किशनगंज /संवादाता
चिकित्सको की सुरक्षा को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की चिकित्सको ने की मांग
चिकित्सको ने मांगो के समर्थन में 4 घंटे बंद रखा ओपीडी सेवा
आई०एम०ए० किशनगंज शाखा के द्वारा आज योग गुरु बाबा रामदेव को गिरफ्तार करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया गया ।आईएमए द्वारा पत्रकार वार्ता कर कहा गया कि बाबा रामदेव द्वारा पिछले दिनों आधुनिक चिकित्सा विज्ञान, चिकित्सा पद्धति सरकार द्वारा तय किये गये कोविड ईलाज के प्रोटोकॉल, कोविड टीके एवं टीकाकरण का विरोध एवं कोविड शहीदों का अपमान किये जाने का अपराध किया गया है जो देश एवं राज्य के कानूनों के अंतर्गत दण्डणीय है। चिकित्सको ने कहा कि आईएमए योग गुरु बाबा रामदेव को अविलंब गिरफ्तारी की मांग करता है ।
चिकित्सको ने कहा कि पूरे देश सहित बिहार में चिकित्सीय संस्थानों एवं चिकित्सकों के विरूद्ध हिंसा की घटनाएँ लगातार बढ़ रही है। बिहार में इस संबंध में चिकित्सकों के सुरक्षा के लिए एक कानून होने के बावजूद इस कानून के अंतर्गत नियमावली के अनुसार कारवाई नहीं करने से चिकित्सकों को न्याय नहीं मिल रहा है। विगत वर्ष केन्द्र सरकार द्वारा इपिडिमीक डिजीज एक्ट 2020 (संशोधित) जारी किया गया जिसके अंतर्गत चिकित्सकों एवं चिकित्सीय संस्थान के विरुद्ध हो रहे हमले के लिए कठोर कार्रवाई एवं दण्ड का प्रावधान किया गया है।
लेकिन आई. एम. ए. द्वारा अथक प्रयत्नों के बावजूद इस कानून का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। राष्ट्रीय आई. एम. ए. ने महसूस किया है कि देश में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए एक सख्त केन्द्रीय कानून की जरूरत है जिसे आई.पी.सी. एवं सी.आर.पी.सी. में अंतरनिहित करने की जरूरत है। इस कानून को गैर जमानती बनाये जाने के लिए 10 वर्ष (7 वर्ष से ज्यादा) जेल का प्रावधान होना चाहिए। उपर्युक्त मांगो की पूर्ति के लिए पूरे देश के सभी सरकारी एवं निजी चिकित्सक केन्द्रीय आई. एम. ए. के निर्देष के अनुसार आज कोविड एवं अन्य आकस्मिक रोगियों को छोड़ सभी ओ.पी.डी. को सुबह 08:30 से 12:30 दोपहर तक बंद रखा गया एवं सभी चिकित्सक काला बिल्ला धारण कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन कर रहे चिकित्सको ने कहा हम आशा करते हैं कि केन्द्र एवं राज्य सरकार का नैतृत्व जिस प्रकार चिकित्सकों एवं चिकित्सा विज्ञान का आदर करता है, उसके अनुरूप इनू बिंदुओं उनके द्वारा शीघ्र कार्रवाई की जायेगी। आयोजित पत्रकार वार्ता डा. अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जैन मेटेरनिटी सेन्टर, किशनगंज में संपन्न हुई। प्रेस कांफ्रेंस में संरक्षक डा० एम० एल० जैन एवं आई०एम०ए० सदस्य डा० एस० एल० रामदास, डा० एम० एम० हैदर, डा० संजीव कुमार चौधरी, डा० उर्मिला कुमारी, डा० राजदीप नोव, उपाध्यक्ष डा० सुब्रत प्रसाद, डा० डी कुमार, सचिव डा० प्रणय कुणाल, सह-सचिव डा० अंशुमन आनन्द, कोषाध्यक्ष डा० कुमार शैलेन्द्र, डा० अतुल बैद, डा० छबि रमण बैद, डा० यस्ववी सिंह, डा० प्रभाकर कुमार, डा० निरंजन शरण, डा० असगर आलम, डा० सुरैया तरन्नुम डा० अमित कुमार, डा० दानिस आलम, डा० जयेश अग्रवाल आदि शामिल थे। वहीं एम०जी०एम० मेडिकल कालेज कैम्पस में उपरोक्त सभी चिकित्सकगण के साथ डा० इच्छित भारत, डा० भरत प्रसाद, डा० अरविन्द कुमार, डा० सौरभ कुमार, डा० गजेन्द्र कुमार, डा० राकेश रौशन, डा० मधुकर प्रसाद, डा० शारिक निजामी, डा० सिद्धार्थ कुमार, डा० गौहर ताज बेगम आदि शामिल थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गर्ल्स स्कूल रोड स्थित क्वालिटी के समीप … Read more
- गुरु पूर्णिमा पर अव्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीमनिहारी /कटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी … Read more
- चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा गयासालमारी /कटिहार – सालमारी पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या 116/26 दिनांक 28 जून 2026 जो भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 303(2) के तहत दर्ज … Read more
