उपचार के विषय में भी जानकारी दी, जिसमें बिना लक्षण वाले मरीज, माइल्ड, मोडरेट एवं सीवियर कोविड के बारे में चर्चा की गयी, उन्होंने कोरोना मरीजों की आपातकालीन चिकित्सीय देखभाल कब और कैसे की जानी है, इसके बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने कोरोना के सीवियर मामले में ससमय रेफर करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने चिकित्सको को करोना (कोविड-19) के संबंध में गहन जानकारी दी तथा इसके उपचार के विभिन्न चरणों एवं आवश्यक दवाओं से अवगत कराया। साथ ही रेमडीसिविर दवा के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया।
मास्क के उपयोग एवं उसकी क्षमता के बारे में भी बताया गया :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कोरोना काल में मास्क की उपयोगिता पर बात करते हुए कहा कि कपडे वाले मास्क की क्षमता 50 से 75% तक एयरोसोल को रोकने की क्षमता होती है. वहीं, मेडिकल मास्क में 75% ही एयरोसोल को रोकने की क्षमता होती है तथा एन 95 मास्क में 85% एयरोसोल को रोकने की क्षमता होती है. इसलिए संक्रमित मरीज का इलाज के क्रम में सही मास्क का प्रयोग कर खुद को सुरक्षित किया जा सकता है|
कोविड 19 टीकाकरण के फायदे:
अभिमुखीकरण कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों को सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि वर्तमान समय में संक्रमण को रोकने के लिए टिका काफी कारगर साबित हुआ है इसलिए भारत में उपलब्ध तीनों टीके यानी कोविशील्ड, कोवैक्सीन एवं स्पुतनिक के प्रयोग एवं क्षमता के विषय में जानकारी दी.
संक्रमण के तीसरे वेब की पूर्व तैयारी को लेकर निर्देश दिया गया
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा आने वाले समय में संक्रमण के तीसरे वेब की आने की सम्भावना है. उसके लिए जिले में स्वास्थ्य सुविधा को सुचारु रूप से क्रियान्वयन करने हेतु चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है| जिसमें सातों प्रखंडों के सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्र , अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों में कम से कम 10 बच्चो वाला बेड तथा आवश्यक सुविधा उपलब्ध करने का दिशा निर्देश दिया गया है |
अभिमुखीकरण कार्यक्रम में ,सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन, ,जिला कार्यक्रम प्रबंन्धक डॉ. मुनाज़िम, जिला समन्वयक विश्वजीत कुमार , इपिडेमियोलॉजिस्ट रीना प्रवीण, यूनिसेफ के एसएमसी एजाज अफजल, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ.अमित कुमार,केयर के प्रशुनजीत प्रमाणिक, चिकित्सा पदाधिकारी, आदि उपस्थित रहे.
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायलकिशनगंज – अररिया सड़क पर महादेव दिघी के समीप तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से बस सवार कई लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह घटित घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों … Read more
- ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: 518 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारअररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो और बाइक भी जब्त अररिया/अरुण कुमार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैरगाछी थाना क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर … Read more
- नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितईओ, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, निगम पार्षद सहित कर्मी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर विकास भवन सभागार में … Read more
- सड़क किनारे मक्का का ढेर बना मौत का कारण,पूर्व मुखिया साधना देवी की दर्दनाक मौतकोढ़ा /कटिहार-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखा गया मक्का का ढेर शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बन गया। खगड़िया जिले के महेशखुट चौक से पहले एनएच-31 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कोढ़ा प्रखंड के … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के धमक टोला स्थित 12 नंबर रेलवे गेट के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान होरेन … Read more
- नरोत्तम जोशी के निधन से चैम्बर परिवार मर्माहत,वार्षिक आमसभा स्थगितकटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन से चैम्बर के साथ-साथ व्यवसायी वर्ग मर्माहत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही आगामी 14 जून को … Read more
- कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर,एसएच निर्माण में बाधक बने पक्का घर को तोड़ा गयाकदवा/कटिहार- प्रखंड क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत निझरा गांव में एसएच 98 सड़क के निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे सत्यनारायण दास के पक्का के घर को प्रशासन की देखरेख में तोड़ कर हटाया गया।सड़क निर्माण का कार्य … Read more
- अंचल कार्यालय में जनता दरबारदो पुराने भूमि विवादों का निष्पादन चार नए मामले दर्जमनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान ने भूमि विवादों से जूडी समस्याओं की सुनवाई … Read more
- सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन,पटना में कटिहार का करेंगे प्रतिनिधित्वमनिहारी /कटिहार – कटिहार जिला नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मनिहारी में सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए … Read more
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ के लिए समीक्षा बैठक आयोजितपूर्णिया – जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया के सहायक निदेशक अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति,लंबित आवेदनों की स्थिति, बायोमेट्रिक … Read more
- कटिहार:जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 25 केन्द्रों पर आज,36 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिलकटिहार – रविवार को दोनो पाली में आयोजित होने वाली सिपाही परीक्षा की जिले में 14 एवं 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई।विकास भवन सभागार में … Read more
- फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शनसंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव और नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है.सड़क पर लगातार जमा पानी और … Read more
- बहादुरगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायतसंवाददाता: निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कारवाई की गई।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के किनारे से अवैध अतिक्रमण को हटाया … Read more
- फारबिसगंज में आरोपी के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला ,दो गिरफ्तारसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस टीम रामपुर में आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी … Read more
- 17-18 जून को ठाकुरगंज में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 एवं 18 जून 2026 … Read more
- लोजपा नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिर कर मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ला निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिरने से मौत होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय बीरेंद्र तिवारी … Read more
- अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ठाकुरगंज पहुंचे: भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, संगठन मजबूती पर की चर्चासंवाददाता/ठाकुरगंज बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पहुंचे। उन्होंने कनकपुर पंचायत के मानिकपुर स्थित नेताजी मार्केट में भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता कौशल किशोर यादव के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और … Read more
- किशनगंज:प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोरटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल संचालन एवं अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, छह मामलों का हुआ निष्पादनटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के लोगों की भूमि एवं रास्ता संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी … Read more
- भोरहा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 57 मरीजों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत भवन में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं … Read more
- टेढ़ागाछ की ज्वलंत समस्याओं को जिला परिषद बैठक में उठाया गया,शीघ्र समाधान की मांगटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह जिला परिषद सभागार भवन में शनिवार को जिला परिषद अध्यक्षा रुकैया बेगम की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातमटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के भेलागुड़ी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना अपराह्न करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी … Read more
- मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजितकिशनगंज /प्रतिनिधि मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षालय (गृह विभाग) तथा परिवहन विभाग में क्रमशः मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर चयन हेतु दिनांक 14 जून एवं 17 … Read more

























