अररिया /भरगामा/संवादाता
दैनिक अखबार के साथ मारपीट और घर में घुस कर तोड़फोड़ किए जाने के बावजूद अभी तक अपराधियों की धर पकड़ हेतु कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से पत्रकारों के साथ साथ स्थानीय लोगों में भी आक्रोश बढ़ रहा है । ज्ञात हो कि बीते 16 मई को भरगामा प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दैनिक सन्मार्ग अखबार के संवाददाता अंकित सिंह व उनके परिवार के साथ गांव के ही कुछ दबंगों ने अपनी दबंगई का परिचय दिखाते हुए पूरे परिवार को लाठी-डंडे व धारदार हथियार का भय दिखाकर दिन के उजालों में ही बंदी बना लिया तथा पत्रकार व उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कानून से भयमुक्त अपराधियों ने पत्रकार का मोबाइल,कैमरा,आभूषण नगदी सहित अन्य कीमती सामानों को लूट लिया और घर के सामानों में जमकर तोड़फोड़ करते हुए बाहुबली शेर के तरह पुलिस कंप्लेंट करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए निकल पड़े।
जिसके बाद पीड़ित पत्रकार न्याय की गुहार लगाने भरगामा थाना पहुंचे थे। तत्पश्चात भरगामा थाना अध्यक्ष उमेश कुमार द्वारा गंभीर धाराओं में कांड संख्या 67/21 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया। लेकिन आज 5 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन मामले को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। कहीं ऐसा तो नहीं अपराधियों को पुलिस प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। या नहीं तो फिर भरगामा व अररिया पुलिस इन दबंगों के सामने नतमस्तक है ? ऐसा हम नहीं कुछ बुद्धिजीवी लोग कहते हैं। फिर भी पीड़ित पत्रकार अंकित ने भरगामा व अररिया पुलिस पर भरोसा जताया है और उन्होंने कहा है कि मुझे भरगामा व अररिया पुलिस न्याय दिलाने में कोई कमी कसर नहीं छोड़ेगी और जल्द ही सभी अभियुक्त पर कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल के सलाखों में बंद करने का काम करेगी। जानकारी अनुसार अंकित ने भरगामा थाना में 8 नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित पत्रकार से मिली जानकारी अनुसार मामला दर्ज होने की जानकारी अपराधियों को मिलने के बाद अपराधियों द्वारा मामला को रफा-दफा करने की बात कही जा रही है। और ऐसा नहीं करने पर पत्रकार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। अंकित ने बताया कि जब भरगामा थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने सुपरविजन के लिए अंकित के घर गए थे तो उन्होंने चौकीदारों को घटनास्थल का समय-समय पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया था। जिससे कि उन्हें कोई परेशानी ना हो लेकिन यहां तो 5 दिन बीतने को आए फिर भी थानाध्यक्ष के सुपरविजन के बाद एक बार भी चौकीदार ने अंकित के घर जाकर उनसे उनकी परेशानी जानने का प्रयास किया। ऐसे में अंकित ने बताया कि अगर मुझे व मेरे परिवार के साथ कुछ अनहोनी घटना घटती है तो इनकी सारी जवाबदेही भरगामा तथा अररिया पुलिस की होगी।
आज की अन्य खबरें पढ़े
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : डॉ. दिलीप जायसवालराजेश दुबे/किशनगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के धर्मगंज मांझिया स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने … Read more
- रेतुआ नदी पर बनी चचरी पुल बारिश में क्षतिग्रस्त,50 हजार की आबादी प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया रेतुआ नदी पर ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया बांस-बल्ले का चचरी पुल रविवार को नदी के बढ़ते जलस्तर की भेंट चढ़ गया। नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो … Read more
- भोरहा पंचायत सरकार भवन में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियां तेजकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की भोरहा पंचायत सरकार भवन में आगामी 16 जून (मंगलवार) को आम जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से एक विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर पंचायत प्रशासन एवं … Read more
- जन्मदिन की तैयारियों के बीच घर में पसरा मातम, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौतठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह ठाकुरगंज नगर के कॉलेज मोड़ स्थित रानी सती मंदिर के समीप शनिवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में छोटी बच्ची के जन्मदिन की तैयारियां … Read more
- दस केंद्रों में संचालित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल परीक्षा में 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति,5060 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के दस केंद्रों में रविवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति रहे और … Read more
- सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था,जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्था का लिया जायजाकिशनगंज जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केंद्रों परसिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। जिला … Read more
- अभियान बसेरा-3 जल्द होगा शुरू, भूमिहीनों को मिलेगा अपना आशियाना,किशनगंज में मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा ऐलानबिहार के भूमिहीन परिवारों को जल्द ही अपना आशियाना मिलने वाला है।राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है । डॉ जायसवाल ने कहा कि आजादी के … Read more
- KishanganjNews :युवती का शव मिलने से सनसनी, पिता ने नौ लोगों के खिलाफ दिया आवेदनराज कुमार/पोठिया/किशनगंज: किशनगंज जिले में हत्या और संदिग्ध मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्था पंचायत के कोल्था गांव से सामने आया है, जहां रविवार अहले सुबह एक युवती का शव … Read more
- समाजसेवी नरोत्तम जोशी के असमायिक निधन पर सांसद ने शोक जताया,कहा – जिला के लिए अपुरणीय क्षतिकटिहार – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह सांसद तारिक अनवर ने कटिहार के प्रमुख समाजसेवी,नवमनोनीत अध्यक्ष कटिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन पर दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया। सांसद श्री अनवर ने … Read more
- जाम से निजात पाने के लिए ई- रिक्शा चालक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय – विकास सिंहनिगम की ओर से अस्थायी पार्किग की व्यवस्था कटिहार – शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम परिसर में ई- रिक्शा चालक संघ के टोटो चालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के मुख्य संरक्षक भाजपा … Read more
- बिजली पोल गिरने से युवक की मौत,विधायक प्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकातशोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता व हरसंभव मदद का कोढा /कटिहार-कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर पंचायत के मकईपुर गाँव निवासी स्वर्गीय छोटू कुमार के आकस्मिक निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार बिजली का पोल गिरने … Read more
- पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, डेढ़ साल की दोस्ती और अवैध संबंध बना मनीष की मौत का कारणफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मोहजान गांव में विगत दिन मनीष कुमार मंडल (22 ) की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस गिरफ्त में आई मुख्य आरोपी सीता देवी … Read more
- सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट,दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन,सुरक्षा के घेरे में रहा कटिहार जंक्शनकटिहार – केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। जबकि कटिहार जंक्शन … Read more


