- मनिहारी में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य,अधिकारियों की सुरक्षा की मांगमनिहारी – बिहार के विभिन्न जिलों में ड्यूटी के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर हुए हमलों के विरोध में बुधवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय में भी प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार के … Read more
- आरोग्य दिवस सत्रों के प्रभावी संचालन को लेकर निर्देश जारीकटिहार–जिला स्वास्थ्य समिति ने आरोग्य दिवस सत्र के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध संचालन के उद्देश्य से एएनएम एवं फील्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए विस्तृत निर्देश जारी किया है। जिसका उद्देश्य प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं पंचायत स्तर पर … Read more
- रेल सेवा पुरस्कार 2024-25 से 51 रेलकर्मीयो को डीआरएम ने किया सम्मानित,रेल कर्मियों में हर्षकटिहार – कटिहार मंडल में वर्ष 2024-25 के रेल सेवा पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण,उत्कृष्ट कार्यशैली और रेलवे की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 रेलकर्मियों … Read more
- खुले में कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम का शिकंजागर्ल्स स्कूल रोड व न्यू मार्केट में चला विशेष अभियान – नगर आयुक्त 6,200 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर आयुक्त संतोष … Read more
- मां जानकी धाम के मुख्यालय हेतु 1.80 एकड़ भूमि अनुबंधित — गुरनानीकटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर भाजपा नेता सह मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने बताया कि इक्कीस प्रकल्पों से सुसज्जित सनातन संस्कृति के साथ मिथिलांचल की देवी मां जानकी … Read more
- टाइटल सूट के कारण रुकी पैक्स गोदाम के भूमि की मापी,अमीन बिना पैमाइश लौटे अंचल कार्यालयप्राणपुर /कटिहार-प्रखंड क्षेत्र केवाला पंचायत के मौजा रामचन्द्रपुर स्थित प्रस्तावित पैक्स गोदाम की भूमि की मापी मंगलवार को न्यायालय में लंबित टाइटल सूट का मामला सामने आने के बाद नहीं हो सकी। प्राणपुर अंचल कार्यालय के निर्देश … Read more
- गंगातट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर मुख्य पार्षद ने किया निरीक्षणगंगातट पर श्रद्धालुओं को हर मुमकिन सुविधा दी जिएगी – लाखो यादव मनिहारी/कटिहार – सावन के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए मनिहारी गंगातट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर … Read more
- जीविका की ओर से सामान्य निकाय की द्वितीय वार्षिक आम सभा आयोजितउत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को किया गया सम्मानित आजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आरके उच्च विद्यालय परिसर में स्तुति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड आजमनगर की ओर से सामान्य निकाय की द्वितीय वार्षिक … Read more
- मनिहारी पुलिस की बडी कार्रवाई,51.68 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तारशराब के नशे में हो हल्ला करने के आरोप मे पांच मैकश गिरफ्तार मनिहारी /कटिहार – वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व मे सूखा नशा एवं शराब पीने … Read more
- पुलिस अधीक्षक ने किया मनसाही थाना का औचक निरीक्षणमनसाही/कटिहार – आरक्षी अधीक्षक कटिहार ने मनसाही थाना का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक थाना का औचक निरीक्षण किया जा रहा हैं इस कड़ी में मनसाही थाना का भी औचक … Read more
- समेकित भेड़ एवं बकरी विकास योजना के तहत 17 लाभुकों को मिली तीन-तीन बकरियांकोढ़ा /कटिहार -प्रखंड मुख्यालय स्थित कोढ़ा पशु चिकित्सालय परिसर में बुधवार को समेकित भेड़ एवं बकरी विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुल 17 लाभुकों को तीन-तीन बकरियां … Read more
- संदिग्धावस्था में मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिसडंडखोरा/कटिहार–थाना क्षेत्र के सौरिया पंचायत के जनकपुर गांव के खेल मैदान में बुद्धवार की सुबह एक किशोर की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार शव की पहचान … Read more
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया। … Read more



























