कोविड- 19 के चलते आवाजाही पर पूर्णतः बंद
चोरी छिपे आवाजाही कर रहे लोगों पर लगाम लगाने के लिए एसएसबी सक्रिय
खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
भारत – नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी रानीडांगा ( सिलीगुड़ी ) अंतर्गत निम्बूगुड़ी सी कम्पनी के जवानों ने गुरुवार को पेट्रोलिंग कर सीमा का हालचाल जाना। इस दिन पेट्रोलिंग में एसएसबी की 41वीं वाहिनी के कमांडेंट सुभाष चंद्र नेगी , निम्बूगुड़ी कम्पनी इंचार्ज इंस्पेक्टर पेम थिनले सहित दर्जनों एसएसबी जवान शामिल थे। इस संबंध में एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के कमाडेंट सुभाष चंद्र नेगी ने बताया कि सीमा पर किसी भी प्रकार के गलत मंसूबों को बल देने वालों के मनोबल को कुचलने को लेकर संयुक्त पेट्रोलिंग किया गया है।

ताकि भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी तत्व किसी गलत कार्य को अंजाम न दे सके। उन्होंने बताया कोरोना को लेकर भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह से सील है, लेकिन खुली सीमा होने की वजह से चोरी छिपे लोग नदी से आवाजाही कर रहे ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के लिए एसएसबी लगातार सक्रिय है। उन्होंने ने कहा कि भारत- नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी जवान पूरी तरह से मुस्तैद है। दोनों देशों के बीच कोरोना महामारी (कोविड- 19 ) के चलते आवाजाही पर प्रतिबंध है। असामाजिक तत्व और तस्करी करने वालों को सबक सिखाने के लिए एसएसबी जवानों द्वारा गश्त की जा रही है। इसके अतिरिक्त बॉर्डर के सभी पगडंडियों रास्तों पर निगरानी तेज कर दी गई है । एसएसबी के अधिकारी ने कहा भारत-नेपाल सीमा की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ कार्य करना और सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी जवान को चौकस रहकर चुनौती से निपटने की नसीहत दी गई। साथ ही एसएसबी के अधिकारी ने कहा भारत नेपाल सीमा क्षेत्रों पर गश्त बढ़ा दी गई है और सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। साथ ही अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तरह से सख्त पहरा रखा जा रहा है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- फारबिसगंज में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, सैकड़ों शिक्षकों का हुआ सम्मानअररिया/अरुण कुमार फारबिसगंज शहर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) का सभागार रविवार को शिक्षा के उत्सव में डूबा नजर आया। द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स (TBT) की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में जिले भर से आए सैकड़ों … Read more
- पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति पहुंचे खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर,विधिवत पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वादनानु बाबा ने चुनरी व मां काली का पुस्तक न्यायमूर्ति को दिया भेट अररिया /अरुण कुमार पटना हाई कोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति संदीप कुमार शनिवार की शाम विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे। इस दौरान मां खड्गेश्वरी महाकाली का … Read more
- बरसात से पहले कटावरोधी कार्य करवाने की मांग,ग्रामीण परेशानटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत अंतर्गत सुहिया हाट स्थित रेतुआ नदी के किनारे बसे ग्रामीणों ने बरसात से पूर्व कटावरोधी कार्य कराने की मांग को लेकर संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। … Read more
- टेढ़ागाछ में उर्वरक दुकानों की जांच,स्टॉक पंजी एवं उपलब्धता की हुई जांचप्रखंड क्षेत्र में उर्वरक दुकानों की जांच, सभी व्यवस्थाएं पाई गई दुरुस्त किशनगंज /विजय कुमार साह जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में उर्वरक दुकानों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान … Read more
- उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकिशनगंज/राहुल कुमार जिले में शराब तस्करी और पियक्कड़ों के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महानंदा पुल के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब … Read more
- कटिहार का युवक दिल्ली में गिरफ्तार: आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने का आरोप,मोबाइल से मिले अहम सबूतकटिहार — जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत नवाबगंज बालू टोला निवासी मोहम्मद सोहेल को कथित आतंकी गिरोह से संलिप्तता के आधार पर दिल्ली में गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 10 अप्रैल की रात दिल्ली … Read more
