1 करोड़ 45 लाख में वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल की हुई डाक, सुबीर कुमार के नाम से ठेका तय

SHARE:

संवाददाता:राहुल कुमार

किशनगंज नगर परिषद परिसर में आज वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल की डाक प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल 1 करोड़ 45 लाख रुपये की बोली पर यह डाक सुबीर कुमार के नाम से तय की गई।वही डे मार्केट मछली पट्टी,माधव नगर सब्जी मंडी की बंदोबस्ती भी करवाई गई।

बता दे कि नगर परिषद द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आयोजित इस डाक में कई इच्छुक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अंततः सर्वाधिक बोली लगाने पर सुबीर कुमार को बस टर्मिनल संचालन का अधिकार प्रदान किया गया।


नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बस पड़ाव की बंदोबस्ती 1 करोड़ 45 लाख,डे मार्केट मछली बाजार की बंदोबस्ती 3 लाख 66 हजार जबकि माधव नगर सब्जी मंडी 11 लाख 29 हजार में बंदोबस्ती हुई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई