कटिहार: ट्रेन का हुआ ठहराव, सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

SHARE:

कटिहार – कटिहार रेल मंडल के तेलता एवं सुधानी रेलवे स्टेशनों पर गाड़ी संख्या 75705/ 75706 के ठहराव के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रेन संख्या 75705 को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया गया।तेलता रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद तारिक अनवर उपस्थित रहे।

उनके साथ कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नराह ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुप कुमार सिंह ,वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय , वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक , मंडल सुरक्षा आयुक्त सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।


इसी क्रम में सुधानी रेलवे स्टेशन पर भी गाड़ी संख्या 75705/75706 के ठहराव के अवसर पर समारोहपूर्वक ट्रेन संख्या 75705 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में सांसद तारिक अनवर सहित रेल प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कटिहार रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट : सतेंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई