मंगलवार,8 जून 2021,तिथि त्रयोदशी – 11:26:54 बजे तक, पक्ष : कृष्ण पक्ष, विक्रम संवत :2078
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। कोई बात नहीं कहेंगे, तो आपको मन में अफसोस हो सकता है। काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी।बजरंगबली की कृपा आप पर बनी हुई है ।
वृष राशि :शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।बजरंगबली की कृपा पाने के लिए सुंदर कांड का पाठ करे ।
मिथुन राशि :आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नए ड्रेस खरीदवा सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं।बजरंगबली आप पर मेहरबान है ।
कर्क राशि :आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आपके कार्य जरूर सफल होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके फेवर में होगी।बजरंगबली की कृपा पाने के लिए हर मंगलवार मंदिर जाए ।
सिंह राशि :आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा।हनुमान चालीसा का पाठ करे ।
कन्या राशि :आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। बजरंगबली को सिंदूर चढ़ाए
तुला राशि :आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करे ।हनुमान जी प्रसन्न होंगे
वृश्चिक राशि :आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे।बजरंगबली को बेसन का लड्डू चढ़ाए लाभ मिलेगा ।
धनु राशि :आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं, वह राजनीति घर में भी हो सकती है और कार्यस्थल पर भी। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी ।बजरंगबली प्रसन्न है ।मंदिर में दर्शन करे ।
मकर राशि :आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।हनुमान चालीसा का पाठ करे ।
कुंभ राशि :आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।बजरंगबली को चमेली का तेल चढ़ाएं लाभ होगा
मीन राशि : आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।हनुमान जी आप पर प्रसन्न है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटनविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा … Read more
- किशनगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर कार्यालयों … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर वार्ड नंबर 1 स्थित एक हॉस्टल के कमरे से गुजरिया निवासी तजल्ली खातून पिता- मोहम्मद कलीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से … Read more
- टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांगविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि … Read more
- पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प; वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन का उत्साहपूर्ण समापनपत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नई दिल्ली : देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने … Read more
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गर्ल्स … Read more
- गुरु पूर्णिमा पर अव्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीमनिहारी /कटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं … Read more
- चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा गयासालमारी /कटिहार – सालमारी पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या 116/26 दिनांक 28 जून 2026 जो भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 … Read more
- मनिहारी में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य,अधिकारियों की सुरक्षा की मांगमनिहारी – बिहार के विभिन्न जिलों में ड्यूटी के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर हुए हमलों के विरोध में बुधवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय में भी प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। … Read more
- आरोग्य दिवस सत्रों के प्रभावी संचालन को लेकर निर्देश जारीकटिहार–जिला स्वास्थ्य समिति ने आरोग्य दिवस सत्र के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध संचालन के उद्देश्य से एएनएम एवं फील्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए विस्तृत निर्देश जारी किया है। जिसका उद्देश्य प्रत्येक … Read more
- रेल सेवा पुरस्कार 2024-25 से 51 रेलकर्मीयो को डीआरएम ने किया सम्मानित,रेल कर्मियों में हर्षकटिहार – कटिहार मंडल में वर्ष 2024-25 के रेल सेवा पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण,उत्कृष्ट कार्यशैली और रेलवे की प्रगति में … Read more
- खुले में कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम का शिकंजागर्ल्स स्कूल रोड व न्यू मार्केट में चला विशेष अभियान – नगर आयुक्त 6,200 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी … Read more
- मां जानकी धाम के मुख्यालय हेतु 1.80 एकड़ भूमि अनुबंधित — गुरनानीकटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर भाजपा नेता सह मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने बताया कि इक्कीस प्रकल्पों से सुसज्जित सनातन संस्कृति के … Read more
- टाइटल सूट के कारण रुकी पैक्स गोदाम के भूमि की मापी,अमीन बिना पैमाइश लौटे अंचल कार्यालयप्राणपुर /कटिहार-प्रखंड क्षेत्र केवाला पंचायत के मौजा रामचन्द्रपुर स्थित प्रस्तावित पैक्स गोदाम की भूमि की मापी मंगलवार को न्यायालय में लंबित टाइटल सूट का मामला सामने आने के बाद नहीं हो … Read more
- गंगातट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर मुख्य पार्षद ने किया निरीक्षणगंगातट पर श्रद्धालुओं को हर मुमकिन सुविधा दी जिएगी – लाखो यादव मनिहारी/कटिहार – सावन के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए मनिहारी गंगातट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा … Read more
- जीविका की ओर से सामान्य निकाय की द्वितीय वार्षिक आम सभा आयोजितउत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को किया गया सम्मानित आजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आरके उच्च विद्यालय परिसर में स्तुति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड आजमनगर की ओर … Read more




























