संकुल स्तरीय विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

SHARE:

मनसाही/कटिहार /प्रतिनिधि

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मरंगी में संकुल स्तरीय विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। इस मौके पर प्रशिक्षक प्रेम कुमार परदेशी ने बताया कि संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रानीपत्ररा सिंघिया में विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुरुआत हुआ था। इनके उपरांत धनपाड़ा, फूलहरा, साहेबनगर, भेड़मारा, मोहनपुर के बाद उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मरंगी में प्रशिक्षण का समापन हो गया।

मध्य विद्यालय मरंगी के प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक रविकांत,उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनिचक अनिल कुमार वर्णवाल,उत्क्रमित मध्य विद्यालय घासीटोला अंबेश सिंह,ठाकुर राधा सुरेश मंडल प्राथमिक विद्यालय चकमन के अभय कुमार सहित विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्य उपस्थित हुए। इस प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापक विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव अध्यक्ष एवं सदस्य को विद्यालय खुलने से बंद होने तक के मौलिक अधिकार की जानकारी दी गई तथा सुरक्षित शनिवार में बच्चों को नो बैगलेस होकर विद्यालय आने की जानकारी दी गई।

शैक्षणिक गतिविधि में बाढ़,सुखाड़,भूकंप आदि पर जानकारी दी जाती हैं। इस पर बृहद रूप से चर्चा की गई। वहीं संकुल संचालक सह प्रधानाध्यापक रविकांत ने बताया कि संकुल अंतर्गत मध्य विद्यालय मरंगी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय घासीटोला,ठाकुर राधा सुरेश मंडल प्राथमिक विद्यालय चकमन के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्य उपस्थित हुए। विद्यालय के विकास कैसे हो इस पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उत्प्रेरक दुर्गा कुमारी, प्रधानाध्यापक, अध्यक्ष,सचिव एवं सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई