जमुई /संवादाता
जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र स्थित दुम्मा गांव में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है ।बताया जाता है कि छठीयारी का भोज खाने जा रही लड़की को गांव के ही दबंग उदयशंकर रविदास ने जबरन रास्ते से उठाया और घर ले जाकर दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया फिर भी चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लड़की का एकलौता भाई दरवाजा पीटता रहा और बहन घर में चीखती रही जब दरवाजा नहीं खुल पाया तब भाई ने अपनी बहन की अस्मत लूटने से बचाने की कोशिश लगातार करता रहा और हवसी दरिंदे का छप्पर फाड़ कर घर में दाखिल हो गया वही बहन की अस्मत लूटते देख भाई ने अपना आपा खो दिया और मारपीट शुरू कर दिया ।
हंगामा होने पर दरिंदा उदय शंकर दास उम्र 22 साल शैलेश कुमार प्रवीण दास पिता तुलसीदास शाकीन दुम्मा के है सभी लोग पीड़िता के भाई से भीड़ गए और मारपीट करने लगे वहीं इसकी शिकायत मिलने पर चकाई पुलिस आवेदन के आधार पर सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।
चकाई थाना प्रभारी आर के तिवारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पार्टी के आवेदन पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और लड़की की मेडिकल जांच के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

























