देसियाटोली (बहादुरगंज) में हुये हत्याकाण्ड का खुलासा, मृतक की पत्नी ने ही रची थी साजिश, 02 गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद, जुर्म कबूला, वैज्ञानिक तरीके से पूर्ण हुआ अनुसंधान
किशनगंज /अनिर्बान दास
जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देसिया टोली में हुए हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस सफल हुई है ।आज एसपी कुमार आशीष बहादुरगंज पहुंचे और उन्होने पत्रकार वार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा परत दर परत कर दिया है । एसपी कुमार आशीष ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 23/24 मई को बहादुरगंज थानान्तर्गत ग्राम देशियाटोली हरिजन टोला में लालचन्द हरिजन को अपराधियों द्वारा चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया है। उक्त सूचना पर अविलम्ब स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुँचकर जख्मी लालचंद हरिजन को ईलाज हेतु MGM किशनगंज भेजा गया। जख्मी को बेहतर उपचार हेतु चिकित्सकों द्वारा सिल्लीगुड़ी रेफर किया गया। रास्ते में ही जख्मी लालचंद हरिजन की मृत्यु हो गयी । शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए मृतक की पत्नी सुनीता देवी के फर्दबयान के आधार पर तीन नामजद एवं दो अज्ञात के विरूद्ध बहादुरगंज थाना काण्ड सं0-147/21 दिनांक-24.05.2021 धारा-302/34 भा0द0वि0 एंव 3(2)(v) Sc/St Act के अन्तर्गत दर्ज किया गया।
एसपी कुमार आशीष ने बताया कि उनके द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। उक्त टीम में थानाध्यक्ष बहादुरगंज, कोचाधामन, पौआखाली, सुखानी, तकनीकी शाखा एंव अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी शामिल थे। उक्त टीम द्वारा घटनास्थल का कई बार निरीक्षण कर, आसूचना संकलन एंव तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से साक्ष्य संकलन करते हुए आज अहले सुबह महेन्द्र लाल उर्फ मेन, पिता-स्व0 गेंदु लाल हरिजन, सा०-देशियाटोली को गिरफ्तार किया गया । एसपी कुमार आशीष ने कहा कि पूछताछ क्रम में इन्होंने घटना में अपने संलिप्तता स्वीकार करते हुये घटना/षड्यंत्र को विस्तृत रूप से बताया।
मृतक की पत्नी के साथ आरोपी का था प्रेम संबंध :
पूछताछ में गिरफ्ततार आरोपी ने बताया कि पिछले पाँच-छ वर्षों से मृतक की पत्नी सुनीता देवी से इनका अवैध संबंध रहा है जिसकी जानकारी मृतक को थी। जिसको लेकर मृतक द्वारा इस अवैध संबंध का निरन्तर विरोध किया जा रहा था तथा अपनी पत्नी को गाली-गलौज एवं मारपीट करते थे। आठ महीना पूर्व महेन्द्र उर्फ मेन द्वारा एक छोटा मोबाईल जिसमें सीम नं0-7765882347 लगा हुआ था खरीद कर सुनीता को दिया था ,जिससे घंटों बातें हुआ करती थी।
घटना से पूर्व पति पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा :
घटना के एक दिन पूर्व इसी अवैध संबंध को लेकर मृतक एवं महेन्द्र उर्फ मेन के बीच गाली-गलौज की घटना हुई थी। तत्पश्चात दिनांक-23/05/2021 के संध्या में महेन्द्र एवं सुनीता के बीच घटना कारित करने के संबंध में योजना को अंतिम रूप दिया गया। योजनानुसार 23/05/2021 की रात्रि महेन्द्र उर्फ मेन केवल जांघिया पहने हुए चाकू के साथ मृतक के घर आया तथा योजनानुसार मृतक की पत्नी ने दरवाजे के एक किवाड़ को बन्द एवं दूसरे को सटा कर रखा था। महेन्द्र उर्फ मेन अन्दर घुसकर दिवाल के तरफ सोये हुए लालचंद के गले पर चाकू से वार करके फरार हो गया एवं चाकू को छुपा दिया तथा सुनीता देवी द्वारा भी साक्ष्य छुपाने की नीयत से महेन्द्र उर्फ मेन के द्वारा दिया गया मोबाईल को फेंक दिया गया। महेन्द्र उर्फ मेन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को उसके जलावन वाले घर से बरामद किया गया।
एसपी श्री कुुमार आशीष ने बताया कि महेंद्र से हुई पूछताछ के बाद मृतक की पत्नी सुनीता देवी को आज सुबह में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में इन्होंने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए घटना हेतु रची गयी षड्यंत्र के बारे में विस्तृत रूप से बताया एवं इस षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी बताया तथा बतायी कि पुलिस को गुमराह करने, स्वयं एवं अपने प्रेमी महेन्द्र उर्फ मेन को बचाने तथा ग्रामीण राजनीति से प्रेरित होकर तथा बहकावे में आकर फर्द बयान में निर्दोष लोगों का नाम बतायी, जिनकी पहचान की जा रही है उनके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कारवाई की जायेगी।
हत्याकांड के उद्भेटन में शामिल पुलिस टीम को किया जाएगा पुरस्कृत
एसपी कुमार आशीष ने बताया कि SIT में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जायेगा। एसपी कुमार आशीष ने बताया कि इस काण्ड में महेंद्र उर्फ मेन, पिता-स्व0 गेन्दू लाल हरिजन,सुनीता देवी, पति- स्व0 लालचंद हरिजन को अभी तक गिरफ्तार किया गया है साथ ही घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू-1 एवं मोबाइल-01 बरामद किया गया है ।इस घटना के उद्भेदन में श्री अनवर जावेद अंसारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज, पु0नि0 सतीश कुमार हिमांशु, प्रभारी तकनीकी शाखा, पु0अ0नि0 संजय कुमार, थानाध्यक्ष, बहादुरगंज थाना, पु0अ0नि0 सुमन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, कोचाधामन थाना,. पु0अ0नि0 इकबाल अहमद खां, थानाध्यक्ष, पौवाखाली थाना, पु0अ0नि0 शिवकुमार प्रसाद, थानाध्यक्ष, सुखानी थाना, स0अ0नि0 संजय यादव, पौवाखाली थाना,स0अ0नि0 वीर प्रकाश सिंह, कोचाधामन थाना,सिपाही सुमित कुमार, तकनीकी शाखा शामिल थे ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन विधायक … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी … Read more
- डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा और तार, चालक पर मुकदमा हुआ दर्जबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित … Read more
- वेतन वृद्धि व स्थायी नौकरी की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सड़क पर फेंका कचरा; नप कार्यालय का घेरावसंवाददाता/किशनगंज नगर परिषद के सफाईकर्मी बुधवार को वेतन वृद्धि, सेवा स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने डेमार्केट रोड पर कचरा फेंककर प्रदर्शन किया … Read more
- बहादुरगंज में पंचायत समिति की बैठक आयोजित,योजनाओं की हुई समीक्षानिसार अहमद/बहादुरगंज सरकारी योजनाओं के पारदर्शी व सुचारू संचालन को लेकर बुधवार को बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. सरकारी अधिकारियों एवम मुखिया व समिति … Read more

























