BiharNews: कटिहार में पुलिस की करवाई,12 मवेशियों के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

कटिहार – जिले में पशु तस्करों के विरुद्ध चल रहे समकालीन अभियान के तहत सेमापुर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चला कर 02 पिक अप वैन में क्रुरतापूर्वक 12 पशुधनों का परिवहन करते,पशुओं सहित 03 तस्करों को हिरासत में लिया है। ।

इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि लक्ष्मीपुर ढाला की ओर आ रहा पिकअप पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बलों ने पीछा कर पकड़ लिया।उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान वाहनों से क्रूरतापूर्वक परिवहन करते 12 मवेशी बरामद हुआ।पुलिस मवेशियों सहित वाहनों एवं 03 तस्करों को गिरफ्तार कर थाना ले आई है।

थानाध्यक्ष के अनुसार पूछताछ के दौरान तस्करों की पहचान थाना क्षेत्र के मो.आलम पिता अब्दुल रशीद,मो.शमसेर, पिता- अबु सईद,दोनों सा.-सुखासन, डुमरिया मो.सउद आलम, पिता-मो. नौशाद अली, साकिन कजरा के रूप में हुई है।पुलिस मवेशियों को मुक्त करने सहित अन्य आवश्यक कारवाई में जुटी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई