देश /डेस्क
चक्रवाती तूफान ने महाराष्ट्र से गुजरात तक मचाई भारी तबाही ।
महाराष्ट्र एवं गुजरात में भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में हो रही है कठिनाई
चक्रवाती तूफान से 5 राज्यो में 17 लोगो की मौत ,हजारों पेड़ गिरे,हर जगह दिख रहा है तबाही का निशान
मुंबई मे तौकते चक्रवाती तूफान की वजह से बड़ा हादसा हुआ है ।मालूम हो कि तूफान की वजह से जहाज बार्ज p 305 डूब गया है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस जहाज में कुल 273 कर्मचारी मौजूद थे जिनमें से 146 कर्मचारियों को बचाया गया है जबकि अन्य कर्मचारियों के बचाव के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है ।रेस्क्यू ऑपरेशन में INS कोलकाता सहित हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है ,लेकिन मौसम खराब होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
चक्रवाती तूफान ‘ताऊते’ के दौरान कल इंडियन नेवी को कुल 4 SOS कॉल थे. बार्ज P305 में कुल 273 लोग सवार थे. इसमें फंसे लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोची और आईएनएस कोलकाता युद्ध नौका के साथ दूसरी सपोर्ट वेसल की मदद ली जा रही है. अभी तक 146 लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका है।
वहीं तीन अन्य जहाज भी दुर्घटना ग्रस्त हुए है जिनमे जहाज सागर भूषण में 101 कर्मचारी, गैल कंस्ट्रक्टर में 137, जहाज ss3 में 196 लोग सवार है, जिन्हे निकालने के लिए नौ सेना की टीम लगी हुई है ।चक्रवाती तूफान के कारण तेज बारिश और हवाएं अभी भी चल रही है जिसकी वजह से बचाव कार्य में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।
- दस आरोपियों को अदालत ने पांच- पांच वर्षों की सुनाई सजा,जुर्माना भी लगाया गयाएडीजे प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने सुनाई सजा किशनगंज/ प्रतिनिधि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने चार वर्ष पुराने एक मामले में मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपियों को 5 – 5 साल की सजा सुनाई है साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है। मालूम हो … Read more
- कोयला माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा,9 कोयला लदे ट्रक जब्त, आधा दर्जन गिरफ्तारसंवाददाता /किशनगंज: किशनगंज में फर्जी जीएसटी चालान के सहारे कोयला का परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी के बड़े सिंडिकेट पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया … Read more
- काली मंदिर से लाखो के गहनों की चोरी,जांच में जुटी पुलिसइरफान/पोठिया (किशनगंज) पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत तैयबपुर काली मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां काली के श्रृंगार का सोना व चांदी के 5 लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर लिया। लोगों को घटना का … Read more
- छापेमारी में नाश्ता दुकान से 11 लीटर देशी शराब बरामद,दो गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने मंगलवार को कुरसेला चौक स्थित एक नाश्ता दुकान में छापेमारी कर 11 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त नाश्ता दुकान में अवैध रूप से … Read more
- गोरखनाथ धाम मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया आलमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बिहार सरकार पर्यटन विभाग की ओर से 14 करोड़ 25 लाख 71 हजार की राशि से बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर का सौंदर्यीकरण हो रहा है। मंगलवार को पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास … Read more

























