रविवार ,6 जून 2021 का राशिफल ,तिथि -एकादशी 6:22:06 बजे तक ,विक्रम संवत : 2078
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष :आज व्यय की अधिकता रहेगी, परन्तु आमदनी सीमित रहेगी. मानसिक तनावों को हावी ना होने दें. विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अद्भुत क्षमता का प्रयोग करें. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जल्दबाजी में कोई काम न करें. कहीं से अप्रत्याशित आमंत्रण मिले तो वहां सोच समझ कर ही जाएं, हो सकता है वहां कोई आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करें या आप अनावश्यक किसी परेशानी में पड़ जाएं. जाना नितांत आवश्यक हो तो अपने किसी करीबी को बताकर जाएं और किसी को साथ ले लें. अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं.
वृष : आज ऑफिस में सहकर्मी से बेहतर तालमेल बना रहेगा. आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं. किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा. लवमेट के लिये आज का दिन शानदार रहेगा. आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा. परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होगा. आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा. आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी. शिव चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे.
मिथुन : आज आपको ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी. कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी. प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा. हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें. पर्सनैलिटी में सुधार की कोशिश करेंगे. विवाद को बढ़ावा न दें. प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. निवेश लाभदायक रहेगा. प्रेमी और जीवनसाथी के साथ संबंधों पर ध्यान दें. अनाज में निवेश शुभ रहेगा.
कर्क : आप अपने अधीनस्थ अथवा सहभागी को अत्यधिक महत्व देते हुए उसे संवेदनशील मुद्दों को समझने में मदद कर सकतें हैं. व्यापारी ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और इसलिए आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे. प्रेम संबंधों में रिश्तों की बात आने पर अपनी सच्ची भावनाओं को छिपाएं नहीं. अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है. आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगी और आप अपने परिवार में एक उत्साहजनक नई भूमिका निभा सकते हैं.
सिंह :पारिवारिक मामलों के निपटारे में आपको भागदौड़ हो सकती है. ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होंगे. इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है. किसी बात को लेकर भाई-बहन से अनबन की स्थिति बन सकती है. आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए. आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. आप अपना काम पूरा करने के लिये किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं. आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी. मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी.
कन्या : आज आपको अतीत की उलझनों से छुटकारा मिलेगा जिससे आपके जीवन में एक नई उर्जा का संचार होगा. खर्च अधिक मात्रा में होगा. आज कार्यस्थल पर कई अलग तरह की स्थितियां आपके सामने आएंगी और आप इसके लिए बाध्य होंगे की आप स्थितियों के अनुसार सही निर्णय लेकर आगे बढ़े. अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है. निवेश के नए मौके आपको मिल सकते हैं.
तुला : परिवारिक जीवन में खुशी और सद्भाव कायम रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है. कानूनी उलझनों, वाहनों और तेज वस्तुओं से सावधान रहें. व्यवसाय क्षेत्र में मेहनत करते रहें तथा अपने काम को सुखद बनाने के लिए सभी प्रयास करें. शत्रु बनता काम बिगाड़ सकतें हैं, अत: सावधान रहें. आपको अपने कार्य क्षेत्र पर प्रभाव बनाने के लिए अपने संकायों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है. आय में अनियमितता आपमें से कुछ को चिड़चिड़ा बना सकती है. आज आप में से कुछ को श्वास सम्बन्धी परेशानी से दो चार होना पड़ सकता है.
वृश्चिक : आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है. किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी. आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का योग भी बन रहा है. इस राशि के जो लोग कुंवारे हैं और अपने लिये एक अच्छा जीवनसाथी तलाश रहे हैं, उन्हें जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आज आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है. आज आपकी यात्रा शुभ रहेगी. आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे.
धनु : आपको जरुरी कामों सफलता मिलेगी. किसी से किया हुआ विवाद सुलझ सकता है. आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी. आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है. अपनी इच्छाओं को हालात के अनुरूप ढाल लें, सिर्फ दुखी होते चले जाने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है. यात्रा लाभकारी रहेगी. आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. बात चीत से काम बन जाएंगे.
मकर : आज आपको अपने रिश्तों और संबंधों पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता हैं. सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले अच्छा करेंगे. व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है. कार्यक्षेत्र पर नए विचार आकार लेंगे. घर या काम के मोर्चे पर आप अपनी जिम्मेदारियां साझा करने की आवश्यकता पड़ सकती हैं. अपनी कराधान योजनाओं और निवेशों की पहले ही जांच कर लें क्योंकि इस सप्ताह के अंत में भारी खर्च होने की संभावना है. माता का स्वास्थ्य आपकी ऊर्जा और धन का उपभोग कर सकता है. पैसों की आकस्मिक कमी आपको मुश्किल में डाल सकती है.
कुंभ : आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी आपके सामने आएंगे. जीवनसाथी से आपको सुख की प्राप्ति होगी. आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे. किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं. आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं. शाम को बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे. गाय को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी.
मीन : आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं. किसी जरूरी काम में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों की सलाह लाभदायक होगी. किसी दबाव की वजह से अपने पैसे से जुड़े फैसलों में गलती हो जाने का अंदेशा भी बना हुआ है. संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा. मुद्दों पर स्पष्टता से समस्याएं सुलझेगी. आपको अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी.
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायलकिशनगंज – अररिया सड़क पर महादेव दिघी के समीप तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से बस सवार कई लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह घटित घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी … Read more
- ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: 518 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारअररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो और बाइक भी जब्त अररिया/अरुण कुमार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैरगाछी थाना क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर गांव में … Read more
- नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितईओ, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, निगम पार्षद सहित कर्मी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय … Read more
- सड़क किनारे मक्का का ढेर बना मौत का कारण,पूर्व मुखिया साधना देवी की दर्दनाक मौतकोढ़ा /कटिहार-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखा गया मक्का का ढेर शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बन गया। खगड़िया जिले के महेशखुट चौक से पहले एनएच-31 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कोढ़ा प्रखंड के पवई पंचायत … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के धमक टोला स्थित 12 नंबर रेलवे गेट के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान होरेन साह (55) … Read more
- नरोत्तम जोशी के निधन से चैम्बर परिवार मर्माहत,वार्षिक आमसभा स्थगितकटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन से चैम्बर के साथ-साथ व्यवसायी वर्ग मर्माहत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही आगामी 14 जून को चैम्बर ऑफ … Read more
- कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर,एसएच निर्माण में बाधक बने पक्का घर को तोड़ा गयाकदवा/कटिहार- प्रखंड क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत निझरा गांव में एसएच 98 सड़क के निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे सत्यनारायण दास के पक्का के घर को प्रशासन की देखरेख में तोड़ कर हटाया गया।सड़क निर्माण का कार्य तेजी से … Read more
- अंचल कार्यालय में जनता दरबारदो पुराने भूमि विवादों का निष्पादन चार नए मामले दर्जमनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान ने भूमि विवादों से जूडी समस्याओं की सुनवाई की। सुनवाई … Read more
- सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन,पटना में कटिहार का करेंगे प्रतिनिधित्वमनिहारी /कटिहार – कटिहार जिला नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मनिहारी में सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने … Read more
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ के लिए समीक्षा बैठक आयोजितपूर्णिया – जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया के सहायक निदेशक अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति,लंबित आवेदनों की स्थिति, बायोमेट्रिक सत्यापन अभियान, … Read more
- कटिहार:जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 25 केन्द्रों पर आज,36 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिलकटिहार – रविवार को दोनो पाली में आयोजित होने वाली सिपाही परीक्षा की जिले में 14 एवं 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई।विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक … Read more
- फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शनसंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव और नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है.सड़क पर लगातार जमा पानी और गंदगी के … Read more
- बहादुरगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायतसंवाददाता: निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कारवाई की गई।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के किनारे से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।अनुमंडल पदाधिकारी … Read more
- फारबिसगंज में आरोपी के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला ,दो गिरफ्तारसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस टीम रामपुर में आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी । लेकिन … Read more
- 17-18 जून को ठाकुरगंज में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित … Read more
- लोजपा नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिर कर मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ला निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिरने से मौत होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय बीरेंद्र तिवारी की मौत … Read more
- अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ठाकुरगंज पहुंचे: भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, संगठन मजबूती पर की चर्चासंवाददाता/ठाकुरगंज बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पहुंचे। उन्होंने कनकपुर पंचायत के मानिकपुर स्थित नेताजी मार्केट में भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता कौशल किशोर यादव के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से … Read more
- किशनगंज:प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोरटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल संचालन एवं अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय सभागार में … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, छह मामलों का हुआ निष्पादनटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के लोगों की भूमि एवं रास्ता संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी (सीओ) शशि … Read more

























