प्रसिद्ध डॉक्टरों ने कहा कि अपनी मानसिक संतुलन बनाए रखें और घबराएं नहीं
-आशा और चिकित्सा की कड़ी बनाएं और कोरोना की कड़ी तोड़े।
–
-बिहार इंटर फेथ फोरम फॉर चिल्ड्रन और यूनिसेफ के सहयोग से आयोजन
किशनगंज /प्रतिनिधि
“मेरा सभी से निवेदन है कि आप सभी शरीर के इलाज के साथ अपने मन को भी स्वस्थ और मजबूत रखें। सकारात्मक सोचें और अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।” उक्त बातें राज्य स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ल ने सभी को प्रेरणा और हौसला देते हुए ऑनलाइन मैसेज के द्वारा कही। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पटना के द्वारा, बिहार इंटर फेथ फोरम फॉर चिल्ड्रन (बीआईएफसी) और यूनिसेफ के सहयोग से किये गए “आशा और चिकित्सा की कड़ी बनाएं और कोरोना की कड़ी तोड़े” बी. के. ज्योति, प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ने ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पटना, सभी को बताया, “कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कोरोना के वक्त लोगों, डॉक्टर, नर्सें और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के बढ़ते डर और चिंता को कैसे संभाला जाये और उनकी भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से बनाये रखा जाये।”
सकारत्मक सोच जरूरी:
डॉ सी. एम. सिंह, अधीक्षक, एम्स, पटना, ने बताया कि “हम सभी डॉक्टर, नर्सें और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों के मानसिक तनाव को संभालने में प्रशिक्षित हैं। हम मरीज़ो की और उनके परिवार वालों की सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि सभी इस समय पूरी सावधानी से काम कर रहे हैं। सभी कर्मचारी पी. पी. ई. किट्स पहनकर और सारी सावधानियों को बरतकर लोगों का ध्यान रख रहे हैं।
5 से 10 % लोगों को ऑक्सीजन की होती है जरूरत:
“कोविड -19 के मरीज़ो में से 80-85 % लोगों को सिर्फ सर्दी या बुखार जैसे लक्षण दिखाई देंगे और वह ठीक हो जाते हैं। सिर्फ 5-10 % लोगों को ऑक्सीजन की जरुरत होती है और उसमे से भी चंद लोग आई. सी. यु. में भर्ती होते हैं।” यह बातें डॉ शेखर कुमार, सलाहकार, न्यूरो फिज़िशियन, पटना न्यूरो केयर, ने कही
साथ ही उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे इस दौर में घबराएं नहीं।
गंभीर मरीज ही अस्पताल में हों भर्ती:
डॉ वीणा सिंह, सह-प्राध्यापक, एम्स, पटना, ने बताया कि, “सारे हस्पतालों में प्रोटोकॉल्स के मुताबित केवल उन्ही मरीज़ो को भर्ती किया जा रहा है जिनकी गंभीर स्थिति है। बाकी सभी को हम सलाह देते हैं कि वह घर पर कोविड-19 सुरक्षा व्यवहारों का पालन करते हुए अपना ध्यान रखें और हम उनके साथ लगातार संपर्क में रहते हैं सलाह देने के लिए।”
निपुण गुप्ता, संचार विशेषज्ञ, यूनिसेफ, बिहार, ने कहा कि , “सभी डॉक्टरों से निवेदन है कि वह सारे हस्पतालों में मनोवैज्ञानिक परामर्श (साइकोलॉजिकल काउंसलिंग) की सुविधा उपलब्ध करवाएं। मरीजों और उनके रिश्तेदारों और खासकर उनके बच्चों के लिए। ” उन्होंने बताया कि कई बच्चे कोविड-19 की वजह से अनाथ हो गए हैं और सभी बच्चों के ऊपर मानसिक और भावनात्मक तनाव बढ़ गया है। बच्चों की मदद के लिए सभी बिहार सरकार की परवरिश योजना का ध्यान रखें और राष्ट्रीय हेल्पलाइन CHILDLINE 1098 पर कॉल करें।
अधिक जानकारी मानसिक अवसाद का कारण:
डॉ बनारसी लाल शाह, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिकल विंग के एवर-हेअल्थी अस्पताल के निदेशक ने कहा कि , “हमें जानकारी सिर्फ उतनी ही लेनी चाहिए जितनी आवश्यक हो। हमे ज़्यादा जानकारी से अपने मानसिक तनाव को बढ़ाना नहीं चाहिए।”
डॉ प्रमोद कुमार, पी. के. इमेजिंग, ने कहा, “सभी डॉक्टरों को यह प्रयास करना चाहिए कि मरीज़ो को सकारत्मक विचारों से उनकी मानसिक स्तिथि संभालने में मदद करें ताकि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।”
कार्यक्रम का संचालन बी. के. ज्योति जी द्वारा किया गया और बी. के संगीता जी द्वारा प्रतिभागियों को ध्यान लगाने की और सकारात्मक विचार रखने की तकनीक बताई गई।
कार्यक्रम के मुख्य प्रतिभागी के रूप में डॉ सी. एम. सिंह (अधीक्षक, एम्स, पटना), डॉ शेखर कुमार (सलाहकार, न्यूरो फिज़िशियन , पटना न्यूरो केयर ), डॉ प्रमोद कुमार (पी. के. इमेजिंग), डॉ वीणा सिंह (सह-प्राध्यापक, एम्स पटना), डॉ बनारसी लाल शाह (प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिकल विंग के एवर-हेअल्थी अस्पताल के निदेशक), डॉ अजय कुमार (निदेशक पारस एच. एम. आर. आई. हॉस्पिटल और पाम व्यू हॉस्पिटल), निपुण गुप्ता (संचार विशेषज्ञ, यूनिसेफ, बिहार) और बी. के. ज्योति और बी. के संगीता (प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पटना) शामिल हुए।
- मोहर्रम को लेकर बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजितबहादुरगंज (किशनगंज) प्रतिनिधि आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की। बैठक में नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकुर रहमान, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुलाजिम हुसैन अंसारी, नगर … Read more
- नाबालिग लड़की के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकीप्रतिनिधि/ किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज निवासी ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी शनिवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की शनिवार की शाम को घर से निकली थी, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के … Read more
- बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में अमावस्या पर हुई पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के लाइन मोहल्ला स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में रविवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गई।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की गई। इस दिन भक्तों की अच्छी खासी भीड़ जुटी।पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले … Read more
- हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा किशनगंज स्टेशन, केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवानाप्रतिनिधि/किशनगंज रविवार को किशनगंज से श्रद्धालुओं का एक जत्था उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। स्थानीय रेलवे स्टेशन से जब यह जत्था ट्रेन पकड़ने के लिए आगे बढ़ा, तो पूरा स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा केदार’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। ट्रेन पकड़ने से पहले श्रद्धालुओं का उत्साह … Read more
- आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, खरीफ कर्मशाला में दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारीठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खरीफ मौसम की खेती के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों … Read more
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : डॉ. दिलीप जायसवालराजेश दुबे/किशनगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के धर्मगंज मांझिया स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर … Read more
- रेतुआ नदी पर बनी चचरी पुल बारिश में क्षतिग्रस्त,50 हजार की आबादी प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया रेतुआ नदी पर ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया बांस-बल्ले का चचरी पुल रविवार को नदी के बढ़ते जलस्तर की भेंट चढ़ गया। नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण रेतुआ नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने से यह अस्थायी पुल … Read more
- भोरहा पंचायत सरकार भवन में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियां तेजकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की भोरहा पंचायत सरकार भवन में आगामी 16 जून (मंगलवार) को आम जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से एक विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर पंचायत प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। स्थानीय मुखिया अबू बकर … Read more
- जन्मदिन की तैयारियों के बीच घर में पसरा मातम, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौतठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह ठाकुरगंज नगर के कॉलेज मोड़ स्थित रानी सती मंदिर के समीप शनिवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में छोटी बच्ची के जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं, उसी घर के 10 वर्षीय मासूम अंकुश कुमार की सड़क दुर्घटना … Read more
- दस केंद्रों में संचालित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल परीक्षा में 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति,5060 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के दस केंद्रों में रविवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति रहे और 5060 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।परीक्षा में आसपास के जिलों के अलावे दूर दराज के जिलों … Read more
- सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था,जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्था का लिया जायजाकिशनगंज जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केंद्रों परसिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की गई। … Read more



























