किशनगंज /संवादाता
पुलिस की कारवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप .
जिला पुलिस के द्वारा अपराधियों के धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस को सफलता हासिल हो रही है ।पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देश पर जिले के अलग अलग थानों की पुलिस ने समकालीन अभियान में 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे 26 को पुलिस के द्वारा जेल भेजा गया है।बता दे कि एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर शनिवार व रविवार की रात्रि को अभियान चलाया गया। पुलिस के कारवाई में 2492 लीटर अवैध विदेशी शराब ,28.5 लीटर देशी शराब बरामद, दो देशी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस, 26,485 रुपए, लूटे गये 750 ग्राम वजन का चांदी का जेवर, चार मोटरसाइकिल, आठ मोबाइल फ़ोन, लोहा का एक फाइटर, तीन चाकू बरामद किया है।
डीएसपी हेडक्वाटर अजय कुमार झा ने जानकारी देते हुए कहा कि कोचाधामन पुलिस के द्वारा 2340 लीटर शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया। म वहीं टाउन थाना पुलिस ने 148 लीटर शराब के साथ एक महिला व एक कार चालक को गिरफ्तार किया गया। वहीं एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम लूटकांड का उद्भेदन किया। जिसमे छह अपराध कर्मियों को अपराध की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। कुर्लीकोट थाना कांड संख्या 36/21 के प्राथमिकी अभियुक्त जायलो भगत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कुर्लीकोट थाना कांड संख्या 51/21 के प्राथमिकी अभियुक्त मो इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बहादुरगंज थाना कांड संख्या 168/21 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त सुजीत बोसाक, पिता-मोहन बोसाक, बबली मरांडी को बमभोला चौक से 1.260 लीटर विदेशी शराब एवं 5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
ठाकुरगंज थाना कांड से संख्या 56/21 के प्राथमिकी अभियुक्त मकसुद रहमान उर्फ लाल को गिरफ्तार किया गया तथा रिकॉल दिखाने पर मुक्त किया गया। वही एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया तथा रिकॉल दिखाने पर मुक्त किया गया।किशनगंज थाना कांड संख्या 361/20 एनआई एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी अभियुक्त मो सब्बीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।किशनगंज पुलिस ने चोरी के मोटर साइकिल चोरी के साथ विश्वनाथ विश्वास को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कोढ़ोबाड़ी थाना कांड संख्या 19/21 प्राथमिकी अभियुक्त मझला हाँसदा के घर से 10 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी अभियुक्त सुनील मुर्मु के घर से तीन लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।कोचाधामन थाना कांड संख्या 169/21 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के अंतर्गत प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।कोढ़ोबाड़ी थाना कांड संख्या 19/21 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त मझला हाँसदा उर्फ छोटे को घर से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। इसके साथ गलगलिया पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त तामानंद सिंह को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
दिघलबैंक पुलिस ने 10 लीटर 500 एमएल नेपाली देशी शराब जप्त किया गया।फतेहपुर पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त मंजिलो हाँसदा उर्फ किशन हाँसदा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। टाउन थाना पुलिस ने रवि कुमार को शराब का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके साथ खगड़ा माछमारा से मो मुन्ना और प्राथमिकी अभियुक्त अब्दुल कलाम,सलेहा खातुन, मो रफीक आलम ,जाकिर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान से अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप देखा जा रहा है ।जबकि जिले के लोग पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की भुरी भुरी प्रसंशा कर रहे हैं ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- सूखे नशे का धंधेबाज हैदर चढ़ा अररिया पुलिस के हत्थे,एक महीने में 600 से अधिक तस्कर भेजे गए जेलसंवाददाता: अरुण कुमार अररिया में पुलिस के द्वारा सूखे नशे के धंधेबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है ।उसी क्रम में पुलिस ने सूखे नशे के शातिर धंधेबाज हैदर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया … Read more
- घर से निकली महिला हुई लापता,दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के मझिया रोड की रहने वाली एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।लापता महिला विवाहिता है। मामले में 25 अप्रैल को महिला के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई … Read more
- बरामदा पर बैठने से किया मना तो महिला के साथ की गई मारपीट,जांच में जुटी पुलिसमहिला ने मारपीट का लगाया आरोप किशनगंज/प्रतिनिधि महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।सदर थाना क्षेत्र के शास्त्री मार्ग की रहने वाली महिला ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शनिवार … Read more
- किशनगंज:दो अलग अलग स्थानों से विद्युत सामग्री की हुई चोरीकिशनगंज/प्रतिनिधि विद्युत विभाग के द्वारा शुक्रवार की रात्रि को दो अलग अलग स्थानों से विद्युत सामग्री की चोरी की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई गई है।प्राथमिकी शनिवार को सहायक विद्युत अभियंता अमित विजय के बयान पर दर्ज … Read more
