कटिहार: मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने दिए जरूरी निर्देश

SHARE:

कटिहार – पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में सभी पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मृदूलता ,पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन , पुलिस उपाधीक्षक साइबर, परि.पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, परिचारी प्रवर, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष ओपी.अध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी शामिल हुए।

बैठक में कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों की सतत निगरानी, अपराधियों की गिरफ्तारी, थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती, सघन वाहन जांच एवं विधि-व्यवस्था को लेकर की गई कारवाई की समीक्षा की गई।

तो वहीं साइबर अपराध संबंधित कांडों के निष्पादन, वारंट तामिला, दागियों की निगरानी, मद्यनिषेध अभियान, सीसीटीएनएस एवं डायल-112 की तत्परता जैसे बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

रिपोर्ट: सतेंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई