भारत-भूटान सीमा पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब: महाकाल गुफा में मुस्लिम भक्तों ने भी किया जलाभिषेक
भारत-भूटान सीमा पर स्थित अलीपुरद्वार के जोड़ा पहाड़ पर महाशिवरात्रि के पावन मौके पर अटूट आस्था का नजारा देखने को मिल रहा है।
गौरतलब हो कि दुर्गम जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित महाकाल बाबा की गुफा का कपाट हर वर्ष महाशिवरात्रि में केवल तीन दिनों के लिए खुलता हैं। यहाँ लाखों शिव भक्त लंबी यात्रा के बाद लगभग 22,000 फीट की कठिन चढ़ाई पैदल तय कर बाबा महाकाल का जलाभिषेक करने पहुंचते है।
इस वर्ष की सबसे विशेष बात सांप्रदायिक सौहार्द रही, जहाँ किशनगंज के जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर सहित कई मुस्लिम भक्तों ने भी कठिन चढ़ाई कर बाबा महाकाल के दरबार में मत्था टेका। वही पिछले 15 वर्षों की भांति इस वर्ष भी किशनगंज महाकाल सेवा समिति द्वारा विशाल शिविर का आयोजन किया गया है।
समिति के अध्यक्ष सुचित सिंह राणा ने बताया कि सैकड़ों सदस्यों के सहयोग से भक्तों के लिए निःशुल्क भोजन, नाश्ता, चाय और दवाइयों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सेवा समिति दिन-रात जनसेवा में जुटी है।


























