कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
प्रखंड के मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 155 राजवंशी टोला कन्हैयाबाड़ी में सूखा राशन का वितरण किया गया।इस दौरान केंद्र पर नामांकित लाभुकों को चावल,दाल तथा सोयाबीन व अन्य खाद्य पदार्थ दिया गया। महिला पर्यवेक्षिका रिंकी कुमारी की देखरेख में सेविका सीमा दास ने लाभुकों को राशन वितरण किया।
इस संदर्भ में सेविका सीमा दास ने कहा कि गर्भवती एवं धात्री महिला छह माह से तीन साल के बच्चों के लिए बाल विकास परियोजना की ओर प्रतिमाह सूखा राशन का वितरण किया जाता है।
इस मौके पर उप मुखिया तनवीर आलम, प्रदीप कुमार दास सहायिका चिंता देवी, भारती देवी, पूजा देवी, मुन्नी देवी,सोनेका देवी, नूरजहां बेगम,शाहजादी बेगम,शाहना बानो,दिलफरोज बेगम इत्यादि मौजूद थे।
