- KishanganjNews:बच्चों के बीच टाई- बेल्ट का किया गया वितरणकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के डुमरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच सोमवार को टाई- बेल्ट का वितरण किया गया।टाई- बेल्ट का वितरण वार्ड पार्षद दीपाली सिंह की मौजूदगी में स्कूल की प्रधान शिक्षिका डॉ पुष्पांजलि कुमारी के द्वारा … Read more
- बारिश में तालाब बनती सड़क से त्रस्त लोग, फुलवरिया बाजार मार्ग पर जल्द निर्माण की मांग तेजविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत में विकास के दावों की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। फुलवरिया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क हल्की बारिश होते ही तालाब में तब्दील … Read more
- KishanganjNews:छेड़खानी का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा की रहने वाली एक युवती ने खगड़ा के एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।पीड़ित युवती के आवेदन पर रविवार को सदर थाना में … Read more
- विद्यालय का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजामबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत थाना क्षेत्र के भाटाबाड़ी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खटियाटोली में अज्ञात चोरों ने विद्यालय कक्ष का ताला काटकर तीन सीलिंग फैन की चोरी कर ली है। घटना की लिखित शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार बसाक … Read more
- “सोमवार-शुक्रवार जनता दरबार अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई”संवाददाता/किशनगंज बिहार सरकार के ‘सात निश्चय–3’ के तहत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ योजना को प्रभावी बनाने के लिए जिला पदाधिकारी विशाल राज ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि हर … Read more
- शराब कांड का फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थेरणविजय/पौआखाली: शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुखानी पुलिस को एक कामयाबी मिली है. पुलिस ने करीब एक साल पूर्व एनएच 327ई पर भारी मात्रा में शराब बरामदगी के मामले में … Read more
- फर्जी दाखिल-खारिज में ठाकुरगंज की तत्कालीन सीओ दोषी, दो वेतन वृद्धि रोकी गईसंवाददाता/ठाकुरगंज ठाकुरगंज अंचल की तत्कालीन अंचल अधिकारी (सीओ) सुचिता कुमारी को दाखिल-खारिज मामले में अनियमितता बरतने के आरोप में विभागीय दंड दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद … Read more
- किशनगंज:मॉडल स्कूलों में शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार आयोजितबिहार सरकार के सात निश्चय–3 कार्यक्रम के अंतर्गत ‘उन्नत शिक्षा–भविष्य एजेंडा’ के तहत राज्य के सभी 534 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय की स्थापना की जा रही है। इन विद्यालयों का उद्देश्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर … Read more
- साइकिल टक्कर से शुरू हुआ विवाद बना खूनी संघर्ष,किशोर समेत दो की मौतमामूली बहस ने लिया हिंसक रूप आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर उतारा मौत की घाट बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव में रविवार की देर शाम एक मामूली साइकिल टक्कर ने … Read more
- कटिहार:दो लोगो की मौत मामले में फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य किया एकत्रितरहमानपुर डबल मर्डर केस जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम गांव में तनाव बरकरार बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव में हुई सनसनीखेज डबल मर्डर मामले की जांच अब तेज कर दी गई … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याकटिहार – नगर निगम कार्यालय में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने जनता दरबार का आयोजन किया। महापौर ने नगर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 37 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की समस्या … Read more
- स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल चालक को कुचला,दो घायलमोटरसाइकिल चालक ने पगडंडी से जा रहे हैं राहगीर को कुचला दो व्यक्ति घायल मनसाही/कटिहार – पूर्णिया – नारायणपुर फोर लेन सड़क में वाहन चालक इतनी तेज गति से वाहन चलाते हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति सामने … Read more
- दामाद ने ससुर पर किया जानलेवा हमला,पुलिस ने किया गिरफ्तारसालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के लीलजी गोविन्दपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।दामाद ने अपने ही ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल ससुर … Read more
- कटिहार:सरदार परमेश्वरी सिंह सोढ़ी की मूर्ति का किया गया अनावरणबरारी /कटिहार -जमीनदाता भगवती मंदिर महाविद्यालय बरारी में समाज और शिक्षा के क्षेत्र में अमिट योगदान देने वाले सरदार परमेश्वरी सिंह सोढ़ी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में उनके द्वारा किए गए अतुलनीय उपकार और … Read more
- कटिहार:पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक,मदद का दिया भरोसासुधानी घटना को लेकर पूर्व विधायक महबूब आलम रहमानपुर पहुंचे बारसोई /कटिहार – सोमवार को पूर्व विधायक महबूब आलम सुधानी घटना को लेकर रहमानपुर पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिल हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस संबंध में … Read more

