- पागल कुत्ते का आतंक:बारसोई में दो दर्जन से अधिक लोग घायल,अस्पताल में लगा एंटी रेबीज टीकाबारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड क्षेत्र में रविवार को एक पागल कुत्ते के आतंक से अफरा-तफरी मच गई। कुत्ते ने अलग-अलग गांवों में घूम-घूमकर दो दर्जन से अधिक महिला,पुरुष एवं बच्चों को काटकर जख्मी कर दिया। सभी घायलों का इलाज … Read more
- घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव,परिजनों में पसरा मातममनसाही /कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा काली मंदिर के पास अवस्थित एक घर में मनसाही पुलिस ने रविवार को संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद किया है।शव की पहचान जीवच कुमार मंडल … Read more
- जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर बारसोई में प्रगणकों को मिला प्रशिक्षणहर घर तक पहुँचने एवं डेटा की गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर बारसोई /कटिहार – भारत की जनगणना 2027 को दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत कार्यालय बारसोई में रविवार को प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित … Read more
- होमगार्ड जवान की हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तारभूमि विवाद में निलंबित होमगार्ड हत्याकांड का हुआ खुलासा मुख्य आरोपी सुनील यादव गिरफ्तार बरारी /कटिहार – प्रखंड के सेमापुर थाना क्षेत्र के काबर पंचायत अंतर्गत झाड़ी टोला में हुए निलंबित होमगार्ड उमेश यादव की हत्या मामले में पुलिस ने … Read more
- पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार, 50 लाख का स्मैक बरामदआईजी के सख्त निर्देश का असर पकड में आया दो स्मैक तस्कर जांच के दौरान पांच सौ ग्राम स्मैक कार से बरामद पुलिस की सक्रियता से इसके पहले भी अम्बेदकर चौक पर पकड में आया था स्मैक तस्कर मनिहारी /कटिहार … Read more
- 14 साल की लड़कियों को ग्राडाशील वैक्सीन लेने के लिए किया गया प्रेरितमनसाही/कटिहार – प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर,मध्य विद्यालय मोहनपुर एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय साहबनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के द्वारा 14 वर्ष पूरे हुए एवं 15 वर्ष से कम उम्र के छात्राओं को ग्राडाशील वैक्सीन लेने … Read more
- आंधी और बारिश से 18 घंटे बिजली रही बाधितफसल,पेड़ और बिजली के पोल ने पकड़े जमीन मनसाही/कटिहार – बीते रात्रि आयी आंधी और वर्षा से मनसाही परिक्षेत्र में व्यापक असर देखा गया। आंधी और वर्षा से किसानों को मकई एवं साग सब्जी के फसलों के साथ-साथ केला,आम और … Read more
- दिव्यांग स्कूली छात्रा को डीएम ने ट्राइसाइकिल किया प्रदान,मिली राहतहसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत के भारीडीह गांव से एक सराहनीय और मानवीय पहल सामने आया है। यहां एक दिव्यांग स्कूली छात्रा नेहा कुमारी को जिला प्रशासन की ओर से बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार … Read more
- कुर्सेला फायरिंग कांड का खुलासा,आरोपी देशी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तारकटिहार – कुर्सेला थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस के … Read more
- अलग अलग कांडों के दो आरोपी गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग अलग कांडों के वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुमारीपुर माराटोला निवासी मनिहारी थाना कांड संख्या 44/2026 में हत्या के प्रयास का वांछित … Read more
- कटिहार:जनगणना कार्य हेतु प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरूअमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत सभागार में रविवार को जनगणना कार्य को सफल बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनगणना … Read more
- प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभमनिहारी /कटिहार – नगर पंचायत सभागार में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण सत्र का आरंभ अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ, नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर … Read more
- काढ़ागोला घाट पर चला स्वच्छता अभियानपरशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर हुए धार्मिक आयोजनबरारी /कटिहार – रविवार को गंगा समग्र के स्वयंसेवकों ने काढ़ागोला घाट पर 379 वां साप्ताहिक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान घाट परिसर की सफाई कर लोगों को गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।अभियान … Read more






























