बरारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में तीन गिरफ्तार,देशी कट्टा व कारतूस बरामद

SHARE:

बरारी /कटिहार /प्रतिनिधि

बरारी थाना क्षेत्र के बकिया दियारा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरज कुमार यादव,विक्की यादव एवं गुड्डू कुमार यादव तीनों निवासी बकिया सुखाय के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।

छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुमेश कुमार एवं पुअनि दिवाकर कुमार ने किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर विधिसम्मत कागजी प्रक्रिया पूरी की गई है।

तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई