किशनगंज/प्रतिनिधि
सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज माझिया रोड से रविवार की शाम को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी की उक्त व्यक्ति अपने घर में नशे में हंगामा कर रहा है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होते ही गिरफ्तार कर लिया गया।

























