डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर एवं डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल का बेहतर तरीके से होगा संचालन
राज्य के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को पहले से बेहतर क्रियाशील किया जाए
किशनगंज /प्रतिनिधि
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य के सभी जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को एक अति आवश्यक पत्र जारी करते हुए कोविड-19 वायरस से संक्रमित मरीजों के समुचित चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर कोविड केयर सेन्टर, डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर एवं डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के बेहतर संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। कोविड-19 वायरस के दौरान वर्तमान समय में बढ़ते संक्रमण को रोकने को लेकर यह निर्णय लिया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 से संक्रमित मरीज़ों की पहचान एवं कोविड-19 की जांच के लिए राज्य के सभी प्राथमिक उपस्वास्थ्य स्वास्थ्य केन्द्रों को पहले से बेहतर क्रियाशील किया जाए।
इसके लिए डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर (DCHC) में पूर्व से प्रतिनियुक्त चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्य करने के लिए आदेशित किया जा सकता है। लेकिन इसके साथ ही यह संतुलन भी बना रहना चाहिए कि डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में आवश्यक संख्या में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति बनी रहे। ताकि कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित व्यक्तियों के बेहतर उपचार में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो।
-डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर एवं डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल का बेहतर तरीके से होगा संचालन:
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के पत्र के आलोक में सिविल सर्जन ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण के मामले में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए यह निर्देश दिया गया था कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक, पारा मेडिकल कर्मी तथा अन्य कर्मियों को डेडिकेटेड केयर हेल्थ सेंटर (DCHC) में प्रतिनियुक्त किया जाए। इसके लिए अगले आदेश तक सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी (OPD) एवं अन्य सेवाओं को स्थगित रखने के लिए निर्देश दिया गया था। राज्य में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए संक्रमित मरीजों के समुचित चिकित्सा सुविधाएं एवं इसके प्रबंधन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किया गया है। कोविड-19 के मरीजों के समुचित चिकित्सकीय प्रबंधन हेतु कोविड केयर सेन्टर (CCC), डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर (DCHC) एवं डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल (DCH) का संचालन किया जा रहा है। इन केन्द्रों पर चिकित्सकीय सेवायें, बेड की व्यवस्था, स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सीय व्यवस्था में शामिल उपकरणों एवं औषधियों सहित कई अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं की उपलब्धता के साथ ही इसके समुचित सदुपयोग के संबंध में पूर्व से निर्गत दिशा-निर्देश के अतिरिक्त आवश्यक निर्देश दिया जा रहा है।
-जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को पहले से बेहतर क्रियाशील किया जाए:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कोरोना जांच के लिए लिए गए नमूना को जांच के बाद अगर संक्रमित पाया जाता है तो वैसे मरीज़ों को उनके लक्षणों के आधार पर बेहतर इलाज के लिए कोविड उपचार केंद्र में भर्ती किया जाना या होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य का अनुश्रवण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया जाना है। कोरोना जांच के दौरान बिना लक्षण वाले संक्रमित या हल्के लक्षण वाले मरीज़ों को होम आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं रहने की स्थिति में आवश्यकतानुसार कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाये। वहीं हल्के रूप में लक्षण वाले मरीज़ों का जिला या अनुमंडल स्तरीय डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर (DCHC) में उपचार किया जाये। जबकिं ज्यादा लक्षण वाले मरीज़ों का उपचार चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल या डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर (DCH) में उपचार किया जायेगा। कोरोना संक्रमित मरीज़ों का इलाज़ करने वाले चिकित्सकों द्वारा लक्षण की तीव्रता एवं उपचार के लिए निर्धारित स्वास्थ्य केन्द्र के प्रकार के संबंध में तैयार आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा चुका है जबकि अंतिम निर्णय कोविड-19 द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप ही चिकित्सकों द्वारा लिया जाना चाहिए।
आज की अन्य खबरें पढ़े
- फारबिसगंज में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज,कार्यकर्ताओं में उत्साहफारबिसगंज/बिपुल विश्वास भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के 01 जून को प्रस्तावित फारबिसगंज आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को ऐतिहासिक … Read more
- जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भतीजे पर आरोप; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारीअररिया/अरुण कुमार जिले के बांसवाड़ी पंचायत अंतर्गत बलवा गांव में रविवार शाम जमीन विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बलवा वार्ड संख्या-3 निवासी 23 … Read more
- टेढ़ागाछ थाना में चौकीदारी परेड आयोजित,पुलिस निरीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देशटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना परिसर में रविवार को पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। परेड में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों … Read more
- डीआरएम की दूरदर्शी पहल से संवर रहा कोशी रेल पर्यावरण उद्यानकटिहार – कटिहार रेल मंडल के विकास एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह के नेतृत्व में कोशी रेल पर्यावरण उद्यान एवं प्रशिक्षण … Read more
- शराब तस्कर पिस्टल के साथ गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त, भेजा गया जेलसालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन पुलिस ने गस्ती के दौरान गुप्ता सूचना पर वाहन जांच के क्रम में रविवार को मीनापुर फुटानी चौक के पास टोटो की तलाशी लेने पर विदेशी शराब बरामद … Read more
- जुआ एवं शराब के चक्कर में पत्नी की हत्या,पुलिस ने पति, सास, ससुर को गिरफ्तार कियामनसाही /कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के सहजा पंचायत के वार्ड संख्या 5 बुद्धहटिया के समीप एक महिला आरती देवी (22) की हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे सहजा पंचायत में खलबली मच … Read more
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर व्यवहार न्यायालय में शपथ ग्रहण समारोह,तंबाकू मुक्त समाज का लिया गया संकल्पकटिहार कोर्ट – विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को कटिहार स्थित एडीआर भवन में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया … Read more
- अलग-अलग मामलों में दो को आजीवन कारावास की सुनाई गई सजाकटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम द्विजेंद्र कुमार की अदालत ने अलग-अलग मामले में दो लोगों को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा … Read more
- संभावित बाढ़ की तैयारी को लेकर प्रखंड अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजितफलका /कटिहार – फलका प्रखंड मुख्यालय सभागार में संभावित बाढ़ को लेकर प्रखंड स्तरीय बाढ़ अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह एवं अंचलाधिकारी सैमी … Read more
- आबादपुर पुलिस ने 44 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तारपुलिस को मिली बड़ी सफलता बारसोई /कटिहार – अनुमंडल क्षेत्र के आबादपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 44 ग्राम स्मैक के साथ आबादपुर थाना क्षेत्र के डमडोलिया बाजितपुर गांव में अवैध नशा … Read more
- भाजपा कार्यकर्ता ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातकटिहार – भाजपा जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने विश्व के सर्वाधिक चर्चित नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के‘मन की बात’ कार्यक्रम को सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 41 स्थित बूथ संख्या 141 … Read more
- पोठिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का 134वां ‘मन की बात’, बूथों पर दिखा उत्साहपोठिया/किशनगंज/राज कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 134वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर रविवार को पोठिया प्रखंड के विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रखंड के … Read more
- पति निकला साइकिल चोर,पत्नी बनी कानून की रक्षक ! डायल 112 बुलाकर खुद पहुंचाया सलाखों के पीछेसागर चंद्रा/किशनगंज बकरीद मनाने मायके आई एक महिला ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी इलाके में जमकर चर्चा हो रही है। पति के प्यार और रिश्ते से ऊपर कानून को रखते हुए महिला ने … Read more
























