किशनगंज में खनन कार्यालय के प्रधान लिपिक व प्यून को निगरानी विभाग की टीम ने 8 हजार व 7 हजार रुपए घुस लेते हुए किया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को किशनगंज में खनन कार्यालय के प्रधान लिपिक अशोक कुमार चौधरी को 8 हजार रुपए व खनन कार्यालय के प्यून सरोज कुमार को 7 हजार रुपए घुस लेते हुए गिरफ्तार किया है।पहले विभाग के प्यून को डुमरिया गर्ल्स हाई स्कूल के पास से व विभाग के प्रधान लिपिक को खनन कार्यालय के पास एक चाय की दुकान में गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित चकला निवासी हबीब आलम से ट्रैक्टर छुड़ाने के नाम पर खनन कार्यालय के प्रधान लिपिक ने 8 हजार रुपए व प्यून ने 7 हजार रुपए की मांग की थी। पीड़ित हबीब आलम ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई थी।जिसमें यह शिकायत दर्ज करवाई गई थी की जुर्माना के एवज में हबीब के द्वारा ट्रैक्टर का चालान जमा किया गया था।चालान जमा करने के बाद पेपर लेने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है।परिवाद दर्ज किए जाने के बाद मामले का सत्यापन करवाया गया।

सत्यापन के बाद निगरानी थाना कांड संख्या 20/26 के तहत 16 फरवरी 2026 को मामला दर्ज करवाया गया। केस के अनुसंधानकर्ता निगरानी डीएसपी आशिफ इकबाल मेहदी बनाए गए थे।कार्रवाई पटना से पहुंची निगरानी डीएसपी आशिफ इकबाल मेहदी के नेतृत्व में की गई।निगरानी डीएसपी आशिफ इकबाल मेहदी ने बताया कि चकला के हबीब ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में परिवाद दर्ज करवाई थी।

शिकायत मिलने के बाद पहले मामले का सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद निगरानी थाने में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद कार्रवाई के लिए टीम गठित किया गया।गठित टीम के द्वारा खनन कार्यालय के प्रधान लिपिक व प्यून को रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया गया।प्रधान लिपिक ने 8 हजार रुपए व प्यून ने 7 हजार रुपए की मांग की थी।

इसके बाद उक्त कार्रवाई की गई।15 सदस्यीय टीम सादे लिबाज में पहुंची थी।जिसकी भनक पहले से किसी को नहीं थी। दोनों आरोपी को जैसे ही रिश्वत की रकम पेश की गई,निगरानी विभाग की टीम ने दोनों आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया।प्रधान लिपिक अशोक कुमार चौधरी
बतिया निवासी है,जो 5 माह पहले किशनगंज खनन कार्यालय में पदस्थापित हुए थे। पटना फुलवारी शरीफ निवासी प्यून सरोज कुमार 4 वर्ष से कार्यरत थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई