प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष :मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत नई उम्मीद की किरण लेकर आ रही है। कामकाज के लिए बेहतरीन स्थितियां पैदा होंगी। संगठन में सबको साथ लेकर चलने की क्षमता कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान देगी। काम के प्रति समर्पण सफलता में सहायक बनेगा। आर्थिक लिहाज से भी दिन बहुत अनुकूल रहेगा। आसानी से धन कमाने में कामयाब रहेंगे।
वृषभ:वृष राशि सच्चाई और ईमानदारी से अपने कार्य को पूरा करने के लिए समर्पित रहेंगे। बाहरी लोग लोभ और लालच में आपको फंसाने का प्रयत्न कर सकते हैं, परंतु आप के सिद्धांत वादी दृष्टिकोण के आगे उनकी एक ना चलेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखकर परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे। बौद्धिक क्षमता कमाल की रहेगी। पुराने निवेश के अच्छे फल प्राप्त होंगे।
मिथुन:मिथुन राशि अनजान व्यक्तियों से सावधान रहना चाहिए। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आप के कामकाज में व्यवधान डालने की कोशिश कर सकते हैं। बैंक व कंसलटेंसी से जुड़े हुए जातकों को लाभ होगा।
कर्क:कर्क राशि के जातकों के पार्टनरशिप से संबंधित कार्य सफलता दिलाने वाले रहेंगे। किसी नई डील के फाइनल होने की संभावना बन रही है। थोक विक्रेताओं को लाभ होने की अच्छी संभावना बनी रही है। बाजार में सामान के रेट बढ़ने की वजह से पूंजी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। लाभ प्राप्ति की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा।
सिंह:सिंह राशि के जातकों के बहुत से काम मित्रों की सहायता से पूरे हो जाएंगे। निवेश के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। वित्तीय सलाहकार आपके इस काम में मददगार साबित होंगे। प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। एकांतवास मन को सुकून देगा। दिन का प्रथम प्रहर मनोकामना को पूरा करने वाला रहेगा।
कन्या: कन्या राशि के जातक कंपटीशन के चक्कर में कम लाभ में भी काम करने को तैयार रहेंगे। सफलता मिलने में कुछ देर हो सकती है परंतु मिलेगी जरूर। अपने विचारों को सही ढंग से प्रसारित ना कर पाने की वजह से भ्रम की परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। कमाई के लिहाज से सामान्य रहेगा।
तुला:तुला राशि के जातकों को अपने प्रतिद्वंदी की गतिविधियों को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है। कामकाज में व्यस्तता की वजह से दूसरी जरूरी चीजों पर से आपका ध्यान हट सकता है। अपने काम को एकाग्र चित्त होकर करने का प्रयास करें और किसी भी पक्ष की अनदेखी ना करें। आर्थिक लिहाज से कमाई और खर्च के बीच में सामंजस्य बनाना जरूरी रहेगा।
वृश्चिक:वृश्चिक राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु जब कोई और रास्ता नजर नहीं आएगा तो आप साहस और प्रतिभा के बल पर परिस्थितियों को बेहतर बनाने के प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही व गैर जिम्मेदाराना रवैया आपको स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलें दे सकता है। जिस पर धन खर्च होने की संभावना बन रही है।
धनु:धनु राशि के जातक मंदी तथा व्यापार की प्रतिकूल परिस्थितियों को लेकर गंभीर रहेंगे। धन संबंधित मामलों में चिंता बढ़ेगी। कामकाज से जुड़े हुए ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय आज आपको लेने पड़ सकते हैं। सहयोगीयों के साथ भ्रामक बातचीत झगड़े का कारण बन सकती है। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है।
मकर:मकर राशि के जातकों के पार्टनरशिप से जुड़े हुए काम के लिए दिन बहुत अनुकूल रहेगा। घर बैठे बैठे अवसर प्राप्त होने की संभावना बन रही है। खर्चों को कम करना व भविष्य के लिए धन संचित करना आपका ध्येय रहेगा। उपदेश देने से बचें।
कुंभ:कुंभ राशि के जातक आत्ममंथन व आत्म निरीक्षण पर ध्यान फोकस करेंगे। कामकाज में सुस्ती आपको अध्यात्म की तरफ अग्रसर करेगी। एकांतवास में चिंतन की प्रवृत्ति मुश्किल समस्या का हल खोजने में मददगार रहेगी। धन संबंधित मामलों में दिन कुछ खास सफलता देने वाला नहीं है।
मीन:मीन राशि के जातकों को परिस्थितियों का सही आकलन करना मुश्किल होगा, जिसकी वजह से अवरोध बने रहेंगे। कामकाज को जैसे तैसे निपटाने की कोशिश करेंगे। पुराने उधार का भुगतान करना जरूरी रहेगा। उम्मीद से कम धन प्राप्ति होगी।
- टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटनविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ गुरुवार को किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन डेहरी के माननीय विधायक राजीव रंजन सिंह ‘सोनू’ करेंगे।सेवा समिति के सेवक गोविंदा तिवारी … Read more
- किशनगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई, समयबद्ध सेवा वितरण तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर वार्ड नंबर 1 स्थित एक हॉस्टल के कमरे से गुजरिया निवासी तजल्ली खातून पिता- मोहम्मद कलीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतिका शहर के पश्चिम पाली स्थित रेडिएंट हॉस्पिटल में बतौर नर्स कार्यरत थी और इरशाद आलम के हॉस्टल में किराए पर … Read more
- टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांगविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में हजारों लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है। ग्रामीणों के … Read more
- पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प; वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन का उत्साहपूर्ण समापनपत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नई दिल्ली : देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने तथा पत्रकारिता के वर्तमान और भविष्य की दिशा पर व्यापक मंथन करने के उद्देश्य से वॉइस ऑफ मीडिया और वॉइस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल फोरम … Read more
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गर्ल्स स्कूल रोड स्थित क्वालिटी के समीप से प्रारंभ होकर न्यू मार्केट सब्जी मंडी तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर … Read more
- गुरु पूर्णिमा पर अव्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीमनिहारी /कटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की तथा सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं … Read more
- चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा गयासालमारी /कटिहार – सालमारी पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या 116/26 दिनांक 28 जून 2026 जो भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 303(2) के तहत दर्ज किया गया था। के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने चोरी की गई दो बाइक को बरामद कर लिया … Read more
- मनिहारी में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य,अधिकारियों की सुरक्षा की मांगमनिहारी – बिहार के विभिन्न जिलों में ड्यूटी के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर हुए हमलों के विरोध में बुधवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय में भी प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर अपने दैनिक कार्यों का निष्पादन किया। इस दौरान … Read more
- आरोग्य दिवस सत्रों के प्रभावी संचालन को लेकर निर्देश जारीकटिहार–जिला स्वास्थ्य समिति ने आरोग्य दिवस सत्र के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध संचालन के उद्देश्य से एएनएम एवं फील्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए विस्तृत निर्देश जारी किया है। जिसका उद्देश्य प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले आरोग्य दिवस सत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना तथा निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त … Read more
- रेल सेवा पुरस्कार 2024-25 से 51 रेलकर्मीयो को डीआरएम ने किया सम्मानित,रेल कर्मियों में हर्षकटिहार – कटिहार मंडल में वर्ष 2024-25 के रेल सेवा पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण,उत्कृष्ट कार्यशैली और रेलवे की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने प्रशस्ति-पत्र एवं रेल सेवा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में … Read more
- खुले में कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम का शिकंजागर्ल्स स्कूल रोड व न्यू मार्केट में चला विशेष अभियान – नगर आयुक्त 6,200 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर आयुक्त संतोष कुमार के निर्देश पर गर्ल्स स्कूल रोड एवं न्यू मार्केट क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान … Read more
- मां जानकी धाम के मुख्यालय हेतु 1.80 एकड़ भूमि अनुबंधित — गुरनानीकटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर भाजपा नेता सह मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने बताया कि इक्कीस प्रकल्पों से सुसज्जित सनातन संस्कृति के साथ मिथिलांचल की देवी मां जानकी की शौर्यपूर्ण और ओजस्वी गाथा को युवा पीढ़ीयो से आत्मसात कराने हेतु कटिहार में मां जानकी धाम अखाड़ा … Read more
- टाइटल सूट के कारण रुकी पैक्स गोदाम के भूमि की मापी,अमीन बिना पैमाइश लौटे अंचल कार्यालयप्राणपुर /कटिहार-प्रखंड क्षेत्र केवाला पंचायत के मौजा रामचन्द्रपुर स्थित प्रस्तावित पैक्स गोदाम की भूमि की मापी मंगलवार को न्यायालय में लंबित टाइटल सूट का मामला सामने आने के बाद नहीं हो सकी। प्राणपुर अंचल कार्यालय के निर्देश पर पहुंचे अमीन को भूदाता के वंशजों द्वारा संबंधित भूमि से जुड़े न्यायालय में लंबित टाइटल सूट के … Read more
- गंगातट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर मुख्य पार्षद ने किया निरीक्षणगंगातट पर श्रद्धालुओं को हर मुमकिन सुविधा दी जिएगी – लाखो यादव मनिहारी/कटिहार – सावन के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए मनिहारी गंगातट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार ऊर्फ लाखो यादव ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को … Read more




























