खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कोरोना अपना पैर तेजी से पसार चुका है। जिससे आज सिलीगुड़ी शहर सहित नक्सलबाड़ी भी अछूता नहीं है। आज इसके असर से हर कोई डरा और सहमा हुआ है। इसी को देखते हुए सुनील चंद्र सरकार फाउंडेशन व बागडोगरा अंचल कांग्रेस कमिटी की ओर से कोरोना पॉजिटिव मरीजों (गरीब लोगों ) के लिए नक्सलबाड़ी प्रखंड के बेनडूबी सेंट टेरेसा जूनियर स्कूल को कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया। यहां कोरोना संक्रमितों के लिए 20 बेडों की व्यवस्था की गयी है।
इस संबंध में कांग्रेस नेता अमिताभ सरकार ने कहा कि यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं व उचित स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। साथ ही मरीजों को खानपान को लेकर स्वच्छता बरती जाने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। फिलहाल यहां अभी गरीब तबके के 14 कोरोना मरीज हैं। सभी को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं व खाने -पीने सहित तमाम तरह की सारी व्यवस्था की जा रही है।
आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रखंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा लोगों को इस महामारी कोरोना से डरने की नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है। लोग घर में रहे सुरक्षित रहे। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए अपील भी की। उन्होंने लोगो से मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने, बेवजह घर से नहीं निकलने, तेज बुखार होने की स्थिति में कोरोना की जांच कराने और दो गज की दूरी का पालन करने और कराने की अपील की है। आगे कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग जरूरी है। टीकाकरण के बावजूद मास्क पहनना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोग जागरूक बने और दूसरे को भी जागरूक करे। साथ ही उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी प्रशासन को दें। ताकि उनका कोरोना जांच कराया जा सके।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के … Read more


























