नक्सलबाड़ी :मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उत्तम स्वास्थ्य के लिए तृणमूल कार्यकर्ताओं ने किया पूजा -अर्चना

SHARE:

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उत्तम स्वास्थ्य के लिए पूरे बंगाल में पूजा- अर्चना जारी है। इसी क्रम में शनिवार को खोरीबाड़ी प्रखंड के तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह की पहल पर तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा शांति यज्ञ करते हुए पूजा -अर्चना की गयी। इस दिन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जल्द से जल्द उत्तम स्वास्थ्य व पूरे बंगाल की शांति के लिए कामना की।


किशोरी मोहन सिंह ने बताया कि कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने जनता तक हरसंभव मदद पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के साथ ही विकास के हर कार्य को अंजाम दिया है। इसलिए वह जल्द से जल्द ठीक होकर फिर से अपनी जीत हासिल कर सत्ता में आये हमलोग इसकी कामना करते हैं। इस कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस के खोरीबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष हिरण्मय राय, युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह समेत अन्य तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!