कटिहार:महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्या

SHARE:

कटिहार – नगर निगम में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया । यह आयोजन महापौर के कार्यालय कक्ष में किया गया! महापौर उषा देवी अग्रवाल ने जनता दरबार में विभिन्न वार्डों से आये सभी 33 फरियादियों की समस्या सुनी।

महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की समस्या सुनकर त्वरित कारवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिये।

जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क व नाला निर्माण, बिजली पोल एवं लाइट, रास्ते एवं अतिक्रमण से जुड़े विवाद,नालों की साफ-सफाई,सड़क अतिक्रमण करने वाले पर होगी करवाई एवं अन्य मामलों से संबंधित मामले आये । महापौर ने पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की समीक्षा भी की।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई