मनसाही/कटिहार – भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एकमात्र तथा देश का सबसे बड़ा स्वप्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह छत्तीसगढ़ के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतपुर मनसाही कटिहार के शिक्षक प्रेम कुमार परदेशी को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षणिक संप्रवाह 2025-26 से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ हैं।
नवाचारी गतिविधि समूह सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने,नवाचारों का प्रचार प्रसार, शिक्षकों का सशक्तिकरण एवं सकारात्मक शैक्षिक वातावरण का निर्माण करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के नवाचारी शिक्षकों को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित करती हैं।
शिक्षक प्रेम कुमार परदेशी ने बताया कि यह सम्मान मुझे अपने कार्य क्षेत्र में ऊर्जा एवं उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती हैं । बताते चलें कि पूर्व में भी प्रेम कुमार परदेशी को जिला स्तर पर भी अनेकों बार सम्मानित किया गया हैं।
जिसमें जिला स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता 2023- 24 (गणित) एवं 2024-25 (अंग्रेजी) विषयों में प्रथम स्थान तथा 2025-26 (अंग्रेजी) में तृतीय स्थान के साथ-साथ टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड जनवरी 2025 से भी सम्मानित किया गया हैं ।
इस बाबत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतपुर के प्रधानाध्यापक गुरुदेव प्रसाद यादव एवं शिक्षक ने शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक प्रेम कुमार परदेशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
























