किशनगंज:महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भूतनाथ गौशाला से निकली भव्य शिव बारात

SHARE:

संवाददाता:राहुल कुमार

किशनगंज जिला मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में किशनगंज शहर के पूरव पाली स्थित भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की एक भव्य और आकर्षक शिव बारात निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।मालूम हो कि बारात प्रस्थान से पूर्व गौशाला शिव मंदिर के पुजारी के सौजन्य से महाप्रसाद (खीर) का वितरण किया गया।

बड़ी संख्या में भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। शहर की संवेदनशीलता और भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती के बीच कड़ी सुरक्षा के में यह शोभायात्रा निकाली गई।शहर के गांधी चौक पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार दल बल के साथ मुस्तैद दिखे शिव बारात में भगवान शिव और माता पार्वती ,भगवान गणेश के अलौकिक स्वरूप में मनमोहक झांकी निकली।वही शिव के गणों के रूप में बने भूत-प्रेत के स्वरूप ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इस दौरान भक्तगण डीजे की धुन और शिव भजनों पर नाचते-झूमते नजर आए। पूरा शहर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।मालूम हो कि यह भव्य शिव बारात भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया।

इस यात्रा का समापन शहर के प्रसिद्ध ढेकसरा काली मंदिर में हुआ, जहाँ विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया जाएगा।शहर के अलग अलग चौक चौराहे पर शहरवासियों द्वारा शरबत और पानी की व्यवस्था बारातियों के लिए की गई थी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!