आज का राशिफल ….जानिए कौन सा उपाय आप की सफलता सुनिश्चित कर सकता है । वृषभ राशि वाले क्या करे साथ ही अन्य राशियों का हाल

SHARE:

शनिवार दिनांक 6 मार्च 2021

प्रयागराज /ज्ञानेंद्र द्विवेदी 

मेष-जोखिम बना हुआ है। बहुत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य और आपसी सम्‍बन्‍धों के मामले में। बाकी प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी चल रही है। बजरंग बली की अराधना करते रहें। बजरंग बाण का पाठ करना अच्‍छा रहेगा।


वृषभ-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार आपका सही चल रहा है। कोई दिक्‍कत की बात नहीं है। लाल वस्‍तु का दान करें। लाल वस्‍तु का दान करें।


मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। पैरों में चोट न लगे, इसका ध्‍यान रखें। ननिहाल पक्ष से कुछ खराब समाचार मिल सकता है। नुकसान हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा है। लाल वस्‍तु का दान करें।


कर्क-भावनात्‍मक बातों में आकर कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय न लें। नुकसान हो सकता है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं सम्‍भव है। विद्यार्थियों, लेखकों के लिए मध्‍यम समय है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम है। हनुमान जी की अराधना करते रहें।


सिंह-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी प्रयास के बाद हो सकती है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चल रहा है। हनुमान जी की अराधना करते रहें।


कन्‍या-पराक्रम रंग लाएगा। जो आपने सोच रखा है उसे लागू करें, अच्‍छा रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। बाकी चीजें ठीक हैं। प्रेम, व्‍यापार आपका सही चलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।


तुला-नेत्र विकार की आशंका है। मुख रोग से परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, व्‍यापार आपका सही चलेगा। हनुमान जी की अराधना करते रहें।


वृश्चिक-नरम-गरम बना रहेगा। फिर भी ठीक चलेंगे आप। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं आप। मां काली की अराधना करते रहें।


धनु-स्थिति अच्‍छी है। कोई जोखिम नहीं है लेकिन खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम सही नहीं चल रहा है। संतान पक्ष पर ध्‍यान दें। पीली वस्‍तु पास रखें।


मकर-आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा चल रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।


कुंभ-शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। फिर भी थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार आपका सही चलेगा। सीने में विकार की आशंका है। ध्‍यान दें। लाल वस्‍तु का दान करें।


मीन-भाग्‍य साथ देगा। धीरे-धीरे आप अच्‍छे दिनों की ओर बढ़ेंगे। जोखिम नहीं है। बस स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। थोड़े दिनों की बात है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही चलेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

सबसे ज्यादा पड़ गई